27/12/2024
किसान हो तो जरूर पढ़ना व शेयर करना किसान भिखारी नही अन्नदाता है हमे लोन (kcc) नही हमारी फसल का पूरा भाव व पानी दो कर्ज हम उतरेंगे हमारे स्वाभिमान को ठेस नही पहुंचाई जाए
किसान कौम देश ही नही दुनिया की सबसे स्वाभिमानी कौम है आज इस कृषि बहुल देश भारत में किसानों का प्रतिशत करीब 70% है. वहीं, नाबार्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 10.07 करोड़ परिवार खेती पर निर्भर हैं. यह संख्या देश के कुल परिवारों का 48 प्रतिशत है भारत में, करीब 51.09% ज़मीन पर खेती की जाती है ! भारत में छोटे और सीमांत किसानों का प्रतिशत 85% है. 2015-2016 की कृषि जनगणना के मुताबिक, भारत में ज़्यादातर ज़मीन जोत 85% है.
जिस देश की जीडीपी में कृषि का हिस्सा 19% के करीब है आप उनके हकों पर सालो से डाका मार रहे हो अपने हमारी पूरे भारत मे सिर्फ 6% फसल ही msp पर खरीदी जाती है जितनी सरकार हमारी खाकर बेठी है उस से आधा भी कर्ज किसान कौम पर नही है और ऊपर से हमे ही कहा जा रहा है कि हमे सस्ता लोन चाहिए हमारा पैसा देश के कारोबारियों को देकर उनको कामयाब किया गया अगर उनकी कोई कंपनी डूबती है तो राइट ऑफ के नाम पर उनको कर्ज माफ किया जाता है जब तक किसान को msp नही मिलेगी किसानी घाटे का सोधा ही रहेगी
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत मे किसानी पर 21 लाख करोड़ कर्ज है ओर देश किसानों की फसल का 51 बिलियन यानी (5100 करोड़) का निर्यात करता है यानी बेचता है देश के किसान की मासिक आय 6 हजार रु के करीब हैं पुरे परिवार की अगर परिवार में माता पिता एक बेटा बहू ओर दो बच्चे भी है तो औसत 1000 रु प्रति व्यक्ति से भी कम आती है एक महीने की कमाई की अब खुद सोचो कि हमारी msp की मांग सही है या गलत
िसान_का_हक_हैं
#✍️किसान_पुत्र_राजा_हेयर