Prayagraj Aaj

Prayagraj Aaj प्रयागराज, प्रदेश एवम विश्व से जुड़ी विभिन्न खबरों का एक मात्र विश्वश्रोत प्रयागराज आज न्यूज़ चैनल है

26/05/2026
19/05/2026

नैनी क्षेत्र के सीओडी रोड चाका के रहने वाले श्याम लाल सिंह सीमेंट सरिया की दुकान चलाते है। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी मोनी सिंह बीएससी की छात्रा थी। वह ईसीसी कालेज में पढ़ती थी। सोमवार को कॉलेज गई थी। वापस लौटते वक्त चाका ब्लॉक के पास पैदल आ रहो थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दिया और भाग निकला।जिसे इलाज के लिए चाका अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतका के पिता श्याम सिंह पटेल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़े थे। उनकी बेटी मोनी सिंह पैदल सड़क के किनारे बाईं ओर से घर वापस आ रही थी।तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौत हो गई।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खाली कराने का दिया आदेशप्रयागराज के रेलवे स्ट...
24/04/2026

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खाली कराने का दिया आदेश

प्रयागराज के रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के बगल में बनी मस्जिद को उत्तर मध्य रेलवे ने नोटिस जारी किया है। नोटिस मे कहा गया है की मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन का मेजर मॉडिफिकेशन होना है। इसके लिए मस्जिद क़ो खाली किया जाए ताकि उसको तोड़ने कार्य किया जा सके।

Credit :- Vishal Tripathi Ji

17/04/2026

Sangam Aarti by Parmarth Niketan

उत्तर प्रदेश के नए बजट में प्रयागराज को इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मिली है...
12/02/2026

उत्तर प्रदेश के नए बजट में प्रयागराज को इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मिली हैं. एक दशक से लंबित मेट्रो परियोजना को नई ऊर्जा मिलने के संकेत हैं. वहीं आयुष अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सीटों में बढ़ोतरी और क्रिटिकल केयर यूनिट जैसी योजनाओं से चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी है. धार्मिक पर्यटन और तकनीकी विकास को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है.

🚉 10 साल से लटकी मेट्रो परियोजना को फिर मिली संजीवनी

प्रयागराज में मेट्रो रेल परियोजना वर्ष 2016 से प्रस्तावित है. उस समय बमरौली एयरपोर्ट से झूंसी और फाफामऊ से नैनी छिवकी तक दो कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की गई थी, लेकिन योजना जमीन पर नहीं उतर सकी. करीब 10 साल तक परियोजना फाइलों में ही अटकी रही.

नए बजट में जिन शहरों में मेट्रो चलाने की योजना का उल्लेख किया गया है, उनमें प्रयागराज को भी शामिल किया गया है. इससे शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे इंतजार के बाद अब परियोजना को गति मिल सकती है.

🥛महिला सामर्थ्य योजना के तहत 5 दुग्ध उत्पादक कंपनियों के गठन वाले जिलों में प्रयागराज भी शामिल है. दिव्यांग जन कल्याण के लिए 2140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से आठ प्रतिशत अधिक है. प्रयागराज मंडल के फतेहपुर में नवीन बचपन केयर डे सेंटर की स्थापना प्रस्तावित है.

☀️सोलर सिटी के रूप में प्रयागराज भी डेवलप होगा

प्रदेश के 17 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना में प्रयागराज भी शामिल है. प्रयागराज चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन पर भी जोर दिया गया है. विकास प्राधिकरणों की अवसंरचना योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

तकनीकी क्षेत्र में राज्य स्तर पर एआई मिशन की शुरुआत के लिए 225 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इंडिया एआई डेटा लैब की स्थापना के लिए 32.82 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक का विस्तार होगा.

🏥 फाफामऊ में 12 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का अस्पताल : बजट में आयुष चिकित्सा को विशेष प्राथमिकता दी गई है. फाफामऊ में तीन एकड़ भूमि पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का आयुष अस्पताल बनाया जाएगा. अस्पताल के साथ आवासीय भवन भी बनेगा. यहां क्षार सूत्र, पंचकर्म और मर्म चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

करछना में 90 लाख रुपये की लागत से 15 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित है. भारतगंज, भंड्या मेजा, गांजा और सिकंदरा में 30 30 लाख रुपये की लागत से चार चार बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पीजी की 182 सीटें हैं, जिनमें 14 सुपर स्पेशियलिटी सीटें शामिल हैं. प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी में दो-दो सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. एसआरएन अस्पताल को संस्थान का दर्जा मिलने की संभावना भी जताई गई है.

आयुष्मान योजना के लिए अलग बजट प्रावधान से निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान का रास्ता साफ होने की उम्मीद है. इससे लाभार्थियों का इलाज बिना बाधा जारी रह सकेगा.

ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं बढ़ाने की योजना है. कॉल्विन और बेली अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने का भी अनुमान है.

🏥 कॉल्विन में भी 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट

गंभीर मरीजों के इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन में एक-एक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है.

कॉल्विन अस्पताल परिसर में 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी. इसके लिए चार जर्जर आवासीय इमारतों को तोड़ा जाएगा. ध्वस्तीकरण का कार्य कटरा की एक निजी संस्था करेगी और उसके बाद लखनऊ की टीम निरीक्षण करेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं हाल ही मे...
09/02/2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं हाल ही में बॉयकॉट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पाकिस्तान ने ICC के सामने कई मांगें रखीं। वहीं ICC ने इनमें से तीन प्रमुख मांगों को खारिज कर दिया। इन मांगों में भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज दोबारा शुरू करने और भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश के बीच ट्राई-सीरीज कराने का प्रस्ताव भी शामिल था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ICC ने ये कहते हुए इस मांग को खारिज कर दिया कि ऐसे फैसले पूरी तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। बता दें पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान किया है।

09/02/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों को ठेंगा दिखाते हुए प्रदेश मे दबंग आज भी खुले आम दबंगई करते नज़र आ रहे हैं l

नई घटना प्रयागराज के नैनी स्टैशन के सामने छोटा सा ढाबा चला रहे राजेश तिवारी के साथ हुई है l बताया जा रहा है की कुलदीप मिश्रा और अनिल भारतीय नामक दो आदमी ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर न केवल राजेश तिवारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनसे ₹2000 प्रति सप्ताह की रंगदारी की मांग भी की।
​हद तो तब हो गई जब इन अपराधियों ने खुलेआम धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले या पुलिस में शिकायत की, तो वे राजेश तिवारी को जान से मार देंगे। ​यह सीसीटीवी फुटेज इन गुंडों की करतूतों का पुख्ता प्रमाण है।
इस घटना से आम व्यापारियों मे भय का माहौल है तथा उनकी मांग है पुलिस प्रशासन से की पीड़ित को न्याय मिले और दबंगों पर बुलडोजर वाली कार्यवाही हो जिससे व्यापारी समाज मे भय का माहौल समाप्त हो सके l

MYogiAdityanath
Keshav Prasad Maurya
Brajesh Pathak
UP Police
Nand Gopal Gupta Nandi

प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने आपूर्ति निरीक्षक नंद किशोर यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार...
14/11/2025

प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने आपूर्ति निरीक्षक नंद किशोर यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी झूंसी इलाके में हुई। निरीक्षक पर आरोप है कि वह राशन दुकान चलाने और शिकायतों के निपटारे के लिए कोटेदार से हर महीने सुविधा शुल्क के तौर पर रिश्वत लेता था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

इस बार पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को पड़ने के कारण माघ मेला पहले शुरू होगा। ऐसे में कल्पवासियों के आगमन से पहले सभी व्यवस्था...
14/11/2025

इस बार पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को पड़ने के कारण माघ मेला पहले शुरू होगा। ऐसे में कल्पवासियों के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।आमतौर पर दिसंबर में मेले की बसावट को अंतिम रूप दिया जाता है और संस्थाओं को जमीन आवंटित कर दी जाती है। मगर इस बार जलस्तर अधिक होने से संगम की ओर कार्य नहीं हो पा रहा है। झूंसी की दिशा में तैयारी चल रही है जबकि सेक्टर पांच और छह उसी ओर बसाने की योजना है। यहां एक हजार से अधिक संस्थाएं और बड़ी संख्या में कल्पवासी रहेंगे।

मेला क्षेत्र में सिंचाई विभाग, बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से अस्थायी पोल लगाने और तार खींचने का काम जारी है। वहीं, पीडब्लूडी ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

Credit : DB

Address

Naini, Prayagraj
Allahabad
211008

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prayagraj Aaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category