07/05/2026
राजस्थान में अपराध दर की स्थिति चिंताजनक है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है.. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपराधों में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है और 19 महानगरों में जयपुर सबसे आगे है...
राज्य में 12.2% महिला अपराध दर राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक होना दर्शाता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है.. यह स्थिति राजस्थान की छवि को खराब कर रही है, जो पहले अपने संस्कृति, पर्यटन और अपनायत के लिए जाना जाता था... अब यह अपराधों के लिए चर्चा में है.....!!