AD Youth

AD Youth ईमानदार मीडिया राष्ट्र की बहुमूल्य पूँजी है. contact us:- 8210815153 , 8527754826
(1)

जमुई की बेटी के साथ जो हुआ, वह सिर्फ एक लड़की का मामला नहीं… यह पूरे समाज और व्यवस्था के लिए सवाल है।19 सितंबर को जमुई म...
21/09/2026

जमुई की बेटी के साथ जो हुआ, वह सिर्फ एक लड़की का मामला नहीं… यह पूरे समाज और व्यवस्था के लिए सवाल है।

19 सितंबर को जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटना सामने आई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, SIT गठित की और POCSO के तहत मामला दर्ज किया है।

लेकिन एक सवाल जरूर है—

क्या हमारी बेटियों की सुरक्षा तब ही याद आएगी, जब कोई घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए?

सरकार और प्रशासन से सवाल पूछना जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी कितनी प्रभावी है?

बयान, बैठक और कार्रवाई अपनी जगह…
लेकिन जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जहां बेटियों की इज्जत बचाने के लिए वीडियो वायरल होने का इंतजार न करना पड़े।

सरकार चाहे किसी भी दल की हो—
बेटियों की सुरक्षा पर राजनीति नहीं, जवाबदेही चाहिए।

दोषियों पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई हो और पीड़िता की पहचान व गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रखी जाए।

जमुई की बेटी के साथ न्याय होना चाहिए।
और व्यवस्था से सवाल पूछना भी हमारा अधिकार है।

AD Youth

नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  की है। इस दौरान पुलिस ने 236 लीटर विदेशी शराब के स...
06/09/2026

नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 236 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब और जब्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है AD Youth #नवादा

📰 सवर्ण समाज की मांगें सरकार के सामने, सवर्ण आयोग के गठन की उठी आवाज़सवर्ण समाज से जुड़े प्रतिनिधियों और कुछ जनप्रतिनिधि...
02/09/2026

📰 सवर्ण समाज की मांगें सरकार के सामने, सवर्ण आयोग के गठन की उठी आवाज़

सवर्ण समाज से जुड़े प्रतिनिधियों और कुछ जनप्रतिनिधियों ने सरकार के सामने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सवर्ण आयोग के गठन की मांग रखी है।

प्रतिनिधियों का कहना है कि देश में SC, ST और OBC वर्गों के लिए अलग-अलग राष्ट्रीय आयोग मौजूद हैं, ऐसे में सवर्ण समाज के लिए भी एक प्रभावी आयोग बनाया जाना चाहिए, जो समाज की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने रख सके।

इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए बेहतर योजनाएं, आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को अधिक महत्व देने तथा शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से विचार करने की मांग की जा रही है।

अब देखना यह होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है और सवर्ण समाज की मांगों को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है।

📢 आपकी राय क्या है? क्या सवर्ण समाज के लिए अलग आयोग बनाया जाना चाहिए?

#सवर्णसमाज #सवर्णआयोग AD Youth

हिसुआ में युवक की गोली मारकर  हत्या के बाद स्थानीय लोगों का फूटा आक्रोश। हिसुआ में हुआ जमकर बवाल। सड़क पर आग/जनी कर किया ...
01/09/2026

हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों का फूटा आक्रोश।
हिसुआ में हुआ जमकर बवाल।
सड़क पर आग/जनी कर किया जाम
अपराधियों के जप्त वाहनों को तोड़ा।
विरोध में नवादा हिसुआ गया रोड को किया जाम।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग।
AD Youth

01/09/2026

नवादा के हिसुआ मे ं युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने हिसुआ-नवादा सड़क जाम कर आंदोलन किया AD Youth

बाइक सटने के विवाद में युवक को मारी गोलीनवादा लाने क्रम में युवक की हुई मौत हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप बाइक सटने का हुआ...
01/09/2026

बाइक सटने के विवाद में युवक को मारी गोलीनवादा लाने क्रम में युवक की हुई मौत हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप बाइक सटने का हुआ था विवाद पांचू गढ़ मुहल्ले में आकर युवाकों ने मारी गोली पुलिस ने एक स्कोर्पियो और एक बुलेट बाइक को किया जप्त हिसुआ के पाँचू गढ़ मुहल्ले की घटना। AD Youth

नवादा। पवन राज ने भारतीय टीम में जगह बनाकर न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार को गौरान्वित किया है।पवन चुटकिया बिगहा निवासी र...
01/09/2026

नवादा। पवन राज ने भारतीय टीम में जगह बनाकर न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार को गौरान्वित किया है।
पवन चुटकिया बिगहा निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र है। चीन में 5 एवं 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली एशियाई रग्बी अंडर- 18 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। पवन के चयन होने से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।वह नवादा जिले के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए है,जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
पवन को ढेर सारी शुभकामनाएं।
#नवादा

*नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा**लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्...
29/08/2026

*नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा*
*लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश*

आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में बुडको के उप परियोजना निदेशक श्री कुंदन कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 15 योजनाओं का चयन किया गया था, जिनमें से 13 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 02 योजनाओं का कार्य लंबित है। इस पर जिला पदाधिकारी ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 14 योजनाओं का चयन किया गया है, जिनमें से 07 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 06 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिला पदाधिकारी ने शेष योजनाओं में आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

नगर परिषद, नवादा अंतर्गत मंगर बिगहा पुल के पार से बुधौल होते हुए एन.एच.-20 तक नाला निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। उप परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा को स्थल का स्वयं निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर परिषद, नवादा अंतर्गत गोवर्धन मंदिर से यादव चौक, वीआईपी कॉलोनी होते हुए गोनावां आहर तक नाला एवं सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि संबंधित एजेंसी द्वारा 30 सितंबर 2026 तक कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो संबंधित एजेंसी का एकरारनामा रद्द करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही नगर परिषद नवादा में निर्माणाधीन विद्युत शवदाहगृह के निर्माण में विलंब पर संवेदक के विरुद्ध पेनाल्टी लगाने का निर्देश बुडको को दिया गया।

नगर परिषद, हिसुआ की समीक्षा के क्रम में वार्ड संख्या-08 स्थित पांचू तालाब के चारों ओर चहारदीवारी एवं गेट निर्माण, बोरिंग की व्यवस्था तथा विभिन्न स्थानों पर शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उप परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं, हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग से अंदर बाजार होते हुए महादेव मोड़ तक पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसके साथ ही बताया गया कि नगर परिषद, वारिसलीगंज अंतर्गत साम्बेग्राम में सुरेश राम के घर से गणेश पाठक के घर तक पीसीसी ढलाई का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर पंचायत, रजौली अंतर्गत वार्ड संख्या-01 में आंगनबाड़ी केंद्र से धनार्जय नदी तक मिट्टी भराई एवं पथ निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त महादेव मोड़ से सिरोडाबर तक सड़क निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को नियमित रूप से निर्माणाधीन एवं पूर्ण योजनाओं के कार्यस्थलों का निरीक्षण करने, निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन तैयार कर मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।
AD Youth

आरक्षण में बदलाव और यूजीसी रोल बैक को लेकर आज नवादा में स्वर्ण समाज के लोगों ने निकाला मार्च !!   AD Youth
27/08/2026

आरक्षण में बदलाव और यूजीसी रोल बैक को लेकर आज नवादा में स्वर्ण समाज के लोगों ने निकाला मार्च !! AD Youth

27/08/2026

यूजीसी एक्ट के विरोध में आज नवादा में सवर्ण समाज के लोगों ने आज नवादा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। नवादा न्यू एरिया मोहल्ले स्थित कृष्ना स्मारक से जुलूस निकालकर धरना स्थल पर पहुंची। जहां सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस दौरान लोगों ने यह मांग कि सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। साथ ही साथ आरक्षण में बदलाव लाया जाए। सवर्ण के साथ यूजीसी एक्ट के तहत उनके साथ छलावा किया जा रहा है।इसलिए वे मांग करते हैं कि इसका फिर से रिव्यू किया जाए और एक नए आयोग का गठन कर उन्हें इंसाफ दिया जाए।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगों को विचार नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में उन्हें देश की गद्दी से हटाने का भी काम किया जाएगा। AD Youth #नवादा

Address

Warisaliganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AD Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category