20/05/2026
राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है।
मैं यह मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मानता हूं कि लगातार हो रही हार और निराशा उनके स्वभाव और चरित्र में दिख रही है। मैं पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी जी, आपके पूर्वजों ने इस देश की जमीन और जमीर को हमेशा गिरवी रखने का काम किया। कभी हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का काम नहीं किया।
लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस देश की जमीन भी सुरक्षित हुई और देश के लोगों का ज़मीर भी मजबूत हुआ।
आपके शासनकाल में, जब-जब आपके लोगों ने इस देश में राज किया, करप्शन में आकंठ आपकी पूरी सरकार डूबी रही।
आज हम करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आतंकवाद जैसी चीजों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है और हमारे पड़ोसी भी आज हमारी इस नीति से नतमस्तक नजर आते हैं।
राहुल गांधी जी, आपका बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आपने केवल नरेन्द्र मोदी जी का ही अपमान नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का भी अपमान किया है।
* भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन