26/03/2026
चंडीगढ़ स्थित विकास नगर में बुधवार देर रात एक घर में सिलेंडर फट गया. इससे इलाके में दहशत फैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर चीख-पुकार करने लगे. जब उन्होंने पड़ोसी के घर से आग की लपटें उठती देखीं, तो पड़ोसियों ने तुरंत परिवार की मदद शुरू की. यह धमाका छोटे मकान में हुआ. परिवार बाल-बाल बच गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि मकान के लेंटर और दीवारों में दरारें आ गईं.
blast