Cine Media Time

  • Home
  • Cine Media Time

Cine Media Time "Entertainment News Only". Film Industry Updates.

आर्या डिजिटल ओटीटी पर भोजपुरी फिल्म "तुमसे मिलने की तमन्ना हैं" का ट्रेलर बहुत जल्द होगी रिलीजनई दिल्ली । भोजपुरी का पहल...
31/10/2025

आर्या डिजिटल ओटीटी पर भोजपुरी फिल्म "तुमसे मिलने की तमन्ना हैं" का ट्रेलर बहुत जल्द होगी रिलीज

नई दिल्ली । भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म "आर्या डिजिटल" पर भोजपुरी फिल्म "तुमसे मिलने की तमन्ना हैं" का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज किया जायेगा।बता दें कि फिल्म का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स डिजिटल मीडिया राइट्स आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया हैं।ट्रेलर रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री हैं।जिसको लेकर आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि जल्दी ही ट्रेलर रिलीज की सूचना भी मीडिया के द्वारा जारी करेंगे।
"तुमसे मिलने की तमन्ना हैं" एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।चूंकि, अभी पारिवारिक भोजपुरी फिल्में दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद की जा रही हैं।घर पर भोजपुरी फिल्में बहुत ज्यादा देखी जा रही हैं।ऐसे में आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की हमेशा कोशिश रहीं हैं कि दर्शकों को बेहतरीन पारिवारिक फिल्में उपलब्ध हो।चूंकि, मोबाइल स्मार्टफोन का युग हैं।इसको देखते हुए आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज कर चुके हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।
"तुमसे मिलने की तमन्ना हैं" दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनी हैं।जो दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।फिल्म का गीत संगीत और कहानी दर्शकों को देखते हुए तैयार किया गया हैं।
सिद्धि एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म सत्येंद्र सिंह, काजल यादव, अनूप अरोड़ा, संजू सोलंकी, अखिलेश शुक्ला, सीपी भट्ट, इंद्रसेन यादव, जीतू शुक्ला, पूजा सिंह, पूनम राय, रिंकू आयुषी, रीमा रावत, प्राची सिंह, अमित मिश्रा, अमित शुक्ला एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।
फिल्म के निर्मात्री चंदा आर पांडेय, निर्माता नंदलाल आर पांडेय, निर्देशक रुस्तम अली चिस्ती, सहयोगी निर्देशक अभिषेक सम्राट, चंदन ठाकुर संगीतकार अनुज तिवारी, छायांकन विजय आर पांडेय, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफर विवेक थापा, आर्ट डायरेक्टर ऋषभ विश्वकर्मा,गायक मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, ममता उपाध्याय, समीक्षा शर्मा एवं अनुज तिवारी, गीतकार पवन मिश्रा एवं सोनू शर्मा हैं।
Coming Soon Bhojpuri Movie "Tumse Milne Ki Tamanna Hai" Trailer on Aaryaa Digital OTT 100k+ Downloads, Live Tv Channels, Web Series, Films, 1200+ Content
Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

31/10/2025

आर्या टेलीपोर्ट जल्दी ही होगा ऑपरेशनल, 36 टीवी चैनल्स का करेगी प्रसारण

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म "आर्या डिजिटल" के बाद बहुत जल्द "आर्या टेलीपोर्ट" का शुभारंभ करेगी।यह कई वर्षों के संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल होगा, जो जल्दी ही पूर्ण होने को हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या टेलीपोर्ट 36 टीवी चैनल्स का प्रसारण के साथ ऑपरेशनल होगी।जिसमें लगभग सभी भाषाओं के दर्शकों को कार्यक्रम व फिल्में देखने को मिलेगी।
नोएडा में भव्य कार्यालय निर्माण का कार्य काफी समय से जारी था।जो अब समाप्ति पर हैं।वहीं भारत सरकार के संबंधित विभाग द्वारा लाइसेंस भी मिल चुका हैं।संपूर्ण सेट - अप की तैयारी जोर - शोर से जारी हैं।आगे दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रयास हैं जल्द से जल्द प्रसारण कार्य शुरू हो।चूंकि, दर्शकों को आर्या टेलीपोर्ट का बेसब्री से इंतजार हैं।जिसको देखते हुए कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।उम्मीद हैं इस वर्ष अंत तक प्रसारण प्रारंभ हो जायेगा।
बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लाखों डाउनलोड्स हो चुके हैं।सभी भाषाओं में लगभग 1200 से अधिक वेब सीरीज, फिल्में आदि हैं।वहीं कई टीवी चैनल्स का लाइव प्रसारण भी ओटीटी पर जारी हैं।
उम्मीद हैं दर्शकों का प्यार सैटेलाइट टीवी चैनल्स प्रसारण पर भी मिलेगा।दर्शकों का मनोरंजन उनके पसंदीदा कार्यक्रमों के जरिए किया जायेगा।जहां विभिन्न भाषा - भाषी के दर्शक अपनी भाषा में मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

मेगा स्टार सांसद रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म "हमनी बानी ओम जय जगदीश" का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर 25 दिसंबर को होगी...
28/10/2025

मेगा स्टार सांसद रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म "हमनी बानी ओम जय जगदीश" का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर 25 दिसंबर को होगी रिलीज

#मुंबई : भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर मेगा स्टार सांसद रवि किशन स्टारर फिल्म "हमनी बानी ओम जय जगदीश" का ट्रेलर आगामी 25 दिसंबर को रिलीज किया जायेगा।सारा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म के थिएटर राइट्स के साथ सभी एक्सक्लूसिव ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा लिया गया हैं।यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।उन्होंने बताया कि अक्टूबर - नंबर में भी लगातार फिल्में रिलीज हो रही हैं और आगामी माह में भी होगी।दिसंबर में भी कई बड़ी फिल्मों को आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज की जायेगी।फिल्म "हमनी बानी ओम जय जगदीश" का ट्रेलर भी 25 दिसंबर को जारी होगा।ट्रेलर के बाद गाने भी बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज की जायेगी।वहीं पूरी फिल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।
फिल्म में प्रमुख रूप से मेगा स्टार सांसद रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे एवं अन्य ने अभिनय अभिनय किया है।
फिल्म की कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा हैं।मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखें, इसमें एक पारिवारिक और सामाजिक संदेश भी हैं।फिल्म की निर्मात्री अनुकृति जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में व हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में रिलीज हैं।जबकि, आर्या डिजिटल ओटीटी को अभी तक लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका हैं।जल्दी ही मिलियन डाउनलोड पूर्ण करने का लक्ष्य हैं।
Bhojpuri's 1st & No. 1 OTT Platform Aaryaa Digital OTT Download Now! 100k+ Downloads, 850+ Bhojpuri Movies, 1200+ Web Series - Movies, Hollywood & South Movies In Hindi

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

भोजपुरी फिल्म "मामा भांजा" का ट्रेलर बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज नई दिल्ली । भोजपुरी फिल्म "मामा भांजा" क...
28/10/2025

भोजपुरी फिल्म "मामा भांजा" का ट्रेलर बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

नई दिल्ली । भोजपुरी फिल्म "मामा भांजा" का ट्रेलर बहुत जल्द भोजपुरी का पहला व नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म "आर्या डिजिटल" पर रिलीज किया जाएगा।बता दें कि आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स डिजिटल मीडिया राइट्स लिया गया हैं।जिसको लेकर आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी पर अभी लगातार फिल्मों के ट्रेलर जारी हो रहे हैं और जो आगे भी जारी रहेगा।कई बड़ी फिल्में भी की गई हैं।जिनमें भोजपुरी सुपरस्टार्स की फिल्में भी हैं।
"मामा भांजा" एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।चूंकि, अभी पारिवारिक भोजपुरी फिल्में दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद की जा रही हैं।घर - घर पर भोजपुरी फिल्में बहुत ज्यादा देखी जा रही हैं।ऐसे में आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की हमेशा कोशिश रहीं हैं कि दर्शकों को बेहतरीन पारिवारिक फिल्में उपलब्ध हो।चूंकि, मोबाइल स्मार्टफोन का युग हैं।इसको देखते हुए आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज कर चुके हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।
"मामा भांजा" दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनी हैं।जो दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।फिल्म का गीत संगीत और कहानी दर्शकों को देखते हुए तैयार किया गया हैं।ट्रेलर रिलीज को लेकर काफी समय से दर्शकों को इंतजार रहा हैं।जिसको देखते हुए रिलीज की तिथि जारी कर दी गई हैं।
सिद्धि एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में सत्येंद्र सिंह, प्रियंका पंडित, सोनाली मिश्रा, जीतू शुक्ला, आशा चौहान, सीपी भट्ट, नीलू यादव, अमित मिश्रा, अनूप अरोड़ा, रीना रावत, विवेक यादव, सर्वेश सिंह, शिव यादव, सुदेश कुमार, डोली प्रजापति, पिंटू पांडेय एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।
फिल्म के निर्माता नंदलाल आर पांडेय, सह - निर्माता चंदन एन पांडेय, निर्देशक प्रदीप आर शर्मा, लेखक अखिलेश कुमार, संगीतकार अनुज तिवारी, राजेश गोयल, डीओपी दया शंकर सिंह, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, गायक प्रियंका सिंह, आलोक कुमार, मोहन राठौर, अंतरा सिंह प्रियंका, खुशबू जैन, अनुज तिवारी एवं समीक्षा शर्मा है।
Bhojpuri's 1st & No. 1 OTT Platform Aaryaa Digital OTT Download Now! 100k+ Downloads, 850+ Bhojpuri Movies, 1200+ Web Series - Movies, Hollywood & South Movies In Hindi

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

छठ पर्व पर हुआ विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का शुभारंभफिल्म निर्माण के साथ ही कंपनी करेगी खरीद,वितरण का कार्यगोरखपुर । महा...
28/10/2025

छठ पर्व पर हुआ विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का शुभारंभ

फिल्म निर्माण के साथ ही कंपनी करेगी खरीद,वितरण का कार्य

गोरखपुर । महापर्व छठ के पावन अवसर पर ऑडियो - वीडियो एवं फिल्म निर्माण व खरीद,वितरण कंपनी " विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स " का शुभारंभ किया गया। छठ पूजा म्यूजिक वीडियो रिलीज के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल का श्रीगणेश हुआ एवं अन्य के रिलीज़ की तैयारी जोर - शोर से जारी हैं।कंपनी के सीईओ निर्माता सुदामा पाल हैं।जबकि, प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी अभिनेता सूरज सम्राट की हैं।
बता दें कि कंपनी का मुख्य कार्यालय गोरखपुर में हैं।लेकिन, अन्य मुख्य राज्यों में भी कंपनी के कार्यालय होंगे।वर्तमान में मुंबई और गोरखपुर से कार्य की जायेगी।विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक एलबम और लघु फिल्म आदि का निर्माण व खरीद वितरण करेगी।साथ ही फिल्मों के राइट्स भी खरीदेगी।वहीं प्री - अप्रूवल देकर एग्रीमेंट के साथ अन्य निर्माताओं को जोड़ने का कार्य भी कंपनी करेगी।
ज्ञात रहें कि आगामी माह नवंबर में जल्दी ही एक साथ कई फिल्मों का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू की जाएगी।कंपनी डिजिटल राइट्स अपने पास रखेगी और सैटेलाइट लाइट्स टीवी चैनल्स को देगी।प्री - एग्रीमेंट व अप्रूवल वाले प्रोजेक्ट्स में कहानी, कॉन्सेप्ट, कास्टिंग एवं अन्य टीम कंपनी के अनुसार तय होगी।निर्माताओं और कंपनी के बीच आपसी समझौता एवं शर्तों पर निर्माण व वितरण कार्य किया जायेगा।
सीईओ सुदामा पाल ने कहा कि मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी यह नई पहल हैं।जिसमें उत्तरप्रदेश सहित आस - पास के निर्माता निर्देशकों एवं कलाकारों को कंपनी मौका देगी।विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स का लक्ष्य बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना हैं।सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कंटेंट निर्माण व वितरण का कार्य कंपनी करेगी।
सुदामा पाल ने आगे कहा कि कंपनी का बिहार में भी ऑफिस होगा।उत्तरप्रदेश और बिहार की सब्सिडी पॉलिसी को भी ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माण का कार्य होगा।मनोरंजन के क्षेत्र में कंपनी को काफी आगे तक लेकर जाना हैं।बेहतर टीम बना कर काम किया जा रहा हैं।अभिनेता सूरज सम्राट का अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में सहयोग करेगा।उनकी दर्जनों फिल्में सिनेमाघरों व टीवी चैनल्स के साथ ओटीटी पर रिलीज हैं।उनकी मेहनत और लगन कंपनी को स्थापित करने में कारगर साबित होगी।इनके पहचान का लाभ भी कंपनी को होगा।
अभिनेता सह कंपनी के प्रबंधक सूरज सम्राट ने बताया कि विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के जुड़ना एक नया अनुभव हैं और उन्होंने सुदामा पाल को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी यह नई सोच एक अन्य बदलाव लाएगी।इस पहल से उत्तरप्रदेश सहित आस - पास के राज्यों के कलाकारों, निर्माता , निर्देशकों व अन्य को लाभ होगा।
सूरज सम्राट की रिलीज फिल्में अर्धांगिनी ,पावर ऑफ किन्नर ,तेरी दुल्हन सजाऊंगी ,हमदर्द ,5 बेटियां ,मोहब्बत रंग लाएगी एवं अन्य हैं।जिनमें से फिल्म मोहब्बत रंग लाएगी को उत्तरप्रदेश सरकार से सब्सिडी भी मिल चुकी हैं।इनकी आने वाली फिल्में दिल तुझको पुकारे , मांई के अँचरा ,सूरज ,हत्यारा ,राधिका ,अर्धांगिनी 2 एवं अन्य हैं।
विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिलहाल लगभग आधा दर्जन से ज्यादातर फिल्मों में सूरज सम्राट अभिनय करते दिखेंगे।हाल ही में रिलीज छठ गीत पिया छठी घाटे चली जी में सूरज सम्राट ने आवाज दी हैं एवं अभिनय भी किया हैं।इसमें आब्या दुबे,अदिति पांडेय एवं अन्य ने भी काम किया हैं।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने लिया थिएटर राइट्स के साथ फिल्म "शुभान अल्लाह बड़े म...
01/10/2025

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने लिया थिएटर राइट्स के साथ फिल्म "शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां" का ऑल इलेक्ट्रॉनिक एंड डिजिटल मीडिया राइट्स

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए भोजपुरी फिल्म "शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां" के राइट्स लिया गया। कंपनी ने सारा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी उक्त फिल्म के थिएटर राइट्स के साथ सभी एक्सक्लूसिव ऑल इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया राइट्स लिया हैं।यह जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।उन्होंने बताया कि एक साथ कई बड़ी फिल्मों के राइट्स लिए गए हैं।जिसका अपडेट एक - एक करके किया जाएगा।फिलहाल फिल्म "शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां" के अपडेट जारी हो रहे हैं। जिसका ट्रेलर बहुत जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद गाने और फिर पूरी फिल्म को "आर्या डिजिटल ओटीटी" पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के मुख्य कलाकार सुपरस्टार अभिनेता एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन, अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, श्रद्धा तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, बबलू खान, चंदन सिंह एवं अन्य है।
फिल्म की कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा हैं।मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म को सभी देखें, जुड़े हुए पूरी टीम की यहीं कामना हैं।इस फिल्म के निर्मात्री रेणु जागेटिया एवं निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी, सह निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।
बता दें आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।अभी तक 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में, 1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में व हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्में हिंदी में आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।

भोजपुरी फिल्म "सच्चा प्यार" 3 अक्टूबर को यूट्यूब पर होगी रिलीजराँची । भोजपुरी फिल्म "सच्चा प्यार" पूरी तरह से बन कर तैया...
29/09/2025

भोजपुरी फिल्म "सच्चा प्यार" 3 अक्टूबर को यूट्यूब पर होगी रिलीज

राँची । भोजपुरी फिल्म "सच्चा प्यार" पूरी तरह से बन कर तैयार हैं और 3 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल "एस राज खोरठा वीडियो" पर रिलीज होगी।अभिनेता निर्माता निर्देशक सुरेन्द्र कुमार महतो उर्फ सुरेन्द्र बेदर्दी ने बताया कि फिल्म आगामी 3 अक्टूबर को रिलीज होगी।दुर्गापूजा के शुभ अवसर को देखते हुए रिलीज की घोषणा की गई हैं।बता दें कि फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा।
सुरेन्द्र अपने म्यूजिक वीडियो के लिए जाने जाते हैं।लेकिन,धीरे - धीरे फिल्मों से भी इनकी लोकप्रियता बढ़ रहीं हैं।अब दर्शक इनकी फिल्मों से भी इन्हें पसंद कर रहें हैं।
फिल्म में सुरेंद्र कुमार , लिसा वर्मा , अमर मिश्रा , मुकेश पाण्डेय ,अभिषेक बेनजमीन, सूरज सिंह ,संजय कयामत ,नीलिमा , शशिभूषण , संतोष रॉय ,लवली , अभिषेक, लाल बाबू, सम्राय व अन्य ने अभिनय किया हैं।
इस फिल्म के निर्माता व निर्देशक सुरेंद्र कुमार महतो, लेखक हेमंत कुमार, कैमरामैन संतोष राणा व अनिल रवानी, गीतकार हेमंत कुमार, संगीतकार आर्या शर्मा व टिंकू तूफान, गायक रवि राज , पुनीता प्रिया , खुशी कक्कड़, लाईन प्रोड्यूसर अभिषेक बैंजामिन, असिस्टेंस डायरेक्टर अविनाश गुप्ता गोलू हैं।जबकि, पोस्ट प्रोडक्शन रिया स्टूडियो रांची और बैकग्राउंड म्यूजिक सौरव के द्वारा मुंबई में किया गया हैं।

फिल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" यूट्यूब पर किया जा रहा हैं पसंद, व्यूज 50 हजार पारलखनऊ : अभिनेता संग्राम सिंह पटेल  अभिनीत भ...
29/09/2025

फिल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" यूट्यूब पर किया जा रहा हैं पसंद, व्यूज 50 हजार पार

लखनऊ : अभिनेता संग्राम सिंह पटेल अभिनीत भोजपुरी फिल्म "इश्क नचाए बीच बाजार" यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।अभी तक पूरी फिल्म पर व्यूज 50 हजार पार हो चुका हैं।वहीं ट्रैलर के मिलियन में हैं। अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर यह फिल्म रिलीज किया गया हैं।फिल्म में संग्राम सिंह पटेल मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि इससे पहले ट्रेलर और गाने भी रिलीज की गई हैं।जो दर्शकों ने काफी पसंद किया और व्यूज भी यूट्यूब पर अच्छे मिले हैं।दर्शकों की उत्सुकता और प्रतिक्रिया को देखते हुए पूरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की गई।जिसे एक हफ्ते में ही दर्शकों ने 50 हजार व्यूज के पार पहुंचा दिया।यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा हैं।
संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया हैं।अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन हैं। जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता हैं। जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।

फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा, लेखक मनोज पांडेय, गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव, एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डीके शर्मा हैं।
अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्‍य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा, रितिक वर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं।

फिल्म "तुम बीन जीना नहीं" का ट्रेलर धनतेरस दीपावली पर आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज मुंबई । जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल ...
29/09/2025

फिल्म "तुम बीन जीना नहीं" का ट्रेलर धनतेरस दीपावली पर आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई । जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या डिजिटल ओटीटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म "तुम बीन जीना नहीं" का ट्रेलर धनतेरस दीपावली के मौके पर रिलीज होगी।भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू अभिनीत इस फिल्म में दर्शकों को चिंटू का एक्शन और रोमांस भरपूर देखने को मिलेगा।वहीं चिंटू का दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलेगा।प्रदीप पांडे अपने एक्शन, रोमांस और बेहतरीन डायलॉग के लिए जाने जाते हैं।इनकी भोजपुरी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं।
"तुम बीन जीना नहीं" में भी दर्शकों को प्रदीप पांडे चिंटू का एक अलग किरदार देखने को मिलेगा।चिंटू के साथ तीन अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे, प्रीति ध्यानी एवं प्रिया शर्मा ने काम किया।जबकि, अन्य सहयोगी कलाकार राजू सिंह माही, हीरा यादव, प्रेम दुबे, रोहन सिंह राजपूत, देव सिंह, उमेश सिंह ने भी अभिनय किया है।
प्रदीप पांडे चिंटू के तीन नायिकाओं की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।वहीं खलनायकों के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा।फिल्म के निर्माता साधना सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं और 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं।साथ ही हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में भी हैं।

फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का गाना "परी आसमान के" किया गया रिलीजमुंबई : पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुर...
02/11/2024

फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का गाना "परी आसमान के" किया गया रिलीज

मुंबई : पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म "भईया जइसन केहु ना" का वीडियो गाना "परी आसमान के" दीवाना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।गाने का ऑडियो कर्णप्रिय और मधुर हैं।वहीं वीडियो बेहद ही रोमांटिक हैं।वीडियो में डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ रूपा मिश्रा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रहीं हैं।उम्मीद की जा रहीं हैं कि जिस प्रकार से फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा और अपना प्यार आशीर्वाद दिया।संभावना हैं कि गीतों को भी ठीक वैसा ही प्यार देंगे।साथ ही लाइक शेयर और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।निर्माता डॉ. देवेंद्र कुमार व नीलू गौतम हैं।फिल्म के निर्देशक जितेंद्र गुप्ता जीतू हैं।वहीं फिल्म के प्रमुख कलाकार कृष्ण कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार,रूपा मिश्रा, पल्लवी गिरीं, समर्थ चतुर्वेदी,जे निलम ,रोहित सिंह मटरू, साहब लाल धारी, संजू सोलंकी, प्रदीप मिश्रा, मुस्ताक अहमद ,पियूष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संतोष, राजेश सोनी एवं अन्य हैं।
वीडियो गीत "परी आसमान के" का संगीत अशोक राव ने तैयार किया हैं।वहीं गायक विकास चतुर्वेदी और गीतकार सोनू यादव हैं।

Address


Opening Hours

Monday 11:00 - 05:00
Tuesday 10:00 - 05:00
Wednesday 10:00 - 05:00
Thursday 10:00 - 05:00
Friday 10:00 - 05:00
Saturday 10:00 - 05:00

Telephone

+917654383966

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cine Media Time posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cine Media Time:

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share