17/01/2026
संजीवनी संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ “आओ बाटें खुशियाँ ” कार्यक्रम आयोजित
हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी संजीवनी संस्थान, जरियारी–बरज़ी, दानगंज में दिनांक 16 जनवरी 2026 को दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पतंगबाज़ी की, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए तथा लाई-चूड़ा व पट्टी-ढूंढा का आनंद लिया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से खिचड़ी सहभोज में भाग लिया। यह केवल भोजन नहीं था, बल्कि प्रेम, समानता और अपनत्व का साझा उत्सव था। इस पूरे आयोजन में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और स्वयं को विशेष, सुरक्षित एवं स्नेह से घिरा हुआ महसूस किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय कार्यवाह माननीय श्री संजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के श्री विनोद त्रिपाठी जी कि उपस्थिति रही। संजीवनी संस्थान के संस्थापक एवं महासचिव डॉ. विद्यासागर पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री दिवाकर द्विवेदी , श्री शशि प्रकाश मिश्र, श्री हरिश्चन्द्र ,डॉ. के.के. चौबे सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों— अजय कुमार श्रीवास्तव, आकाश कुमार सिंह, डॉ. चंदन पाण्डेय, श्रीमती वेदवती पाण्डेय, श्रीमती नगिना, कु. अंकिता उपाध्याय, श्रीमती अनीता, घनश्याम पाण्डेय, मनोज मिश्र, रोहित चौबे व रोहित राजभर—ने बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटी और उनका उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, समावेशन और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बना।