Amazing_ Uttarakhand

Amazing_ Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Amazing_ Uttarakhand, Advertising/Marketing, Dubai.

25/12/2025

“During the holiday season, Christmas specifically, it can be hard to be away from family and friends.”

all.
Lots of love.

17/12/2025
17/12/2025

मोह वह अत्यंत विस्मृत जाल है जो बाहर से अत्यंत सुन्दर और अन्दर से अत्यंत कष्टकारी है , जो इसमें फंसा वो पूरी तरह उलझ गया !!

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक गाँव, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए आधार के रूप में जाना जा...
30/11/2025

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक गाँव, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए आधार के रूप में जाना जाता है, उत्तराखंड का गांव प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है

08/11/2025

नेलांग घाटी (या नेलोंग घाटी) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित एक ठंडी रेगिस्तानी पहाड़ी घाटी है, जो भारत-तिब्बत सीमा के पास है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से बाहरी दुनिया के लिए बंद रहने के बाद, इसे मई 2015 में घरेलू पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। अपनी अनूठी जलवायु, परिदृश्य और ऊंची चोटियों के कारण इसे अक्सर "उत्तराखंड का लद्दाख" कहा जाता है।
भौगोलिक स्थिति:
यह गंगोत्री नेशनल पार्क का हिस्सा है और समुद्र तल से 11,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह भैरोंघाटी से लगभग 24-27 किलोमीटर दूर है।
ऐतिहासिक महत्व:
भारत-चीन युद्ध से पहले, यह तिब्बत के साथ व्यापार का एक महत्वपूर्ण मार्ग था।
पर्यटन:
-यहां जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है और यह केवल दिन के समय के लिए खुला रहता है।
-सुरक्षा कारणों से रात में ठहरने की अनुमति नहीं है।
-प्रवेश के लिए, आपको एक फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट से परमिट लेना होगा।
-विदेशी नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
-यहाँ एक दिन में केवल छह वन विभाग के अधिकृत वाहन ही प्रवेश कर सकते हैं।
मुख्य आकर्षण:
गर्तांग गली:
11,000 फीट की ऊंचाई पर चट्टान के किनारे बनी 500 मीटर लंबी लकड़ी की सीढ़ी है, जिसे 2015 के बाद फिर से खोला गया है।
वन्यजीव:
आप यहां हिमालयी नीली भेड़, हिम तेंदुआ और कस्तूरी मृग जैसी दुर्लभ प्रजातियां देख सकते हैं।
मौसम:
यह घाटी मई से नवंबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।

08/09/2025

खैरताबाद गणेश विसर्जन - 2025

जय श्री बदरी विशाल !चारधामों में से एक, करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र, भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक म...
04/05/2025

जय श्री बदरी विशाल !

चारधामों में से एक, करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र, भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार की दिव्य ध्वनि के मध्य, पूर्ण विधि-विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

आज शुभ मुहूर्त पर पूर्ण विधि-विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।श्री केदारनाथ धा...
02/05/2025

आज शुभ मुहूर्त पर पूर्ण विधि-विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

श्री केदारनाथ धाम में पहुँचने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।




30/04/2025

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर #गंगोत्री धाम के कपाट खुलें...

गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से गंगोत्री धाम पहुंची।

गंगोत्री में प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

Address

Dubai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amazing_ Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amazing_ Uttarakhand:

Share