24/08/2025
गढ़वाली फिल्म जग्वाल (1983) से शुरू हुआ यह सफर आज नई ऊँचाइयों पर पहुँच रहा है। कभी थिएटरों की कमी और दर्शकों के अभाव से जूझता यह सिनेमा अब फिल्म पॉलिसी 2024, सब्सिडी योजनाओं और नए फिल्म महोत्सवों के कारण लगातार आगे बढ़ रहा है।
2024 में ही 9 नई स्थानीय फिल्में रिलीज़ हुईं और 14 निर्माणाधीन हैं।
उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशन्स आज बॉलीवुड और वेबसीरीज़ निर्माताओं की पहली पसंद बन चुके हैं।