11/12/2025
गोरखपुर में फर्जी IAS का खेल खत्म — 5 करोड़, 4 गर्लफ्रेंड, 3 प्रेग्नेंसी और 10–15 लोगों की फर्जी सिक्योरिटी!
गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर पूरे चार राज्यों में रौब जमाने वाला गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर आखिरकार पकड़ा गया। यह ठग IAS की प्रोटोकॉल लाइफस्टाइल में हर महीने 5 लाख रुपए उड़ाता था, और 10–15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे ऐसे चलती थी जैसे असली DM का काफिला हो।
सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्ती, VIP दौरे, सरकारी स्टाइल में गांवों का निरीक्षण… सबकुछ फिल्मी अंदाज!
बिहार के भागलपुर गांव में दौरे के दौरान असली SDM मिल गए। बैच और रैंक पूछी तो फर्जी IAS गौरव ने दो थप्पड़ जड़ दिए! हैरानी की बात—SDM ने शिकायत तक नहीं की।
पुलिस ने जब दो मोबाइल कब्जे में लिए, तो 4 गर्लफ्रेंड की चैटिंग मिली। पढ़कर पुलिस भी दंग रह गई—इनमें 3 गर्लफ्रेंड इस समय प्रेग्नेंट हैं, जिन्हें वह खुद को IAS बताकर मूर्ख बनाता था।
इतना ही नहीं, एक बिहार की लड़की से शादी भी कर चुका था।
इस ठगी साम्राज्य का असली दिमाग गौरव का साला अभिषेक कुमार था, जो सोशल मीडिया पर गौरव को IAS बनाकर प्रमोट करता था। यूपी में नेटवर्क बढ़ाने के लिए परमानंद गुप्ता नाम का व्यक्ति सेट किया गया।
सिर्फ 3 साल में जालसाजी का ये गैंग यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड तक फैल गया।
बिल्डर और कारोबारियों को सरकारी टेंडर दिलाने का लालच देकर करोड़ों कमाए। AI की मदद से फर्जी सरकारी टेंडर तक तैयार कर देता था। बिहार के एक कारोबारी को 450 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर 5 करोड़ और 2 इनोवा कार तक ले उड़ा।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जड़ खोदने में लगी है।
गोरखपुर में पकड़ा गया यह फर्जी IAS, सालों से अफसरों, अफसर बनना चाहने वालों और कारोबारी वर्ग—सबको बेवकूफ बनाता रहा।
इस खुलासे ने सिस्टम की कई परतों को सवालों में खड़ा कर दिया है।