Khabar Har Dam

Khabar Har Dam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabar Har Dam, Ellenabad.

"खबरें जो सच बोलती है - राजनीतिक,खेल, मनोरंजन,व्यापार,प्राइवेट और सरकारी नौकरी जैसी हर एक मुद्दे पर ख़बरें 📣।
विश्वसनीय खबरों का भरोसेमंद स्त्रोत - "खबर हर दम" हर पल की अपडेट के लिए...

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 93545-33999/-

23/05/2026

ऐलनाबाद शहर में बिजली के कट पर जानकारी 🕵🏾‍♂️


22/05/2026

ऐलनाबाद में खबर हर दम 🥰 की अपील पर मुख्य बाजार के दुकानदारों ने लगाई ठंडै-मीठे पानी की छबील...

🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!
22/05/2026

🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!

21/05/2026

ऐलनाबाद ऑटो मार्केट के दुकानदारों की परेशानी उन्हीं की जुबानी....
CMO Haryana Vipul Goel

20/05/2026

भीषण गर्मी में पानी पिए और पिलाए स्वस्थ रहें!

20/05/2026

भीषण गर्मी में अपनी दुकानों के आगे पानी का मटका जरूर रखें।

19/05/2026

श्रीमद् भागवत कथा अग्रवाल धर्मशाला ऐलनाबाद...

19/05/2026

ऐलनाबाद नोहर रोड का हाल ग्राउंड रिपोर्ट 19/05/2026

कच्चा आढ़तिया एसोशिएशन के तत्वाधान में सिविल हॉस्पिटल ऐलनाबाद के सहयोग से *फ्री ब्लड शुगर व बीपी टेस्ट कैंप* लगाया जा रह...
19/05/2026

कच्चा आढ़तिया एसोशिएशन के तत्वाधान में सिविल हॉस्पिटल ऐलनाबाद के सहयोग से *फ्री ब्लड शुगर व बीपी टेस्ट कैंप* लगाया जा रहा है
दिनांक= *21.05.2026 बुधवार* सुबह 10 बजे
स्थान= *किसान केंद्र* नई अनाज मंडी
ऐलनाबाद
आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर फ्री जांच कैंप का लाभ उठाएं

18/05/2026

खसरा नंबर 580 पर ताजा जानकारी 18/May/2026

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था दिव्या युवा मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 31वां स्थापना दिवसऐलनाबाद, 18 मई।शहर के वार्ड न...
18/05/2026

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था दिव्या युवा मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 31वां स्थापना दिवस
ऐलनाबाद, 18 मई।
शहर के वार्ड नंबर 10 में स्थित डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था दिव्या युवा मंच का 31वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह गोरा, अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा ने संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव रामनिवास रसिया ने सभी सहयोगियों का स्वागत किया। प्रसिद्ध गायक सिकंदर सागर ने अपनी मधुर वाणी में गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में प्रभावी मंच संचालन ओपी पारीक ने किया। समारोह के दौरान दिव्या युवा मंच के संस्थापक सुभाष चौहान ने अपने संबोधन में 31 वर्षों के सामाजिक सफर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को निरंतर 31 वर्षों तक सफलतापूर्वक चलाना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं होती। इसके पीछे अनेक लोगों का विश्वास, सहयोग, समर्पण और वर्षों की तपस्या जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आज जो दिव्य युवा मंच आपके सामने खड़ा है वह 31 वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सेवा भावना का परिणाम है। संस्था को आगे बढ़ाने में हर छोटे-बड़े सहयोगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी के साथ और विश्वास से ही यह परिवार निरंतर समाजसेवा के कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये संस्था जो 31 साल पहले ऐलनाबाद जैसे एक छोटे से कस्बे से शुरू हुई थी, वह आज दुनिया के लगभग 10 देशों और भारत के लगभग 20 राज्यों में अपना विस्तार करने जा रही है जिसका पूरा श्रेय आप सभी को जाता है। उन्होंने संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर 31वें स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने दिव्या युवा मंच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए सहयोग करने का संकेल्प लिया। समारोह का वातावरण उत्साह, अपनत्व और सम्मान से भरा रहा। इस अवसर पर एडवोकेट विनोद गिगोरानीवाला, देवेंद्र गोयल, अमित मोदी, वेदमित्र गुप्ता, सुरेंद्र सचदेवा, डा. चंद्र सैनी, हेमराज सपरा, डा. आरजी बेनीवाल, राजीव वधवा, भजनलाल गर्ग, ठाकुर गंगा सिंह, रमेश आसेरी, भीम कानसरिया, बलराज कूका, राजीव धानुका, विजय गुप्ता, दिनेश चौहान, शिव राज किरार, कमलेश सैनी, हरप्रीत कौर, रेखा मित्तल, मनीषा गुप्ता व राज शर्मा सहित शहर के कई अनेक गणमान्यजन भी मौजूद थे।
संबंधित फोटो साथ भेजी गई है।

Address

Ellenabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Har Dam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Har Dam:

Share