Apna Shahjahanpur

Apna Shahjahanpur "जानिए, समझिए और बदलिए – क्योंकि यह सिर्फ एक पेज नहीं, एक आंदोलन है।"

ये बता रहे है, या डरा रहे है?☺️Source-facebook
25/09/2026

ये बता रहे है, या डरा रहे है?☺️

Source-facebook

22/09/2026

#शाहजहांपुर

***पीछे से फोटो खींचकर चालान काटने का आरोप, ई-रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट में जताया विरोध***

शाहजहाँपुर। पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों के चालान किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। न्यू जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चालकों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चालान प्रक्रिया की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सड़क पर पीछे से फोटो खींचकर उनके वाहनों के चालान कर रहे हैं। चालकों का कहना है कि कई बार उन्हें मौके पर रोककर स्थिति बताने या अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए, लेकिन चालान की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे। चालकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।

Traffic Shahjahanpur
शाहजहांपुर ई-रिक्शा यूनियन

22/09/2026

शाहजहाँपुर में 1984 में चुनाव के दौरान क्या हुआ था क्या याद है?
चुनाव- 1984

सीता-राम
22/09/2026

सीता-राम

21/09/2026

वीडियो अंत तक देख कर बताओ कौन सा स्टेशन आने वाला है।।

21/09/2026

पार्षद पति के सामने बन रही घटिया सड़क? फिर सवाल—आखिर देख कौन रहा है?

बिजलीपुरा-वार्ड में सीसी रोड निर्माण को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मौरंग की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी सामग्री से बनी सड़क कितने दिन टिकेगी, यह बड़ा सवाल है।

मौके पर ठेकेदार का कहना है कि निर्माण अधिकारियों के स्तर से पास किया गया है। खास बात यह है कि मौके पर क्षेत्र के मौजूदा पार्षद भी नजर आ रहे हैं।

अब सवाल सीधे पार्षद से—
जब आपके सामने सड़क का निर्माण हो रहा था और स्थानीय लोग गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे, तो क्या आपने निर्माण सामग्री की जांच कराई?
क्या मानकों के विपरीत निर्माण को रोकने या अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की जिम्मेदारी आपकी नहीं बनती?

जनता पूछ रही है—सरकारी पैसा खर्च हो रहा है, सड़क जनता के लिए बन रही है, तो उसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

कमीशन के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवालों की जांच जरूर होनी चाहिए।
DM Shahjahanpur
Dharmendra Pratap Singh
MYogiAdityanath
Suresh Kumar Khanna

Nagar Ayukt Shahjahanpur
Shahjahanpur Nagar Nigam

 #शाहजहांपुर ***परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को शाहजहाँपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि***शाहजहाँपुर, 20 सित...
20/09/2026

#शाहजहांपुर

***परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को शाहजहाँपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि***

शाहजहाँपुर, 20 सितम्बर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर शनिवार को शहर में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया एवं वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक समिति, शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उपस्थित रहे। वहीं भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, अशफाक उल्ला खां तथा कैंट अध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अद्वितीय साहस, देशभक्ति और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने शौर्य से यह सिद्ध किया कि राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण सर्वोपरि है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चन्द्र मिश्र ने किया। उन्होंने शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन और उनके गौरवशाली योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तां हमारा” का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्वाति सिंह जी
Suresh Kumar Khanna

खबर का असर धन्यवाद पार्षद सीमा सारस्वत जीसीमा संजय सारस्वत-पार्षद
20/09/2026

खबर का असर
धन्यवाद पार्षद सीमा सारस्वत जी

सीमा संजय सारस्वत-पार्षद

एक शब्द में बताइए—आपके लिए ‘शाहजहांपुर’ क्या है?अगर आपका जवाब अच्छा लगा तो आपकी फोटो के साथ उसको पेज से शेयर किया जाएगा।...
20/09/2026

एक शब्द में बताइए—आपके लिए ‘शाहजहांपुर’ क्या है?

अगर आपका जवाब अच्छा लगा तो आपकी फोटो के साथ उसको पेज से शेयर किया जाएगा।

Address

Shahjahanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share