05/08/2026
🚨 फरकिया पंचायत में छठ घाट निर्माण पर उठे सवाल
ग्राम पंचायत फरकिया के ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण स्थित पोखर में मुखिया द्वारा छठ घाट का निर्माण रात के समय कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।