Satya Darpan M.P. News

Satya Darpan M.P. News We are local News company in sidhi. We Coverage all type of news and updates Network 10 No.1 Company

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.एड.,एम.एड. (एकीकृत तीन वर्षीय), ...
28/04/2026

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.एड.,एम.एड. (एकीकृत तीन वर्षीय), ITEP, बी.एल.एड. तथा बी.एड. (अंशकालीन तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रथम चरण की समय सारिणी जारी।

27/04/2026

महिला आरक्षण पर मध्य प्रदेश विधानसभा में क्या बोली विधायक रीति पाठक।

26/04/2026
कलेक्टर ने निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर--------   जिले...
26/04/2026

कलेक्टर ने निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
--------

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिलेवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि शासकीय एवं निजी क्षेत्र के समन्वय से ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आयुष्मान भारत सहित अन्य शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि निजी चिकित्सक एवं नर्सिंग होम संचालक योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक मरीजों को इनका लाभ दिलाएं।

दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के कहा, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही उपचार मिल सके। कलेक्टर ने मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।

बैठक में कलेक्टर ने सभी निजी संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

इसके अतिरिक्त जनगणना कार्य में भी सहयोग करने की अपील की गई, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना बनाई जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों ने अपने सुझाव भी साझा किए। कलेक्टर ने सभी के सहयोग से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार”**जिले में एक साथ सभी थानों में जनसंवाद एवं त्वरित समस्या समाधान का विशेष अभियान**पुलिस...
26/04/2026

जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार”*

*जिले में एक साथ सभी थानों में जनसंवाद एवं त्वरित समस्या समाधान का विशेष अभियान*

*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत* के निर्देशानुसार रीवा जोन के अंतर्गत आने वाले *सभी 06 जिलों के 77 थानों एवं 64 पुलिस चौकियों* में “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से की जा रही है।
इसी तारतम्य में जिला सीधी में डीआईजी हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी* के नेतृत्व में जनता की समस्याओ का *त्वरित निराकरण, पुलसिंग में पारदर्शिता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली* तथा *पुलिस व जनता के बीच और विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा* देने के उद्देश्य से *“जन चौपाल का आयोजन कर – आपकी पुलिस आपके द्वार”* कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जावेगा जो *दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक* जिले के समस्त 12 थानो एवं 07 चौकी क्षेत्रों में एक साथ समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम जनता क़ो सामुदायिक पुलसिंग के लिये किये जा रहें कार्य के संबंध में बताया जायेगा तथा जनता अपनी *समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत* कर सकेंगे।

*जन चौपाल लगाने के संबंध में निर्धारित स्थान थानावार निम्नानुसार हैं—*
थाना कोतवाली – ग्राम *कुचवाही*
थाना जमोड़ी – ग्राम पंचायत *गांधीग्राम*
थाना बाहरी – ग्राम *खुटेली*
थाना अमिलिया – ग्राम *बिठौली*
थाना कमर्जी – ग्राम *अदैपुर*
थाना चुरहट – ग्राम पंचायत *पचोखर*
थाना सेमरिया – ग्राम *नौसा*
थाना रामपुर नैकिन – ग्राम *तितरा शुक्लान*
थाना मझौली – ग्राम *छवारी*
मड़वास – ग्राम *चदोहीडोल*
थाना भुइमाड़ – ग्राम *देवरी*
थाना कुसमी – ग्राम पंचायत *गोतरा*

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु—*
👉 अवैध नशे (कोरेक्स, गांजा आदि) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
👉 महिला संबंधी अपराधों पर विशेष सुनवाई
👉साइबर अपराधों से बचाव एवं शिकायत समाधान
👉स्थानीय स्तर की जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण
👉आमजन को अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक करना
👉 जन चौपाल के माध्यम से पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से
*सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर समाधान* सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप *जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाया जा सके।*

*सीधी पुलिस की अपील*
जिला पुलिस सीधी समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे इस जनहितकारी पहल में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव साझा करें, ताकि उनका शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान किया जा सके।

*“आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प”*

*जिला पुलिस सीधी*

*पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था*पीएससी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ...
26/04/2026

*पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था*

पीएससी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

तेज गर्मी को देखते हुए छायादार स्थान, कुर्सियां एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं देखी व्यवस्थाए।

26/04/2026

दहेज में बुलेट न मिलने पर नहीं आई बारात, जमोड़ी थाना में पहुंचा मामला।

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुठिगवा खुर्द गांव में दहेज प्रथा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा पक्ष ने कथित रूप से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और अतिरिक्त नगदी की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। इस घटना से जहां लड़की पक्ष को सामाजिक और मानसिक आघात पहुंचा, वहीं मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठिगवा खुर्द निवासी उमेश साकेत ने अपनी 27 वर्षीय पुत्री का विवाह कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राम अवतार के पुत्र के साथ तय किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को तिलक की रस्म संपन्न हुई थी, जिसमें लड़की पक्ष द्वारा अपनी सामर्थ्य अनुसार स्कूटी एवं नगद राशि उपहार स्वरूप दी गई थी। विवाह की तिथि 21 अप्रैल निर्धारित थी और बारात के स्वागत की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं।
बताया जा रहा है कि विवाह से ठीक पहले दूल्हा पक्ष द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल और अतिरिक्त नगदी की मांग की गई। लड़की पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और तय तिथि पर बारात लेकर नहीं पहुंचा। बारात न आने से लड़की पक्ष के परिजन परेशान हो गए और उन्होंने कई बार संपर्क कर मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
घटना के अगले दिन पीड़ित पक्ष जमोड़ी थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई, जहां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। हालांकि किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी। अंततः दोनों पक्षों द्वारा तिलक में दिए गए उपहार वापस कर दिए गए और आपसी सहमति से मामला समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गए।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को उजागर किया है, जो आज भी समाज में जड़ें जमाए हुए है।

25/04/2026

सीधी जिला जेल में बंद हवालाती कैदी की संदिग्ध मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

सीधी जिले के पड़रा जिला जेल में बंद एक हवालाती कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, चुरहट निवासी रजनीश द्विवेदी वर्ष 2023 से धारा 354 एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जेल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा तत्काल उसका उपचार किया गया, जिससे कुछ समय के लिए उसकी स्थिति में सुधार भी हुआ।
जेल अधीक्षक रविशंकर सिंह के मुताबिक, कुछ देर बाद कैदी की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद उसे इंजेक्शन और सलाइन (बॉटल) दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।
हालात लगातार बिगड़ने पर कैदी को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं पूरी प्रक्रिया के दौरान जेल अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार अस्पताल में मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना के बाद जेल के अंदर स्वास्थ्य सुविधाओं और कैदियों की देखरेख को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

23/04/2026

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामद।*

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
*​घटना का विवरण*
​दिनांक 18/04/2026 को फरियादी रोहित गुप्ता एवं हुकुमलाल केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17/04/26 एवं 18/04/26 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी तीन मोटरसाइकिलें (होंडा हॉरनेट, हीरो पैशन प्रो एवं हीरो एनएक्सजी) चोरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*​पुलिस कार्रवाई एवं पूछताछ का तरीका*
​विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के वीडियो फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध अखिलेश विश्वकर्मा (पिता हीरालाल विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बैरीहा) को चिन्हित कर हिरासत में लिया।
​ शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार टालमटोल करता रहा और घटना से अनभिज्ञता जताता रहा। किंतु जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य सामने रखे और कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
*​नशे की लत बनी अपराध की वजह:* आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, जिसकी पूर्ति के लिए उसने वाहनों की चोरी करना शुरू किया। वह इन वाहनों को बेचकर प्राप्त राशि से नशा करता था।
​बरामद मशरूका (कीमत लगभग ₹1,60,000)
​आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने *चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद की हैं:*
​होंडा हॉरनेट (MP53 MC 9621) कीमती लगभग 60,000 रूपए
​हीरो पैशन प्रो (MP53 MJ 3657) कीमती लगभग 50,000 रूपए
​हीरो एनएक्सजी (MP 53 MD 3928) कीमती लगभग 50,000 रूपए
जप्त की गई तीनों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1लाख 60 हजार रूपए हैं।
*​अग्रिम कार्रवाई एवं टीम*
​प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्र.आर. रण बहादुर सिंह, प्र.आर. सूरज सिंह एवं आर. अनुराग यादव की विशेष भूमिका रही।

23/04/2026

अभियान मुस्कान: कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से दस्तयाब की लापता किशोरी, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

​ प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित वापसी हेतु चलाए जा रहे विशेष "अभियान मुस्कान" के अंतर्गत सीधी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मार्च माह से लापता एक नाबालिग किशोरी को मुंबई (महाराष्ट्र) से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
*​घटना का विवरण:*
​विगत 31 मार्च 2026 को पीड़ित परिजनों ने थाना कोतवाली में सूचना दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि किशोरी घर वालों की डांट से नाराज होकर बिना बताए कहीं निकल गई थी।
*​सकुशल वापसी की प्रक्रिया:*
​तलाश के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि किशोरी महाराष्ट्र के मुंबई शहर में है। सूचना की तस्दीक होने पर थाना प्रभारी द्वारा किशोरी से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए किशोरी की काउंसलिंग की और उसे समझा-बुझाकर वापस सीधी आने के लिए तैयार किया।
​किशोरी के सीधी पहुंचने पर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
*​"अभियान मुस्कान का मूल उद्देश्य केवल बच्चों को ढूंढना ही नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। सीधी पुलिस प्रत्येक गुमशुदा बच्चे की वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।"*

*​सराहनीय भूमिका:*
​इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक सुनील पांडेय एवं कोतवाली स्टाफ की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा बहरी के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मरीजों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर चिकित्स...
23/04/2026

कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा बहरी के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मरीजों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर चिकित्सक एवं स्टॉफ की सराहना करते हुए सभी को सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जमोड़ी पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही: 'अभियान मुस्कान' के तहत दिल्ली से नाबालिग बालक दस्तयाब, महज 50 घंटे के भीतर...
22/04/2026

जमोड़ी पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही: 'अभियान मुस्कान' के तहत दिल्ली से नाबालिग बालक दस्तयाब, महज 50 घंटे के भीतर मिली सफलता*

​ पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे 'अभियान मुस्कान' के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जमोड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने कायमी होने के मात्र 50 घंटे के भीतर दिल्ली से एक नाबालिग बालक को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
*क्रिकेट का शौक ले गया दिल्ली:*
​ थाना जमोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग बालक के लापता होने की रिपोर्ट दिनांक 19 अप्रैल 2026 को दर्ज कराई गई थी। जाँच के दौरान यह रोचक तथ्य सामने आया कि बालक क्रिकेट खेलने और देखने का अत्यधिक शौकीन है। इसी शौक और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के कारण वह परिजनों को बिना बताए दिल्ली चला गया था, ताकि वहां बड़े स्तर पर क्रिकेट देख और खेल सके।
*​सटीक योजना और दस्तयाबी:*
​थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने दिल्ली पहुँचकर स्थानीय सूत्रों और तकनीकी इनपुट के आधार पर बालक को ढूंढ निकाला। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालक को सुरक्षित वापस सीधी लाया गया है, जहाँ उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बालक की इतनी जल्दी बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
*​पुलिस टीम की विशेष भूमिका:*
​सीधी से दिल्ली तक के इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि. आर डी साकेत, प्रधान आरक्षक राजपति एवं आरक्षक गोलू की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही।

Address

Sidhi

Telephone

+919752775083

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya Darpan M.P. News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satya Darpan M.P. News:

Share