गाँव की चौपाल

गाँव की चौपाल आप हमारे पेज को फॉलो करें (पत्रकारिता का माध्यम लोगो तक अपनी बाते पहुँचना )🙏
#ग्रामीण क्षेत्र की आवाज 🤝
# जनता सर्वोपरि✅

07/08/2026

समय का सच... कभी-कभी अपने ही शब्द भविष्य की गवाही बन जाते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 में दिवंगत सपा विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने भावुक होकर कहा था—

"हम लोग सब यहां आज बैठे हैं, लेकिन अगले सत्र में यह तय नहीं है कि हमारे बीच कौन नहीं बैठेगा..."

उन्होंने बताया था कि ब्रेन सर्जरी के बाद सुधाकर सिंह उनसे दो-दो बार मिलने आए थे और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आज वही उमाशंकर सिंह भी हमारे बीच नहीं रहे। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और बलिया जनपद ने एक अनुभवी, लोकप्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता को खो दिया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। श्रद्धांजलि। 🙏

25/07/2026

Meerut कचहरी के बाहर iPhone को लेकर पति-पत्नी में हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े।

शादी में गिफ्ट किए iPhone की वापसी की मांग पर बीच सड़क जमकर हंगामा, दोनों के बीच पहले से कोर्ट में चल रहा है वैवाहिक विवाद।

24/07/2026

2050 का लक्ष्य भारत विश्व गुरू बनने की और 🤣🤣

✊ 📍 🎓 📚 🇮🇳

23/07/2026

गंगोह विधानसभा की एक पुकार कीरत सिंह बार-बार
99





21/07/2026

देखिये युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बुलाई गई गुर्जर समाज की बटार खाप की महापंचायत खत्म होने के बाद कैमरे पर क्या बोले स्थानीय जनप्रतिनिधि।


19/07/2026

ग्राम पंचायत दल्हेड़ी की जनता बोली- विधायक कीरत सिंह ने 6 करोड के विकास कार्य कराएं आजादी के बाद पहली बार चौधरी कीरत ने इतना विकास कार्य कराया है!
Kirat Singh


18/07/2026

जनहित में अधिक से अधिक शेयर करे ।
मां शाकुंभरी देवी जाने वाले भक्तों के लिए आवश्यक सूचना।। आज 18 जुलाई में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण मां शाकुंभरी देवी खोल में 3:00 बजे से पानी आ रहा है देर शाम 5 बजे तक सूचना मिलने तक पानी का भाव लगातार बढ़ रहा है प्रशासन द्वारा और बाढ़ चौकी द्वारा सूचना जनहित में जारी कर दी गई है।

18/07/2026

साहब, देखना नहीं... इसे करवा दीजिए!" — 13 साल के अमिताभ की बेबाक गुहार ने तहसील दिवस में सबका ध्यान खींच लिया।
लखीमपुर खीरी के सदर तहसील दिवस में उस समय भावुक और दिलचस्प माहौल बन गया, जब शहर के मोहल्ला ईदगाह से आया कक्षा 8 का 13 वर्षीय छात्र अमिताभ अपने घर पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर अकेले ही डीएम के सामने पहुंच गया।
बातचीत के दौरान डीएम ने उसे कक्षा 7 का छात्र समझ लिया, लेकिन अमिताभ ने तुरंत मुस्कुराते हुए कहा, "मैं कक्षा 8 में पढ़ता हूं।" इसके बाद उसने हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहा, "देखना नहीं है... इसे करवा दीजिए।"
बच्चे की बात सुनकर डीएम भी मुस्कुरा पड़े और उसे समझाते हुए कहा, "आप पढ़ाई पर ध्यान दें, बाकी कानून अपना काम करेगा।" साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
13 साल के इस बच्चे का आत्मविश्वास और न्याय के लिए उठाया गया कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
आपकी क्या राय है? क्या अमिताभ की हिम्मत दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है? कमेंट में जरूर बताएं।
#लखीमपुरखीरी #तहसीलदिवस #डीएम #न्याय #वायरल #ब्रेकिंगन्यूज #उत्तरप्रदेश #छात्र #हिम्मत ी_खबर

18/07/2026




Address

Saharanpur
Saharanpur
247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गाँव की चौपाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share