Sanjeevani Social Welfare Society

  • Home
  • Sanjeevani Social Welfare Society

Sanjeevani Social Welfare Society Sanjeevani works for welfare of specialy-abled & poor children in area of health education livelihood

8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।महिला शक्ति, साहस, त्याग और प्रेरणा की प्रतीक है। एक सशक्त महि...
08/03/2026

8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महिला शक्ति, साहस, त्याग और प्रेरणा की प्रतीक है। एक सशक्त महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति रखती है।
संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी उन सभी महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिनके बच्चे दिव्यांगता से संघर्ष कर रहे हैं। संस्था उन्हें कौशल, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सम्मान के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। हमारा विश्वास है कि जब महिलाएँ सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव होगा।

आओ बाँटें खुशियाँ | Let’s Share Happiness होली मिलन समारोह 2026 – होली के रंग दिव्यांग बच्चों के संगSanjeevani Social We...
03/03/2026

आओ बाँटें खुशियाँ | Let’s Share Happiness
होली मिलन समारोह 2026 – होली के रंग दिव्यांग बच्चों के संग
Sanjeevani Social Welfare Society (संजीवनी संस्थान) द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह 2026 अत्यंत उत्साह, प्रेम और समरसता के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटी। बच्चों ने मनमोहक ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। भारतीय पारंपरिक पकवानों के साथ सभी ने मिलकर हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह मनाया।
यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समावेशन, प्रेम और समानता का संदेश देने वाला एक सुंदर प्रयास था।
संजीवनी का उद्देश्य है – हर चेहरे पर मुस्कान, हर जीवन में सम्मान।

01/02/2026

Free Clubfoot Corrective Surgery for Children in Varanasi, India
Giving every child a chance to stand, walk, and live with dignity. 👣✨

गणतंत्र दिवस समारोह – 26 जनवरी 2026 संजीवनी संस्थान, बरजी, दानगंज, वाराणसी एवं सजीवनी बालविद्या मंदिर, सुररसोत कलां, नगव...
27/01/2026

गणतंत्र दिवस समारोह – 26 जनवरी 2026
संजीवनी संस्थान, बरजी, दानगंज, वाराणसी एवं सजीवनी बालविद्या मंदिर, सुररसोत कलां, नगवां, सोनभद्र
दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े विशेष बच्चों एवं उनके अभिभावकों/संरक्षकों की सक्रिय और भावनात्मक सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम और भी प्रेरणादायक बन गया।
समारोह के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा संविधान एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, समान अवसर, समावेशी समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर बल दिया।

happy republic day 2026
26/01/2026

happy republic day 2026

संजीवनी संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ “आओ बाटें खुशियाँ ” कार्यक्रम आयोजितहर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी संजीवनी संस्था...
17/01/2026

संजीवनी संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ “आओ बाटें खुशियाँ ” कार्यक्रम आयोजित
हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी संजीवनी संस्थान, जरियारी–बरज़ी, दानगंज में दिनांक 16 जनवरी 2026 को दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पतंगबाज़ी की, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए तथा लाई-चूड़ा व पट्टी-ढूंढा का आनंद लिया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से खिचड़ी सहभोज में भाग लिया। यह केवल भोजन नहीं था, बल्कि प्रेम, समानता और अपनत्व का साझा उत्सव था। इस पूरे आयोजन में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और स्वयं को विशेष, सुरक्षित एवं स्नेह से घिरा हुआ महसूस किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय कार्यवाह माननीय श्री संजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के श्री विनोद त्रिपाठी जी कि उपस्थिति रही। संजीवनी संस्थान के संस्थापक एवं महासचिव डॉ. विद्यासागर पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री दिवाकर द्विवेदी , श्री शशि प्रकाश मिश्र, श्री हरिश्चन्द्र ,डॉ. के.के. चौबे सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों— अजय कुमार श्रीवास्तव, आकाश कुमार सिंह, डॉ. चंदन पाण्डेय, श्रीमती वेदवती पाण्डेय, श्रीमती नगिना, कु. अंकिता उपाध्याय, श्रीमती अनीता, घनश्याम पाण्डेय, मनोज मिश्र, रोहित चौबे व रोहित राजभर—ने बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटी और उनका उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, समावेशन और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बना।









संजीवनी परिवार के दिव्यांग बच्चों कीओर से आप सभी को नववर्ष 2026 की ढेरों शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर प्रेम, संवेदना और ...
01/01/2026

संजीवनी परिवार के दिव्यांग बच्चों कीओर से आप सभी को नववर्ष 2026 की ढेरों शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर प्रेम, संवेदना और सहयोग की भावना के साथ एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर मन को सम्मान और हर जीवन को संबल मिले।

संजीवनी परिवार के दिव्यांग बच्चों कीओर से आप सभी को नववर्ष 2026 की ढेरों शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर प्रेम, संवेदना और ...
01/01/2026

संजीवनी परिवार के दिव्यांग बच्चों कीओर से आप सभी को नववर्ष 2026 की ढेरों शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर प्रेम, संवेदना और सहयोग की भावना के साथ एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर मन को सम्मान और हर जीवन को संबल मिले।

Christmas is a celebration of love, service, and partnership. With your support and trust, we are able to bring hope, co...
25/12/2025

Christmas is a celebration of love, service, and partnership. With your support and trust, we are able to bring hope, confidence, and dignity to underserved communities—especially children with disabilities and tribal families.On this special occasion, we extend our heartfelt gratitude and look forward to strengthening this meaningful partnership in the times ahead.May this Christmas bring peace, prosperity, and continued growth to you and your organization.
Wishing you a Merry Christmas.

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjeevani Social Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanjeevani Social Welfare Society:

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share