SIP Wala

SIP Wala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SIP Wala, Marketing Agency, Allahabad.

28/02/2020

'True love stories never have endings' - Richard Bach Ms. SIP & Mr. Downmarket's love story is a perfect example. Panic & fear affect every relationship. How...

03/06/2018

Invest for your Goals, Invest for your Dreams-Juned Ahmad Siddiqui, Financial Advisor

25/05/2018

अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक है और जीवन सबसे बड़ी पाठशाला। अनुभवी लोगों की संगत को अपनाएं। जीवन में सफलता पाएं-गुड मार्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी(आई एफ ए) 😀

दोस्तों, क्या आप इंवेस्टमेंट करने जा रहे हैं?? या इंवेस्टमेंट कर चुके हैं??                                             ...
17/04/2018

दोस्तों, क्या आप इंवेस्टमेंट करने जा रहे हैं?? या इंवेस्टमेंट कर चुके हैं?? तो सबसे पहले "अपने गोल्स को चिन्हित कीजिए" क्योंकि इंवेस्टमेंट हमेशा गोल बेस्ड होने चाहिए। क्योंकि गोल्स शार्ट टर्म, मीडियम टर्म या फिर लांग टर्म के हो सकते हैं। और इंवेस्टमेंट के लिए उपलब्ध प्रोडक्ट्स के आबजेक्टिव शार्ट टर्म, मीडियम टर्म एंव लांग टर्म में इन्वेस्टर्स को बेनेफिट पहुंचाना होता है। इंवेस्टमेंट का निर्णय लेने से पूर्व अपने वित्तीय सलाहकार से अपने गोल्स को अवश्य डिस्कस कीजिए। क्या कहा कि आपका कोई वित्तीय सलाहकार नहीं है। आजकल जब फैमिली डाक्टर हो सकता है। फैमिली वकील हो सकता है। फैमिली सी ए हो सकता है। तो बिना वित्तीय सलाहकार के सलाह के निवेश करना मतलब "बिना गाईड के भूल-भुलैया का सैर करना" 1-गोल्स को चिन्हित(identification) कीजिए। 2-उनका मुद्रीकरण (quantification) कीजिए। 3-उचित प्रोडक्ट के लिए वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सम्पर्क कीजिए। ऐसा करने से 1-आपका समय बचेगा। 2-और एक हेल्पिंग हैंड हमेशा आपके गोल्स के लिए कार्य करता रहेगा। - गुड मॉर्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753 😀

12/04/2018

दोस्तों,जब हम कभी लांग रूट पर अपने बाईक से जा रहे होते हैं। गर्मी का दिन हो। तो मन की इच्छा यही होती है कि कहीं कोई छायादार वृक्ष मिल जाए तो सुस्ता लेते फिर चलते। हमें वृक्ष मिल भी जाता है। थोड़ी देर सुस्ताने के बाद हम चल पड़ते हैं अपनी मंजिल की ओर। किंतु हमें उन महान व्यक्तियों का शुक्रिया अवश्य अदा करना चाहिए जिन्होंने वृक्ष लगाने का महान कार्य किया है। SIP भी किसी वृक्ष से कम नहीं है। यदि आज शुरू करके लम्बी अवधि तक चलाई जाए तो आने वाली पीढ़ी भी इसका लाभ ले सकती है। दर असल जब निवेश की बात आती है तो हमारा नजरिया बहुत छोटी अवधि का हो जाता है। जबकि लम्बी अवधि के गोल्स के लिए सर्वाधिक उपयुक्त टूल है इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में sip, शुरू कीजिए, लम्बी अवधि तक चलाईए, फिर देखिए मजा। आपकी यंगर जनरेशन आपके इस कार्य के लिए अवश्य ही धन्यवाद देगी क्योंकि "म्यूचुअल फंड सही है"

10/04/2018

दोस्तों, क्या आपको पता है कि sip म्यूचुअल फंड के किसी भी वर्ग की स्कीम्स में की जा सकती है? मेरे कहने का मतलब है कि sip इक्विटी या डेब्ट दोनों वर्ग की स्कीम्स में की जा सकती है। किंतु एस आई पी का आनंद तो उन्ही स्कीम्स में आता है जिसमे उतार- चढ़ाव अर्थात इक्विटी स्कीम्स में क्योंकि गिरते हुए बाजार में हम अधिक यूनिट्स इकट्ठा कर सकते हैं। जिसका लाभ बढती हुई बाजार में मिलता है। यदि आप एस आई पी करने की सोच रहे हैं तो कभी भी कर सकते हैं बशर्ते गिरते हुए बाजार में उसे अवश्य चलाएं और जब बाजार बाऊंस बैक करे तब उसकी वैल्यू चेक करें तो आपको आईडिया हो जाएगा कि एस आई पी से रिटर्न बनाने के लिए बाजार का गिरना और चढना दोनों ही आवश्यक है। और इन सभी चक्र को देखने एंव समझने के लिए एस आई पी को लम्बी अवधि तक चलाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि "एस आई पी लम्बी अवधि के लिए है" - और जो लोग कहते हैं कि "म्यूचुअल फंड सही है" ये वही लोग हैं जिन्होंने लम्बी अवधि तक म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखा है। मेरी यह मनोकामना है कि एक दिन आप भी कहें कि "म्यूचुअल फंड सही है" और यह कहने के लिए अनुभव बहुत आवश्यक है और अनुभव के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश को जारी रखना बहुत आवश्यक है - गुड मॉर्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753

"जीवनशैली बदलने में सहायक, SIP"                                दोस्तों, अपने काम-काज के दौरान मैने ज्यादातर लोगों को यह ...
07/04/2018

"जीवनशैली बदलने में सहायक, SIP" दोस्तों, अपने काम-काज के दौरान मैने ज्यादातर लोगों को यह कहते हुए सुना है कि "जो काम या जाब मैं कर रहा हूं वही काम या जाब मेरा बेटी-बेटे थोड़े ही करेंगे। उनके लिए तो मेरा अलग ही सपना है" "उनकी तो पूरी लाईफ स्टाईल ही डिफरेंट होगी" या फिर "मेरी रिटायर्ड लाईफ मेरे पिता के रिटायर्ड लाईफ से कहीं बेहतर होगी" यदि आप भी अपने लिए या अपने परिवार के लिए वर्तमान से बेहतर एंव डिफरेंट लाईफ स्टाईल की तमन्ना रखते हैं तो "निवेश के जिन एवेन्यूज पर आप अब तक अपनी मेहनत की कमाई को लगाते रहें हैं, उनसे धीरे-धीरे स्किप करके लिक्विड, डेब्ट, बैलेंस्ड एंव इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स के साथ स्वयं को स्टिक करना होगा। आईए एक सुनहरा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। जब आपकी सोंच अलग है तो निवेश के तरीकों को भी बदलना होगा। मैं नहीं कहता कि अपना पुरा जमाधन ही म्यूचुअल फंड में लगा दीजिए, धीरे धीरे आईए सिस्टमेटिक प्लान अपनाइए।-गुड मॉर्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753

05/04/2018

"SiP, से करें रिटायरमेंट प्लानिंग" अक्सर सुनने में आता है कि अब तो पेंशन की भी व्यवस्था नहीं। अब नौकरी में वो बात कहाँ?? उनके लिए एक खुशखबरी है कि अब वे लोग अपना रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं, एस आई पी के माध्यम से। क्या आपने कभी सोचा है कि, नौकरी में आने के तुरंत बाद आप अपने रिटायरमेंट के बारे में सोचें और केवल 3000/रूपये प्रतिमाह की एस आई पी करें और 30 वर्ष तक इसे चलाएं तो केवल 12%वार्षिक के दर से आपको 1 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। मैने सुना है कि लोग 20000-25000 रूपए तक प्रतिमाह सामान्य भविष्य निधि में या लोक भविष्य निधि में कटौती कराते हैं। और इन दोनों ही स्कीम्स के रिटर्न का क्या प्रतिशत है?? सब को पता है। एस आई पी कीजिए, रिटायर्ड लाईफ बेहतरीन कीजिए और अपने मित्रों को भी सलाह दीजिए। जनहित में जारी - गुड मॉर्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753

04/04/2018

हैलो फ्रेंड्स, मेरा नाम है "SiP" क्या आप मुझसे दोस्ती करेंगे?? लम्बी अवधि में सबसे अच्छा मित्र साबित हो चुका हूँ मैं। यदि आप मुझसे कुछ वर्षों तक फ्रीडम देंगे तो मैं आपकी जरूरतों को पूरा करने में आपकी सहायता करूंगा। मैं मिनिमम 500/रूपये प्रतिमाह से स्टार्ट हो सकता हूँ। मैं आपका टैक्स बचाने का काम कर सकता हूं। मुझे टाप-अप भी कर सकते हैं। मुझे इंश्योर्ड भी कर सकते हैं। मुझे कभी भी क्लोज कर सकते हैं। हालांकि अगर मेरे असल रूप को पहचानना है तो मुझसे लम्बी अवधि के लिए दोस्ती करनी होगी। मैं मंहगाई के विरूद्ध आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होऊंगा। बस एक बात कहनी है कि "यदि आप चाहते हैं कि हमारी मित्रता लम्बी अवधि तक कायम रहे और लोग हमारी मित्रता की मिसाल दें। तो जब एन ए वी गिरने लगे तो मुझसे छेड़छाड़ ना करें, क्योंकि कि जब हमारी दोस्ती गिरावट या बुरे दौर में भी बनी रहेगी तो अच्छे वक्त में हम एक दूसरे के काम आ सकेंगे"

30/03/2018

"सपनों को वास्तविकता में परिवर्तित करे, SIP" 1-बच्चों की उच्च शिक्षा। 2-बच्चों का विवाह । 3-आलीशान फ्लैट । 4-लक्जरी कार । 5-टेंशन फ्री रिटायर्ड लाईफ। आदि सपनें केवल सोच लेने से पूरे हो जाते तो मजा आ जाए। मगर ऐसा सम्भव नहीं है। सपनों को वास्तविक रूप देने का सबसे आसान तरीका है, कि सपने बहुत पहले से देखें जाएं या यूं कहें कि सपनों को समय दिया जाए और उनके लिए बहुत पहले से प्रावधान किए जाएं। और SIP स्टार्ट किया जाए। उसे अनवरत, अनुशासित रूप से चलाई जाए। यकीन मानिए कि सपने सच होते हैं। - जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753

28/03/2018

"डेब्ट या लिक्विड फंड में भी कर सकते हैं एस आई पी" आमतौर पर लोग ऐसा मान लेते हैं कि एस आई पी केवल इक्विटी या बैलेंस्ड स्कीम्स में ही की जा सकती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह बात पूरी तरह से निवेशकों के जोखिम सहने की क्षमता के ऊपर निर्भर करता है कि उन्हें एस आई पी से कितने रिटर्न की आशा है और वह एस आई पी कितने वर्ष तक चला सकते हैं या यूं कहें कि उनका गोल शार्ट टर्म, मीडियम टर्म या फिर लांग टर्म का है। यह एक थंब रूल है कि गोल जितनी दूर होता है पोर्टफोलियो में इक्विटी का अंश उतना ही अधिक होना चाहिए। और गोल जितनी पास हो डेब्ट या फिक्स्ड इंस्ट्रूमेंट्स की मात्रा पोर्टफोलियो में उतना ही अधिक होना चाहिए। यदि आपका पोर्टफोलियो इक्विटी ओरिएंटेड है और गोल लम्बी अवधि का है तो आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किंतु आपको शार्ट टर्म के उतार-चढ़ाव को बर्दाश्त करना पड़ेगा। और यदि आपका गोल शार्ट टर्म का है और आपके पोर्टफोलियो में लिक्विड या डेब्ट की मात्रा अधिक है तो आपको तुलनात्मक रूप से रिटर्न भी कम मिलेग और रिस्क भी कम रहेगा। अब अपने गोल्स निर्धारित कीजिए। अपनी जोखिम सहने की क्षमता का आंकलन कीजिए। फिर अपने सलाहकार के साथ सिटिंग कीजिए। - जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, सिद्दीकी इंवेस्टमेंटस, 9415125753

शारीरिक स्वास्थ्य एंव वित्तीय स्वास्थ्य दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। अगर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सुबह जाग...
26/03/2018

शारीरिक स्वास्थ्य एंव वित्तीय स्वास्थ्य दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। अगर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सुबह जागिंग जरूरी है। तो वित्तीय स्वास्थ्य के लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश जरूरी है। और अभ्यास रेग्युलर करते रहना चाहिए। यह एक सतत एंव अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। शुरू जितनी जल्दी कर सकते हैं कीजिए। अंत तब कीजिए जब आपका उद्देश्य पूरा हो जाए। जागिंग करते समय एक स्पाट रास्ता नहीं मिलेगा। गड्ढे भी मिल सकते हैं। ऊबड़-खाबड़ रास्ते भी मिल सकते हैं। फिर भी डटे रहना है। उसी प्रकार सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंटस चलाते समय एन ए वी में उतार - चढाव देखने पड़ सकते हैं। पर आपको केवल अपना लक्ष्य देखना है। गुड मॉर्निंग, जुनेद अहमद सिद्दीकी, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, 9415125753

Address

Allahabad
211008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SIP Wala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SIP Wala:

Share