News India Live

News India Live SSR News India

26/09/2026

आज सुबह बारुण मोड़ पर गड्ढे वाला रोड का वीडियो बनाया था चार घंटा में धरातल पर पहुंचकर रोड रिपेयरिंग कराने का दिए आश्वासन।। वही अत्यधिक बारिश होने के कारण फिर से सोन नदी में पानी बढ़ रहा है इसको लेकर भी है जनता को आगाह किए।।

25/09/2026

लव सिंह भारत के किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े हैं हम सभी युवा यदुवंशी उनके साथ हैं।। बारुण मोहित मैरिज हॉल पर युवाओं ने किया भव्य स्वागत।।

25/09/2026

अगर आप बिहार की बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो इस्तीफा दें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - प्रियंका कुमारी छात्रा पटना यूनिवर्सिटी।।

24/09/2026

डेहरी बारुण पुल पर सुबह 5:30 बजे बैटरी लोड पिकअप में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची प्रशासन और आग पर काबू पाकर रोड को चालू किया गया।।

23/09/2026

प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुई निःशुल्क टेस्ट सीरीज़

मेधावी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने, रहने और भोजन की भी मिलेगी सुविधा

डेहरी आन सोन रोहतास। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे रोहतास जिले के छात्र-छात्राओं के लिए जनसेवक अनुज कुशवाहा एवं उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अभ्यर्थियों की तैयारी को बेहतर बनाने और उन्हें परीक्षा के वास्तविक माहौल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को निःशुल्क टेस्ट सीरीज़ आयोजित की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान अनुज कुशवाहा ने बताया कि बीपीएससी, बिहार पुलिस/दरोगा, शिक्षक भर्ती, सीटीईटी, रेलवे और एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जिले के अभ्यर्थी इस टेस्ट सीरीज़ में निःशुल्क भाग ले सकेंगे। शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मानक स्तर के प्रश्न-पत्र तैयार किए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी और वास्तविक क्षमता का आकलन कर सकें।

मेधावी अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष सहयोग

टेस्ट सीरीज़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजन टीम की ओर से विशेष सहायता की घोषणा की गई है। अनुज कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले टेस्ट में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाले सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के समय सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा का केंद्र जिले से बाहर जहां भी निर्धारित होगा, वहां अभ्यर्थियों के आने-जाने के खर्च के साथ रहने और भोजन की व्यवस्था भी अनुज कुशवाहा एवं उनकी टीम की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

टेस्ट सीरीज़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करने एवं जमा करने के लिए अनुज कुशवाहा कार्यालय, एनिकट रोड, गैस गोदाम के सामने संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी संबंधित परीक्षा श्रेणी का चयन करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन टीम के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। अनुज कुशवाहा ने रोहतास जिले के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित रूप से टेस्ट सीरीज़ में शामिल होकर अपनी तैयारी को मजबूत करने की अपील की। मौके पर शम्भु राम शकुंतला सिंह दादुल बाबा विष्णु पासवान डा अर्चना गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

21/09/2026

*नगर पंचायत बारुण में चेयरमैन इन्दु देवी के नेतृत्व में पीसीसी रोड व नाला का शिलान्यास।।*

न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव

*न.प.बारुण 21.09.2026*
नगर पंचायत बारुण के *मुख्य पार्षद श्रीमती इन्दु देवी* के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। *वार्ड संख्या 02 नीम टोला में लगभग 23 लाख रुपये* की लागत से *पीसीसी रोड तथा नाली* के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में *वार्ड संख्या 10 में करीब 25 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण* का भी शिलान्यास हुआ।।

*मुख्य पार्षद श्रीमती इन्दु देवी वार्ड पार्षद 02 खुशबू खातून, प्रतिनिधि रिजवान इदरीश तथा वार्ड संख्या 10 के पार्षद सुरेंद्र कुमार* के साथ संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इन योजनाओं का शुभारंभ किया।। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सहित नगर पंचायत के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।।

*चेयरमैन इन्दु देवी* ने कहा कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जहां-जहां सड़क, नाली गली की समस्या है उन सभी स्थानों को हमारे सम्मानित वार्ड पार्षद/ प्रतिनिधि पदाधिकारियों के साथ चिन्हित कर रहे है । अभी तक 13 नई योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका शिलान्यास लगातार जारी है।
इससे कुछ महिने पहले 9 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया था जो की सभी काम कंप्लीट हो गए हैं
उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष छोटे-मोटे नाली-गली संबंधी कार्य भी इसी कार्यकाल में पूरा कर लिए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।।

पूरे नगर पंचायत में जल संकट पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है अगर अभी भी कहीं कोई भी क्षेत्र जल संकट से जूझ रहा हो तो हमारे सम्मानित वार्ड पाषर्दगण और क्षेत्र के जनता से अपील है कि हमें जरूर इसकी सूचना दें ताकि इसको भी स समय समाधान निकाला जाए और हमारा नगर पंचायत में 100% जल संकट समस्या समाप्त हो जाए।।

शिलान्यास समारोह में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 01 रौशन चौधरी, वार्ड पार्षद 03 इरशाद अली, वार्ड पार्षद 04 राम सकल गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 07 अरविंद निषाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 09 बिरजू राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 11 आनंद पासवान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

21/09/2026

डेहरी: सोनतट महोत्सव को बदनाम करने की साजिश, आयोजिका ने प्रशासन/समाजसेवी/प्रतिनिधियो की कार्रवाई की मांग।।
प्रत्येक रविवार को डेहरी में आयोजित होने वाला सोनतट महोत्सव इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ असामाजिक तत्व लगातार आयोजिका ज्योति गुप्ता पर हमलावर हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वीडियो को एडिट करके उन पर अश्लील (वल्गर) गीत चिपकाए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
आयोजिका ज्योति गुप्ता ने प्रशासन और समाजसेवियों से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में व्यवधान डाल रहे हैं।।

20/09/2026

किसानों को सम्मानित करते मगध आई. जी विकास वैभव जी।। किसान सम्मान समारोह औरंगाबाद बिहार।। आयोजन कर्ता गोपाल शरण सिंह चेयरमैन मां मुंडेश्वरी ग्रुप।।

20/09/2026

मगध IG विकास वैभव जी किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन किएं ।। इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता गोपाल शरण सिंह है जो की मां मुंडेश्वरी ग्रुप के चेयरमैन है।।

20/09/2026

औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया मगध IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित वही इस कार्यक्रम का आयोजन गोपाल शरण सिंह जो की मां मुंडेश्वरी ग्रुप के चेयरमैन है, के द्वारा किया गया।।

Address

Aurangabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News India Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News India Live:

Shortcuts

Share