22/05/2026
जनपद में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे के पास दो कारों में सीधी भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पिता व दो पुत्र) की मौत हो गई, जबकि इस कार में बैठे तीन व दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शांतिपुर कॉलोनी निवासी परिवार जा रहा था मैहर
फाफामऊ कस्बा निवासी 45 वर्षीय दीपक चौरसिया पुत्र स्व. छेदीलाल चौरसिया, अपने बेटे 20 वर्षीय दिव्यांश चौरसिया एवं 17 वर्षीय मान चौरसिया उर्फ हर्षित, बहनोई अनिल चौरसिया पुत्र संगम लाल चौरसिया, बहन बेबी चौरसिया और बेटी हर्षिता चौरसिया मैहर दर्शन करने अर्टिका कार से जा रहे थे। लेप्रोसी चौराहे पर रीवा की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर दाएं तरफ जाकर इनकी कार से टकरा गई, जिससे दोनों कारों पर बैठे नौ लोग घायल हो गए।