Chandigarh Focus

Chandigarh Focus Chandigarh Focus
आम जनता की आवाज दुनिया तक पोहचाना
असल में समाज को जरूरत क्या है ।

कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगरमोहाली प्रशासन द्वारा जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सिविल डि...
24/04/2026

कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर

मोहाली प्रशासन द्वारा जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन

हवाई हमले की चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत/बचाव कार्य सफलतापूर्वक किए गए

चंडीगढ़ फोकस / प्रिंस गर्ग 24 अप्रैल:

मोहाली प्रशासन द्वारा शुक्रवार रात जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स (डी.ए.सी), सेक्टर 76, मोहाली में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल की अगुवाई में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

यह मॉक ड्रिल रात 8:00 बजे उच्च-निम्न ध्वनि वाले सायरन के साथ शुरू की गई, जिसके माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में पूर्ण रूप से ब्लैकआउट किया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों का अभ्यास किया जा सके।

ब्लैकआउट के बाद बिजली बहाल कर संभावित नुकसान का आकलन किया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, जो स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही थीं, ने बताया कि ड्रिल के दौरान कॉम्प्लेक्स में आग लगने तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने का दृश्य भी तैयार किया गया था।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव टीमों द्वारा फंसे हुए व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्रिल के दौरान निकासी (इवैकुएशन), अग्निशमन, चिकित्सा सहायता तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने जैसी आपातकालीन सेवाओं का सफल प्रदर्शन किया गया।

ड्रिल समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि यह मॉक ड्रिल सफल रही और इससे आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने में मदद मिली है।

उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. वालंटियरज़, पुलिस कर्मियों तथा सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने ड्रिल में भाग लिया और आपातकालीन स्थितियों में अपनी तत्परता और समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बाद में डिप्टी कमिश्नर ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों से बातचीत कर उनकी सराहना की तथा इस अभ्यास में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ड्रिल/अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने और वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में सुचारू एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

सिर्फ 7 सांसद ही नहीं, बल्कि 50 विधायक भी आप को छोड़ सकते हैं: वड़िंगकहा: जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता ...
24/04/2026

सिर्फ 7 सांसद ही नहीं, बल्कि 50 विधायक भी आप को छोड़ सकते हैं: वड़िंग
कहा: जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से कांग्रेस के विचारधारात्मक उम्मीदवारों का ज़िक्र किया

भाजपा से कहा, ऐसे लोगों का जश्न न मनाए, क्योंकि पंजाब में इनकी कोई अहमियत नहीं है

चंडीगढ़ फोकस / प्रिंस गर्ग 24 अप्रैल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा में जाना पंजाब में किसी के लिए भी कोई बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि ये सभी सांसद बिना जड़ों वाले हैं और इनका राज्य में कोई मजबूत आधार नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप के पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है और इसके विधायकों तथा सांसदों में भी कोई वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है। इसलिए आज इनका भाजपा में जाना हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ 7 सांसद हैं, कल को 50 विधायक भी आप छोड़ सकते हैं। आप ने राज्यसभा और विधानसभा की टिकटें किस तरह बांटी हैं, यह सबको पता है।

उन्होंने राज्यसभा के सदस्यों के बारे में विशेष तौर पर बात करते हुए, कहा कि ये टिकटें बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को दी गई थीं, जिन्होंने आप की अलग-अलग तरीकों से मदद की थी। आज जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो आप को हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कभी भी आप की विचारधारा से जुड़े नहीं थे और केवल अपने कारोबारी हितों के लिए पार्टी में आए थे।

इस संबंध में, अशोक मित्तल का हवाला देते हुए, जिन पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वड़िंग ने कहा कि आजकल यह आम बात हो गई है कि लोग जांच से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई जानता है कि कैसे बड़े कारोबारी, जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें आप द्वारा राज्यसभा भेजा गया, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को नजरअंदाज किया गया।
कांग्रेस और आप की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां आप ने पैसे वालों को प्राथमिकता दी, जो आखिरकार उसे छोड़ गए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवसर दिया है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से हाल ही में की गई नामांकन का जिक्र किया, जहां हिमाचल में पार्टी ने एक जिला अध्यक्ष को और हरियाणा में एक ट्रेड यूनियन नेता को टिकट देकर जिताया था।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल का भी जिक्र किया कि कैसे उन्हें परेशान किया गया और डराया गया, यहां तक कि उनके बेटे को जेल भेजा गया, फिर भी वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ डटे रहे।

24/04/2026
➖ *अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, AAP और अकाली दल के नेताओं ने थामा BJP का दामन*➖ *राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीक...
23/04/2026

➖ *अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, AAP और अकाली दल के नेताओं ने थामा BJP का दामन*

➖ *राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीकि) के नेतृत्व में बड़े स्तर पर भाजपा में शामिल हुए नेता*

➖*अमृतसर में BJP को मजबूती, विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं का हुआ शामिल होना*

*चंडीगढ़ फोकस/ प्रिंस गर्ग

पंजाब कांग्रेस के एससी विभाग के उपाध्यक्ष राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीकि) के नेतृत्व में अमृतसर के कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन की। इस समय प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अमृतसर के जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे ।

राकेश कुमार (रिंकू वाल्मीकि) के साथ भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में सतीश मंटू (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस), पन्ना लाल भारद्वाज (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अध्यक्ष, छेहर्ता बाजार), सुरजीत सिंह वडाली (उपाध्यक्ष, ओबीसी विभाग, डीसीसी), प्रदीप शर्मा (उपाध्यक्ष, डीसीसी), दीपक सिंह (ब्लॉक प्रधान, AAP), रावलदीप सिंह महल (AAP पार्षद उम्मीदवार) और राजन शर्मा (आईटीआई चेयरमैन, युवा अकाली दल) शामिल हैं।

AAP से शामिल होने वाले अन्य नेताओं में बख्शिंदर सिंह बिल्ला, सोमनाथ, वजिंदर सिंह महल, गोपी सुरमा, सुरिंदर शर्मा (राम जी), लकी मेहता और लकी महल शामिल हैं।

कांग्रेस से शामिल होने वाले अन्य नेताओं में धारा, राजन कुमार, हरपाल सिंह (पिंड रोड़ीवाल), हरपाल सिंह घुमटाला, अरशदीप सिंह, हैप्पी सूरी, राज कुमार, अनिल कुमार, मयंक सूरी, परवीन वर्मा, सुरजीत सिंह गुमटाला, अजय, मैकल, सोनू मोट्टा, जसवंत दास, सोनू कुमार वडाली, संदीप कुमार, प्रिंस कपूर और हिमांशु शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, एंटी-करप्शन कमेटियों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी सूरी और समाजसेवी सौरव शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पेक में टेली मानस जागरूकता कार्निवल का हुआ आयोजनचंडीगढ़: 23 अप्रैल, 2026/ प्रिंस गर्ग पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश...
23/04/2026

पेक में टेली मानस जागरूकता कार्निवल का हुआ आयोजन

चंडीगढ़: 23 अप्रैल, 2026/ प्रिंस गर्ग

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ के स्टूडेंट कॉउंसलिंग सेल (एससीसी) ने 23 अप्रैल 2026 को “टेली मानस : अवेयरनेस कार्निवल” का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसके लिए रोचक, सहभागितापूर्ण और सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे परिसर में जुड़ाव और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा मिला।

कार्निवल का आयोजन डॉ. डी.आर. प्रजापति (डीन स्टूडेंट अफेयर्स/छात्र कल्याण डीन) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी शोभा डॉ. सुलता भंडारी, प्रमुख, एससीसी; सुश्री अंकिता शर्मा, टेली-मानस काउंसलर; तथा श्री नवीन और सुश्री तन्वी, स्टूडेंट कॉउंसलर्स, पेक की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और खुलकर संवाद करने के लिए प्रेरित किया।

टेली-मानस (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स) भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24x7 टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह कार्यक्रम दो-स्तरीय प्रणाली पर आधारित है। टियर-1 में राज्य स्तरीय टेली-मानस केंद्र शामिल हैं, जहां प्रशिक्षित काउंसलर और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हैं, जबकि टियर-2 में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जो ई-संजीवनी जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से परामर्श और उन्नत उपचार प्रदान करते हैं।

टेली-मानस का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाना है, ताकि हर व्यक्ति, विशेषकर कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोग, समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। यह पहल परामर्श के साथ-साथ चिकित्सा एवं मनोसामाजिक सेवाएं, वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और फॉलो-अप जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है।

इस कार्निवल में खेलों, हल्के-फुल्के प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इसने एक उत्साहपूर्ण और स्वागतपूर्ण वातावरण तैयार किया, जिसमें छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

*पीयू के 7वें लॉ कन्वोकेशन में 601 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्रियां* क्रॉसर: कानूनी क्षेत्र में एआई को नजरअंदाज न...
23/04/2026

*पीयू के 7वें लॉ कन्वोकेशन में 601 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्रियां*

क्रॉसर: कानूनी क्षेत्र में एआई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, एआई का नैतिक उपयोग करना चाहिए - जस्टिस (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी

चंडीगढ़/(प्रिंस गर्ग)

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के साउथ कैंपस, सेक्टर-25 स्थित मल्टी-पर्पज ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित 7वें लॉ कन्वोकेशन में 601 विधि स्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

समारोह में लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन जस्टिस (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जस्टिस शील नागू विशिष्ट अतिथि रहे।

जस्टिस माहेश्वरी ने वर्तमान समय को तकनीकी बदलाव का दौर बताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई अब कानूनी क्षेत्र में तेजी से प्रवेश कर चुका है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे एक शक्तिशाली उपकरण बताते हुए कहा कि यह केस लॉ के बड़े डेटा का विश्लेषण करने, दस्तावेज़ तैयार करने और जटिल पैटर्न पहचानने में सक्षम है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून केवल एआई से नहीं चल सकता है और न्याय के लिए मानवीय संवेदनशीलता, विवेक और नैतिक समझ आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे एआई का उपयोग अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करें, लेकिन अपने निर्णय और अंतरात्मा का स्थान कभी मशीन को न दें।

उन्होंने कहा, “जिस दिन आप अपना निर्णय मशीन को सौंप देंगे, उस दिन आप वास्तविक अर्थों में वकील नहीं रहेंगे।”
जस्टिस माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर सामाजिक वास्तविकताओं को समझने और संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने पेशे में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि कानून केवल जैसा है वैसा ही नहीं, बल्कि जैसा होना चाहिए, इस पर भी विचार करना आवश्यक है।

इस अवसर पर पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग, डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. योजना रावत, रजिस्ट्रार प्रो. वाई.पी. वर्मा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. जगत भूषण, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की चेयरपर्सन प्रो. वंदना अरोड़ा और यूआईएलएस की डायरेक्टर प्रो. श्रुति बेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. वंदना अरोड़ा और प्रो. श्रुति बेदी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई, जबकि अंत में रजिस्ट्रार प्रो. वाई.पी. वर्मा ने कन्वोकेशन के समापन की घोषणा की।

चंडीगढ़  सेक्टर-24 में ₹1.65 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, मेयर सौरभ जोशी ने रखी आधारशिला”चंडीगढ़/ प्रिंस गर्ग शहर ...
23/04/2026

चंडीगढ़ सेक्टर-24 में ₹1.65 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, मेयर सौरभ जोशी ने रखी आधारशिला”

चंडीगढ़/ प्रिंस गर्ग

शहर में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ के मेयर श्री सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-24 में ₹165 लाख (₹1.65 करोड़) के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम एससीओ 94 और गणेश मार्केट के बीच स्थित खुले स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मेयर के नेतृत्व में क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को उन्नत करने हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए हैं। इनमें एससीओ और बूथ मार्केट्स में फ्लोरिंग का उन्नयन, पुराने सार्वजनिक शौचालय का पुनर्निर्माण, वार्ड नंबर 12 में सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा प्रमुख स्थानों पर स्टेनलेस स्टील के हाउस इंडिकेटर बोर्ड लगाना शामिल है। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत ₹165 लाख है, जो क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है।

इसके अतिरिक्त, सेक्टर-24 ए और डी में जॉगिंग ट्रैक के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है, जिससे निवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। ये ट्रैक सुबह और शाम टहलने वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर श्री सौरभ जोशी ने कहा कि ये पहल नगर निगम के शहरी ढांचे को मजबूत करने और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से व्यस्त बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना निगम की प्राथमिकता है।

मेयर ने यह भी दोहराया कि नगर निगम गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि इन विकास परियोजनाओं का सीधा लाभ शहरवासियों को मिल सके और शहर के समग्र विकास को गति मिले।

नगर निगम चंडीगढ़ सतत शहरी विकास पर केंद्रित रहते हुए शहर के सभी सेक्टरों में बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

21/04/2026

“पंजाब का लॉरेंस”, क्या वाकई हम यही आदर्श पेश करना चाहते हैं?

क्या हम अपने युवाओं को भगत सिंह जैसे नायकों से प्रेरित कर रहे हैं, या अपराध को महिमामंडित करने वाली संस्कृति को सामान्य बना रहे हैं?

यह कहानी उस व्यक्ति की है जिसने वैश्विक हस्ती और हमारी धरती के सपूत सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी खुलेआम ली।

गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि खतरनाक भी है। पंजाब के युवाओं को दिशा, सम्मान और उद्देश्य की जरूरत है, न कि ऐसी कहानियों की जो उन्हें गुमराह करती हैं और उनके भविष्य को खतरे में डालती हैं।

अपराधियों को नायक बनाना समाज के नैतिक ताने-बाने को कमजोर करता है। हमें खड़े होकर अपने युवाओं को ऐसे प्रभावों से बचाना होगा।--- फतेहजंग सिंह बाजवा

21/04/2026

ZEE5 द्वारा लॉरेंस ऑफ पंजाब के नाम पर बनाई Series पर पंजाब कांग्रेस प्रधान RajaWarring ने जताई चिंता..

गुंडागर्दी की संस्कृति का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पंजाब के युवाओं को इससे बेहतर की ज़रूरत है, न कि ऐसी सामग्री की जो उन्हें गुमराह करे और उनके भविष्य को खतरे में डाले। - राजा वारिंग

16/12/2025

पवन खेरा – पिछले 12 साल से टीवी डिबेट हो रही हैं, सुर्खियां बनाई जा रही हैं और लोगों का ध्यान जरूरी मुद्दों से हटाकर 'नेशनल हेराल्ड' पर लाया जा रहा है।

अभी संसद में चर्चा चल रही है कि मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाया जा रहा है। गांधी जी हों या नेशनल हेराल्ड- ये सभी उस लंबे संघर्ष के स्मृति चिन्ह हैं, जिसने हमें आजादी दिलाई है।

सच यही है कि हम जब भी महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान.. जैसे मुद्दे उठाते हैं, हमारा मुंह बंद करने के लिए षडयंत्र रचा जाता है।

आज ED वाले भी राहत की सांस ले रहे होंगे कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के द्वारा जो दबाव डाला जा रहा था, वो खत्म हुआ। मोदी सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है।

Address

Chandigarh Sec 32
Sec
151502

Telephone

+919888912997

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandigarh Focus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chandigarh Focus:

Share