Aa Khushi Se Khud Khushi Krr Le ''

  • Home
  • Aa Khushi Se Khud Khushi Krr Le ''

Aa Khushi Se Khud Khushi Krr Le '' platform to represent Bihar & Bihari
photography, people, nature, lifestyle, art, food, culture and many more releated to Bihar.

If You’re having Bad day, then read this 😊thanks me later 🤣
23/04/2021

If You’re having Bad day, then read this 😊

thanks me later 🤣

इन चीजों का ध्यान रखने से आप भी अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं । शेयर कर दूसरों को भी जागरूक करें ।
11/08/2020

इन चीजों का ध्यान रखने से आप भी अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं ।
शेयर कर दूसरों को भी जागरूक करें ।

29/06/2020

सोमवार प्रातःकालीन "बाबा गरीबनाथ" श्रृंगार दर्शन !!

आपको बता दे कि कोरोना के कारण 61 सालों में यह पहला मौका होगा , जब श्रद्धालु बाबा पर सावन महीने में कांवर नहीं चढ़ा सकेंगे । कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 1 जुलाई से मंदिर पट बंद रखने का निर्णय लिया था ।
बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी "पं. विनय पाठक" ने बताया कि कुछ लोगों ने वर्ष 1959 के आसपास पहलेजा से जल लेकर पहला कांवर चढ़ाया था। उस समय करीब 15-20 श्रद्धालुओं ने कांवर चढ़ाया था, तबसे यह प्रथा चली आ रही है। इसके बाद हर साल सावन के महीने में कांवर चढ़ाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई। पिछले वर्ष करीब 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया था।
#सावन के प्रत्येक सोमवार को "पहलेजा घाट" से हजारों कांवरिएं बाबा गरीबनाथ मंदिर जल चढ़ाने आते थे। करीब 77 किमी की दूरी तय कर बाबा के दरबार में पहुंचकर उनका जलाभिषेक करते थे। मंदिर के प्रशासक व मुख्य पुजारी "पंडित विनय पाठक" ने बताया कि कभी यह इलाका जंगल था। 200 वर्ष पहले इसकी सफाई की गई थी। जंगल में पीपल के 7 पेड़ भी थे। छह के बाद मजदूरों ने सातवें पेड़ के पास खोदाई शुरू की, इस दौरान कुल्हाड़ी का वार एक पत्थर पर पड़ा। उस पत्थर से लाल द्रव का फव्वारा फूट पड़ा। खोदाई रोक दी गई और वहां मिले शिवलिंग को निकाला गया। कहा जाता है कि उक्त जमीन के मालिक ने "सात धूर" जमीन को घेरकर पूजा-पाठ आरंभ कराई। आज भी यहां पीपल का पेड़ है।
वर्ष 2006 में मंदिर का अधिग्रहण किया गया। "बाबा गरीबनाथ न्यास समिति" भी बनी। प्रसिद्धि के साथ मंदिर की समृद्धि भी बढ़ी। परिसर अब 4 कट्ठे में विस्तार पा चुका है। वहीं बाबा गरीबनाथ न्यास समिति की सालाना आमदनी 1.25 करोड़ हो चुका है।

हर - हर महादेव !!

17/06/2020
04/06/2020

" क्या ऐसे बनता है कोई विश्वगुरु ? "

केरल के मल्लापुरम में कुछ लोगों ने एक गर्भवती हथिनी को अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया गया। हथिनी ने जैसे ही अनानास खाया, उसके मुंह में पटाखे फूट गए और वह बुरी तरह घायल हो गई। हथिनी दौड़ते हुए नदी में जाकर खड़ी हो गई और अपना मुंह पानी में डुबोए रखा। हालांकि, वह बच नहीं सकी और नदी में ही उसने दम तोड़ दिया।
लोगों के एक समूह ने एक निर्दोष, निष्क्रीय और गर्भवती हाथी को मार दिया। निर्दोष जानवरों के खिलाफ ऐसे आपराधिक कृत्य, इंसानों के सोची-समझी हत्या से कम नहीं है। न्याय होना ही चाहिए ।।

03/06/2020

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या "दो लाख" को पार कर गई है !!
भारत दुनिया का सातवां देश है, जहां इतने अधिक लोग इस वायरस से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. भारत से पहले अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली 2 लाख केस का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इनमें से अमेरिका, ब्राजील और रूस में यह आंकड़ा दिन दूनी-रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है. भारत भी इन तीन देशों के क्लब में शामिल होता दिख रहा है, जहां अब औसतन 8 हजार नए केस रोजाना आ रहे हैं.
दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देश ऐसे हैं, जहां 3 लाख या इससे अधिक केस सामने आए हैं. ये तीन देश अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं. Worldometers के मुताबिक अमेरिका में फिलहाल 18.65 लाख केस हैं. ब्राजील में 5.30 लाख और रूस में 4.23 लाख केस सामने आए हैं. भारत में कोरोना वायरस के केस आने के ट्रेंड्स इन देशों जैसे ही लग रहे हैं ।।

"14 दिन में भारत में एक लाख से 2 लाख हुए"

क्या भारत में भी कोरोना के 4 लाख केस हो जाएंगे या वह इससे बच सकता है? यह जानने के लिए भारत में कोरोना वायरस के बढ़ने की रफ्तार और अमेरिका, ब्राजील, रूस के आंकड़े मदद कर सकते हैं.
भारत में मई के महीने में पांच गुना केस बढ़े. एक मई को देश में 37 हजार केस थे, जो एक जून को बढ़कर 1.90 लाख हो गए. इसी तरह 18 मई को देश में एक लाख केस थे, जो 2 जून को दो लाख हो गए हैं. यानी, महज 14 दिन में यह आंकड़ा दोगुना हो गया ।।

मुजफ्फरपुर - 75 केस
बिहार - 4100 केस

01/05/2020

देश भर में 2 हफ्तों के लिए फिर बढ़ा "लॉक डाउन" ।।
इस दौरान ट्रेन, फ्लाइट सभी सार्वजनिक सेवाएं बंद रहेंगे। हालांकि ग्रीन जोन में, गृह मंत्रालय द्वारा दी गई छूट जारी रहेगी ।

सरकार ने फंसे हुए छात्रों, प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों आदि को स्‍पेशल ट्रेन से आवाजाही की अनुमति दी है। इसके तहत आज छह स्‍पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई है। आगे भी रेल मंत्रालय और राज्‍यों के अनुरोध पर एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान के लिए ट्रेन चलाई जा सकती है लेकिन सामान्‍य तौर पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं। 24 घंटे में लगभग 600 लोग ठीक भी हुए। देश में रिकवरी रेट 25 फीसद से अधिक होने के बाद भी कोराना वायरस के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि देश में सावधानी बरती जा रही है।

ग्रीन जोन में क्या खुलेगा....

1.ग्रीन जोन में 50% सवारी के साथ बस चल सकती हैं

2. शाम 7 बजे-सुबह 7 बजे तक आवाजाही की इजाजत नहीं

3. ग्रीन जोन: बस डिपो में 50% कर्मचारियों से काम

30/04/2020

इरफान खान के बाद बॉलीवुड का लगा एक और झटका,
ऋषि कपूर साहब ने भी आज दुनिया को अलविदा कह दिया ।।
बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि
"ऋषि कपूर चले गए.... मैं खत्म हो गया हूं । "

29/04/2020
09/04/2020

कोरोना प्रभावित बिहार को बिल गेट्स की बड़ी मदद, 15,000 टेस्ट किट भेजें ।।

कोराना से प्रभावित बिहार के लोगों के लिए एक बार फिर " बिल गेट्स" आगे आए है । उनकी संस्था "बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन" ने बिहार को 15,000 "कोरोना टेस्ट किट" उपलब्ध करवाए हैं । ये किट कल ही, सिंगापुर से पटना पहुंच गए थे । ( धन्यवाद बिल गेट्स )
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में पहले से 10,000 कोरोना जांच किट उपलब्‍ध थे। अब गेट्स फाउंउेशन के भेजे 15,000 किट को जोड़ दें , तो इनकी संख्‍या पर्याप्‍त हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) भी कोरोना जांच किट उपलब्‍ध करवा रहा है।

वही आपको बता दें कि, बिहार में आज गुरुवार को कोरोना के नए 12 पॉजिटिव केस पाए गए है । इसके साथ ही बिहार में कुल 51, और पूरे भारत में 6,000 + पॉजिटिव केस हो चुके है ।
बिहार का सिवान जिला, corona का हॉटस्पॉट बन गया है। आज मिले 12 नए केस में से 10 अकेले सिवान से ही पाए गए है ।

08/04/2020

शुभ पूर्णिमा ।।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aa Khushi Se Khud Khushi Krr Le '' posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share