IndiaBole News

IndiaBole News IndiaBole एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है।
यहाँ देश और बिहार की ज़मीनी, निष्पक्ष और बेबाक खबरें दिख

16/09/2026
16/09/2026

करगहर बाजार की घटना

15/09/2026

खबर रोहतास के सासाराम से है, जहां मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव निवासी 26 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जिसे 13 सितंबर को मद्यनिषेध मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

कारा प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार सुबह अमरजीत की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजकर 55 मिनट पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस तथा कारा प्रशासन पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अमरजीत की तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई।

फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और मेडिकल बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस मामले में आगे जो भी अपडेट सामने आएगा, हम आपको जरूर बताएंगे।

Address

Kargahar Rohtas
Sasaram
821107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IndiaBole News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share