UNA - Ultra News Agency

UNA - Ultra News Agency Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UNA - Ultra News Agency, Mumbai.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैस,डीजल व पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु बैठक सम्पन्नगैस सिलेण्डर डिलीवरी क...
14/03/2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैस,डीजल व पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु बैठक सम्पन्न

गैस सिलेण्डर डिलीवरी की तिथि से अगली गैस बुकिंग का अंतराल भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 45 तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिन कर दिया गया है-जिलाधिकारी

जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है,रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें- डीएम

आजमगढ़ 13 मार्च 2026
जनपद में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जनपद में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्देशित किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलेण्डरों की डिलीवरी गैस बुकिंग के सापेक्ष ही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी दिनों में प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी स्थान या संस्थान पर घरेलू गैस का अनधिकृत वितरण पाया जाता है, तो संबंधित आपूर्तिकर्ता गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अपने कॉल सेंटर को सक्रिय रखें तथा उपभोक्ताओं द्वारा संपर्क किए जाने की स्थिति में उनसे नियमित संवाद स्थापित करें। साथ ही यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए संपर्क करता है, तो उसकी प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सूचित करें कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस बुकिंग करने के बाद डीएसी (Delivery Authentication Code) नंबर के साथ ही सिलेण्डर की डिलीवरी प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने जनपद आजमगढ़ के समस्त घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में तीनों प्रमुख गैस कंपनियों आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) एवं एचपीसीएल (HPCL) के माध्यम से गैस एजेंसियों को नियमित रूप से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उन्होंने बताया कि सभी घरेलू उपभोक्ता निम्न पंजीकृत नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर गैस बुकिंग कर सकते हैं—
आईओसीएल (IOCL) : 8454955555
बीपीसीएल (BPCL) : 7715012345, 771801234
एचपीसीएल (HPCL) : 9493602222

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेण्डर डिलीवरी की तिथि से अगली गैस बुकिंग का अंतराल भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 45 तथा शहरी क्षेत्र में 25 दिन कर दिया गया है। अतः उपभोक्ता इस नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता यह भी सुनिश्चित करें कि गैस बुकिंग के पश्चात प्राप्त डीएसी संबंधित गैस एजेंसी के साथ साझा करने के उपरांत ही सिलेण्डर की डिलीवरी संभव होगी। जनपद में किसी भी गैस एजेंसी द्वारा बिना पूर्व बुकिंग और डीएसी प्राप्त किए सिलेण्डर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके अतिरिक्त ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर शीघ्र ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लें।

सभी उपभोक्ता ध्यान दे जनपद के किसी भी वितरक के गोदाम पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। सिलेण्डर बुकिंग के पश्चात उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वितरक की है। जनपद में किसी भी प्रकार का घरेलू सिलेण्डर का प्रयोग व्यावसायिक संस्थान द्वारा किये जाने पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा रिटेल आउटलेट्स को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। इसलिए जनपद के नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीद करें। साथ ही जनपद के सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है तो वे तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करें, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बैठक में एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय,समस्त एआरओ व सप्लाई इंस्पेक्टर सहित जनपद में कुल 83 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आजमगढ़।संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में ...
23/02/2026

आजमगढ़।

संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

पीएमश्री विद्यालयों में लंबित निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें- संयुक्त सचिव

पीएमश्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें- संयुक्त सचिव

आरटीई के तहत अच्छे विद्यालयों में पात्र छात्रों का मेरिट के आधार पर नामांकन करायें-संयुक्त सचिव

ऐसा मॉडल तैयार किया जाए कि हर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन पीएमश्री विद्यालय में करने के लिए प्रोत्साहित हो- संयुक्त सचिव

आजमगढ़ 23 फरवरी-- संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार श्री अनिल कुमार छपोलिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मंे पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित डबल स्टोरी अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित बालक शौचालय के निर्माण को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि पीएमश्री विद्यालयों में निपुण आकलन की समीक्षा करते हुए स्थिति में सुधार लाएं तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराते हुए निपुण बनाएं।

संयुक्त सचिव ने निर्देश दिया कि पीएमश्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत अच्छे विद्यालयों में अधिक से अधिक पात्र छात्रों का मेरिट के आधार पर नामांकन करायें। उन्होंने कहा कि एबीएसए यह सुनिश्चित करेंगे कि पीएमश्री विद्यालयों में खेल सामग्री के लिए भेजे गए पैसे का उपयोग केवल खेल सामग्री के क्रय में ही उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब में जो भी उपकरण या फर्नीचर खरीदा जाए, वह उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।

संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएमश्री विद्यालयों को नई शिक्षा नीति 2020 से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से इस स्कीम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल तैयार किया जाए कि हर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन पीएमश्री विद्यालय में करने के लिए प्रोत्साहित हो।
संयुक्त सचिव ने कहा कि जब तक हम बच्चों के रुचि के अनुसार उनको विकसित नहीं करेंगे, तब तक मा0 प्रधानमंत्री जी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकेंगे, इसीलिए सभी लोग पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कल 48 पीएमश्री विद्यालय चयनित है, जिसमें 44 बेसिक शिक्षा के, 2 माध्यमिक शिक्षा के, 01 केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ तथा 01 नवोदय विद्यालय जीयनपुर शामिल है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय जीयनपुर, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मा0 उच्च न्यायालय एवं शासनादेश के क्रम में...
23/02/2026

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मा0 उच्च न्यायालय एवं शासनादेश के क्रम में अतिक्रमणियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

आजमगढ़ 23 फरवरी-- जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 21 फरवरी 2026 को तहसील मार्टीनगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ता सत्यराम बिन्द निवासी ग्राम नर्वे, तहसील मार्टीनगंज द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत की गयी कि ग्राम सभा नर्वे में स्थित गाटा सं0 39/0.108 हे0 भीटा खाते की भूमि के रकबा 0.0040 हे0 पर ग्राम नर्वे के हीरालाल पुत्र हरिगेन द्वारा पहले नलकूप, हैण्डपम्प, शौचालय व मकान से सटाकर मकान का पोर्च बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। उपरोक्त प्रकरण की जांच में शिकायत सही पायी गई।

इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ता नितेन्द्र सिंह, ग्राम जेठहरी परगना माहुल तहसील मार्टीनगंज द्वारा शिकायत की गयी कि ग्राम जेठहरी परगना माहुल तहसील मार्टिनगंज आजमगढ़ में स्थित गाटा संख्या 399/0.007 हे0 सरकारी अभिलेख में चकमार्ग खाते की भूमि है, जिस पर केदार पुत्र शीतल तथा ओमप्रकाश, जयप्रकाश, पद्मावती व विजय पुत्रगण राम सुमेर व किरन सिंह पत्नी कपिल देव, प्रमोद कुमार, वशिष्ठ, विजयमल पुत्रगण दूधनाथ, सुमित कुमार, कपिलदेव, हृदय नारायण पुत्र दूधनाथ, अमित कुमार पुत्र कपिल देव व अरुण कुमार पुत्र दूधनाथ व हरिश्चन्द्र पुत्र अमलदार नि०ग्रा० द्वारा जोत बोकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है तथा गाटा संख्या 389 रकबा 0.042 हे0 जो सरकारी अभिलेख में चकमार्ग खाते की भूमि है, जिस पर उमेश, जनार्दन व दिनेश पुत्रगण हवलदार, नरेंद्र, विजय नारायण, सुरेश पुत्रगण संत प्रसाद, श्री कृष्ण व सुभाष पुत्रगण रामसागर, गुना देवी पत्नी रामधनी, हरिकिशन पुत्र रामधनी, अभिलेख, इंद्रमणि, जसवंत पुत्रगण बंशराज, रामनारायन व सत्यनारायन पुत्रगण मुसाफिर, संजय सिंह व अश्वनी सिंह पुत्रगण तेज बहादुर, चंदन व विजय पुत्रगण राम बचन, संध्या सिंह पत्नी मनोज, धीराजी देवी पत्नी छत्रधारी द्वारा जोत बोकर व वंशनारायन, हंसनारायन व योगेंद्र पुत्रगण हरिप्रसाद द्वारा सेफ्टी टैंक बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया। प्रकरण की जांच में शिकायत सही पायी गई।

उपरोक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर उ०प्र० राजस्व संहिता, 2006 की धारा-67 एवं उ०प्र० राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम 66 व 67 में दी गयी प्रक्रिया के अनुसार तथा जनहित याचिका 111/2025 रत्नेश दीक्षित बनाम उ०प्र० राज्य व 15 अन्य में मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश के क्रम मे ग्राम समाज/सार्वजनिक उपयोगिता की भूमि पर अवैध कब्जे/अतिक्रमण से सम्बन्धित जनशिकायतों के दृष्टिगत थाना बरदह एवं थाना दीदारगंज मे सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

-------UNA आजमगढ़-23.02.2026--------

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के दृष्टिगत भरे 12 नमूनें एवं जब्त किये 569 किग्रा0 खाद्य पदार्थआजमगढ़ 23 फरवरी-- होली पर्व क...
23/02/2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के दृष्टिगत भरे 12 नमूनें एवं जब्त किये 569 किग्रा0 खाद्य पदार्थ

आजमगढ़ 23 फरवरी-- होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। आज़मगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थाे की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु नगर पालिका क्षेत्र से 02 लड्डू, 01 गुझिया व 01 काजू की बर्फी का नमूना कम्हेनपुर स्थित नमकीन विनिर्माण इकाई से 01 रिफाइण्ड पामोलिन आयल व 01 नमकीन का नमूना भंवरनाथ स्थित खोया विनिर्माण इकाई से 01 खोया का नमूना संग्रहित किया गया। एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा लालगंज क्षेत्र से 01 बेसन, 01 रंगीन कचरी, 01 रंगीन पापड़ व 02 नमकीन का नमूना लिया गया। अभियान के दौरान रंगीन कचरी 448 किग्रा0 मूल्य रू0 31,360/- तथा नमकीन 121 किग्रा0 मूल्य रू0 15,700/- जब्त किया गया। अब तक अभियान में कुल 23 खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किये गये एवं एक खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु नोटिस निर्गत की गयी।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थाे से परहेज करें।
उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रजनीश कुमार, श्री गोविन्द यादव, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम तथा श्री राजीव कुमार सिंह सम्मिलित रहें।

-------UNA आजमगढ़-23.02.2026--------

आजमगढ़।--------------------------------आजमगढ़ 16 फरवरी-- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के तत्वाधान में जिलाधिकारी महोदय ...
17/02/2026

आजमगढ़।
--------------------------------
आजमगढ़ 16 फरवरी-- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के तत्वाधान में जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन हेतु जागरूकता कार्यक्रम श्री अग्रसेन राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे आस-पास के वातावरण में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, और गंदगी के कारण न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण विषय केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण केवल हमारे चारों ओर की हवा, पानी और पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, यह हमारी जीवनशैली, हमारी आदतों और हमारी सोच से भी जुड़ा है। यदि हम प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग करेंगे, जल और वायु को प्रदूषित करेंगे, तो उसका दुष्परिणाम हमें बीमारियों, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में भुगतना पड़ेगा। स्वच्छ पर्यावरण कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। स्वस्थ जीवन कोई संयोग नहीं, बल्कि हमारे दैनिक प्रयासों का परिणाम है।

कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर विशेषज्ञ के रूप के जिला विज्ञान के समन्वयक इंजीनियर कुलभूषण सिंह द्वारा जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण आदि पर ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण द्वारा जागरूक किया गया तथा जल संरक्षण एवं तमसा नदी से संबंधित विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर डॉ0 विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि हम वास्तव में स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो हमें कुछ सरल लेकिन प्रभावी आदतें अपनानी होंगी, जैसे प्रतिदिन नियमित व्यायाम और योग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन आदि। उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं टीकाकरण आदि का लाभ लेकर लोग अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।
अजेंद्र राय ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन की बारिकियों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले हमें अपने विचारों पर नियंत्रण करना होगा, क्योंकि कहावत है की जैसा खाए अन्न, वैसा हो मन।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल हितकारी न्यास के अध्यक्ष श्री सुदर्शन दास अग्रवाल ने किया।
मुख्य अतिथि सहित तमाम आगंतुकगण का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती निशा कुमारी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापिका डॉ अनुभा श्रीवास्तव ने किया तथा सभी के प्रति आभार कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संयोजक इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अवसर पर अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, निस्वा इंटर कॉलेज, प्रतिभा निकेतन, राजकीय पॉलिटेक्निक की छात्र-छात्राएं, वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग धावक अजय कुमार मौर्य, रेनॉल्ट शूटर स्रोत सिंह सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे

कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़               मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिटेल्स        रविवार  15 फरवरी को आयोजित...
16/02/2026

कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिटेल्स

रविवार 15 फरवरी को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के सभी 77 निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर सफलतापूर्वक मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 86 चिकित्सकों एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मेले में कुल 2279 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 1057 पुरुष, 941 महिलाएं एवं 281 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 70 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा कोविड हेल्प डेस्क पर 169 मरीजों की जांच की गई।
रोगवार आंकड़ों में 329 गैस्ट्रो, 313 डायबिटीज, 254 त्वचा, 206 श्वसन, 106 उच्च रक्तचाप, 47 लीवर, 23 एनीमिया तथा 9 टीबी मरीजों की पहचान की गई। 107 एएनसी जांच एवं 113 कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन भी किया गया। अन्य बीमारियों के 899 मरीज पाए गए तथा 8 मरीजों को उच्च संस्थान हेतु रेफर किया गया।
विशेषज्ञ सेवाओं के तहत 2 जनरल सर्जन, 2 नेत्र सर्जन, 3 स्त्री-रोग विशेषज्ञ एवं 1 ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा भी परामर्श दिया गया।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने दिनांक 15 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज भंवरनाथ मंदिर का भ्रमण क...
16/02/2026

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने दिनांक 15 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज भंवरनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया।
मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई कराने, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों का रूट डायवर्जन आदि के संबंध में जानकारी लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि म...
10/02/2026

कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर बच्चों एवं अभिभावकों को संदेश दिया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है

दवा खाने से छूटे हुए बच्चों के लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड किया जाएगा आयोजित- जिलाधिकारी

कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक तीव्रता एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी

अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को अल्बेन्डाजोल की दवा अवश्य खिलायें- जिलाधिकारी

अल्बेन्डाजोल की दवा सभी सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही है मुफ्त- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 10 फरवरी-- बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भव्य शुभारम्भ छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा जिलाधिकारी का सलामी एवं स्काउट तालियों के साथ स्वागत कर की गई, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।

बच्चों को दवा खिलाने से पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर बच्चों एवं अभिभावकों को यह संदेश दिया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक तीव्रता एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इससे कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में सहायता मिलती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करना है। पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अल्बेंडाजोल की खुराक लेने से इन कीड़ों का नाश होता है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और वे कुपोषण व एनीमिया जैसी समस्याओं से सुरक्षित रहते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश आज दवा नहीं खा पायेंगे, उनके लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा छूट न पाए। उन्होने बताया कि अल्बेन्डाजोल की दवा सभी सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को अल्बेन्डाजोल की दवा अवश्य दिलायें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सभी पात्र बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य दिलवाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में मिड-डे मील भोजन तैयार करने वाले रसोइयों/भोजनमाताओं से भी स्वयं कृमिनाशक दवा का सेवन करने की अपील की, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।
डिप्टी सीएमओ/नोडल एनडीडी डॉ. अरविंद चौधरी ने विशेष रूप से बताया कि यदि कोई बच्चा किसी कारणवश आज दवा लेने से वंचित रह गया है तो उसे अनिवार्य रूप से दवा दिलाई जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि अभियान के तहत आज जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, डॉ. अब्दुल अजीज़, डिप्टी सीएमओ/नोडल एनडीडी डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. आलेन्द्र कुमार, डॉ. अविनाश झा, अधीक्षक पल्हनी डॉ. अजय कुमार, प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी, एनडीडी समन्वयक प्रदीप मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जाफरपुर जूनियर विद्यालय के अध्यापक-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

30/03/2025

आज प्रथम नवरात्रि चैत्र प्रतिपदा प्रातःकाल मंगला आरती में काशी स्थित प्रथम शक्तिपीठ, माता विशालाक्षी द्वारा प्रेषित नौ कलश गंगाजल से श्री विश्वेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया गया।

आजमगढ़ 25 मार्च-- मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह ‘‘चंचल’’ जी द्वारा प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीत...
26/03/2025

आजमगढ़ 25 मार्च-- मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह ‘‘चंचल’’ जी द्वारा प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दूसरे दिन हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़, शहीद कंुवर सिंह उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी के साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मा0 विधान परिषद सदस्य ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट्स फ़ूड कोर्ट (श्री अन्न) प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उसमे बनाए गए व्यंजनों को चखा एवं उसकी प्रशंसा किया।
मा0 विधान परिषद सदस्य ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि प्रदेश में जबसे योगी जी सरकार बनी है, तबसे यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल गयी है। आज बिजली, सड़क, शिक्षा, कानून व्यवस्था आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस वर्ष जिस तरह से महाकुम्भ-2025 का आयोजन हुआ, किसी ने कल्पना तक नही की थी, लगभग 60 करोड़ लोगों ने महाकुम्भ में स्नान किया। यह सब मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया है। उन्होने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, हर पुलिस वाले ने बड़े ही सम्भ तरीके से लोगों को स्नान कराने में पूरा सहयोग किया है। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आज हर विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की जा रही है।
मा0 विधान परिषद सदस्य ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने ग्रामों में जाकर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें और यहां पर प्रदर्शनी में भेजीये और विभागों द्वारा लगाये गये कैम्पों में जाकर उनकी जानकारी लें और उनका लाभ उठायें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत भवनों में सरकारी समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करायें, जिससे गांव के लोग भी योजनाओं के बारे में जान सकें और उसका लाभ उठा सकंे। उन्होने कहा कि पहले लोग किसी दूसरे जगह जाते थे तो आजमगढ़ का नाम सुनने पर उनको किराये पर रूम नही मिलता था। आज आजमगढ़ के लोग कहीं दूसरे प्रदेश या देश में जाते हैं तो अपने जनपद का नाम बताने में संकोच नही करते हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नही होता है, यहां पर कानून व्यवस्था का राज है, यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है।
इसके पूर्व मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की उपस्थिति में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के ओडिटोरियम में प्रदेश सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया।
मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औद्योगिक नीति पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात मा0 विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत सरोज मौर्या, सौम्या सिंह, सीमा मौर्या को टेलर कार्य हेतु टूल किट, अभय विश्वकर्मा को कारपेन्टर कार्य हेतु टूलकिट, बाढ़ू प्रसाद विश्वकर्मा को ब्लैकस्मिथ कार्य हेतु टूल किट, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत दीप प्रजापति, गौरी देवी, नीरज प्रजापति, सचानी, सुरेन्द्र प्रजापति को ब्लैक क्ले आर्टीफैक्ट्स टूल किट, वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत बलिराज राजभर, प्रकाश राजभर, बासदेव, लालसा प्रजापति, गोविन्द प्रसाद को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत बूधा देवी, रामावती, हिना बानो, अंजना सिंह, सुमित्रा सिंह को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत राहुल, शैलेश मौर्या, बन्दना देवी, सरोज कुमारी, राधेश्याम को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही निवेश के क्षेत्र में सतीश चन्द्रा, डॉ0 सुबोध, माधुरी सिंह, अनिल राय, डॉ0 गौरव पाण्डेय, अजय यादव, रिशी गुप्ता एवं श्री प्रकाश को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मा0 विधान परिषद सदस्य को अंगवस्त्र एवं मोमेण्टो देकर स्वागत किया।
इससे पूर्व संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार अमरनाथ सिंह द्वारा लोकगायन, राम सिंगार द्वारा नुक्कड़ नाटक, मनोरमा गिरी द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, उपायुक्त उद्याग श्री एसएस रावत, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-------आजमगढ़-26.03.2025--------

Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ DCP पश्चिम के दिशा निर्देश पर काम कर रही दुबग्गा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!!लखनऊ के दुबग्गा ...
26/03/2025

Lko Big Breaking

राजधानी लखनऊ DCP पश्चिम के दिशा निर्देश पर काम कर रही दुबग्गा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!!

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी रूपनारायण सोनी की हत्या एवं उसके पश्चात सर्राफा व्यापारी की दुकान पवन ज्वैलर्स में आभूषण चोरी का किया SHO दुबग्गा ने खुलासा!!

दुबग्गा थाना क्षेत्र में रूपनारायण सोनी की हत्या एवं चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार!!

चोरी एवं हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 3 अपराधियों सहित चोरी एवं हत्या में प्रयुक्त सामग्री पुलिस ने की बरामद!!

29/01/2025

Lko Big Breaking

CM योगी ने कुंभ हादसे में भगदड़ के दौरान मरने वालो के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजे का एलान किया!!

CM ने 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन की भी घोषणा की पुलिस भी जाँच करेगी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा!!

एलान करते हुए बेहद भावकु हुए CM योगी!!

Address

Mumbai

Telephone

+919455457400

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UNA - Ultra News Agency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UNA - Ultra News Agency:

Share