सच का आईना न्यूज़

सच का आईना न्यूज़ Fastest News in District

08/06/2026

सास की मोहब्बत में दामाद ने तोड़े रिश्तों के सारे बंधन, पत्नी को छोड़ सास से की कोर्ट मैरिज!

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से सामने आए एक चर्चित मामले में सास और दामाद की कथित कोर्ट मैरिज की खबर ने सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस तक बहस छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से विवाह किया और बाद में वीडियो जारी कर लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने तथा आशीर्वाद देने की अपील भी की। हालांकि कई दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन दुबई से आई मौत की खबर ने तोड़ दिया परिवार का सहारा गांव में गम का माहौलग़म व आंसुओं के बीच पूर्व ...
23/05/2026

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन

दुबई से आई मौत की खबर ने तोड़ दिया परिवार का सहारा गांव में गम का माहौल

ग़म व आंसुओं के बीच पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने अहले ख़ाना से मिलकर दिया सब्र का पैग़ाम

मवई अयोध्या। ब्लॉक मवई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरा निवासी मेराज अहमद अंसारी के 25 वर्षीय बेटे अब्दुल रहीम अंसारी उर्फ "गुड्डू" के दुबई में इंतिकाल की ख़बर मिलते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री/ विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां नेवरा में मरहूम अब्दुल रहीम के आवास पहुंचे और ग़मज़दा अहले ख़ाना से मुलाकात कर ताज़ियत पेश की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हर मुमकिन मदद और तआवुन का यक़ीन दिलाया। जानकारी के मुताबिक दुबई में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अब्दुल रहीम अंसारी को अस्पताल में दाख़िल कराया गया था,जहां उनके दिमाग़ का ऑपरेशन भी किया गया,लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल मरहूम के जनाज़े को हिंदुस्तान लाने की कार्रवाई जारी है। पूर्व मंत्री/ विधायक रुश्दी मियां खुद इस पूरे मामले पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और संबंधित लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं,ताकि जनाज़े को जल्द से जल्द वतन लाया जा सके। रुश्दी मियां ने इस हादसे पर गहरे रंज़ो-ग़म का इज़हार करते हुए कहा कि यह बेहद अफ़सोसनाक और दिल को झकझोर देने वाला वाक़िया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक़्त में पूरा इलाक़ा ग़मज़दा परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने अहले ख़ाना को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह खुद को तन्हा न समझें,हर हाल में उनका तआवुन परिवार के साथ रहेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम, अब्दुल हमीद अंसारी, समाजसेवी दानिश हुसैन, मारूफ खां,अब्दुल लतीफ, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली विंध्या सिंह,मेराज अहमद,फारुख अंसारी,हयात अली,सुरजीत चौहान समेत अन्य लोगों ने भी मरहूम के इंतिकाल पर रंज़ो-ग़म का इज़हार करते हुए अहले ख़ाना को ताज़ियत पेश की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 296 प्रार्थना पत्र में 7 का हुआ मौके पर निस्तारणजिलाधिकारी के न पहुंचने पर मायूस दिखे फरिय...
02/05/2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 296 प्रार्थना पत्र में 7 का हुआ मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी के न पहुंचने पर मायूस दिखे फरियादी

मवई अयोध्या।तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील रुदौली के राजस्व गांव से निकलने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के किसानों की शिकायत की भरमार रही।जिलाधिकारी के तहसील दिवस में न आने से फरियादी मायूस दिखे।
शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस होने से भारी भीड़ रही। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने की। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से प्रभावित किसान काशीपुर निवासी नरेश सोनकर,जुग्गी लाल ने अपने ग्राम काशीपुर की गाटा संख्या 154 को मुआवजा मिले बिना कार्यदाई संस्था पर भूमि पर कब्जा लिए जाने की शिकायत की।शहर के मोहल्ला मीरापुर निवासी अनिल कुमार, दिलीप कुमार, राजित राम, राजेश ने गाटा संख्या 157 का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की।कहा कि एसएलओ कार्यालय में तथ्यहीन शिकायत पर भुगतान रोक दिया गया है।मोहल्ला काशीपुर निवासी राम लौटन गौतम ने बिना सर्वे और अधिग्रहण और मुआवजा दिए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए खेतौनी की भूमि पर कब्जा करने
की शिकायत की। नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्ड मखदूम साहब की सभासद शहनाज बानो ने मोहल्ला पुरेमिया की जल निकासी के लिए मड़हा नदी के निकट पुल बनाए जाने की माग की। कहा कि पुलिया का निर्माण न होने से पांच हजार की आबादी का जल भराव का संकट पैदा हो जाएगा।कांग्रेस नेता पूर्व सभासद इरफान खान व तारिक रूदौलवी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ दीवाल को तोड़ कर शहर के निवासी के आवागमन का मार्ग बनवाए जाने की माग की।भाजपा नेता पवन राजपूत ने भेलसर ओवर ब्रिज की दीवाल पर यात्रियों के आवागमन का मार्ग बनाए जाने की माग की। भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने छुट्टा जनावर से फसलों के नुकसान की शिकायत की। जिला उपाध्याय शंकर पाल पांडे ने शिकायत में स्मार्ट मीटर,विवाह में व्यावसायिक गैस सिलेंडर जिला मुख्यालय के स्थान पर प्रत्येक तहसील पर दिलाए जाने का मामला उठाया। इस दौरान 296 प्रार्थना पत्र दर्ज किये गए जिनमें 7 का निस्तारण मौके पर किया गया।वहीं लगभग डेढ़ बजे एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए और फरियादियों की समस्या सुनी।समाधान दिवस में विधायक रामचंद्र यादव, सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया,जिलापूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा और एसडीएम संतोष कुमार,सीओ आशीष कुमार,तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता,सीएचसी अधीक्षक रूदौली फातिमा हसन आदि मौजूद रहे।

30/04/2026

सऊदी अरब से 19 दिन बाद वतन पहुंचा शव,पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां के प्रयास से हुआ संभव ✦

मवई अयोध्या। रुदौली विधान सभा क्षेत्र के पूरे परसन मजरे बारी निवासी स्व.सुरेन्द्र लोधी की सऊदी अरब में अज्ञात कारणों से हुई मृत्यु के उपरांत उनका पार्थिव शरीर लगभग 19 दिन की जटिल कानूनी प्रक्रिया के बाद भारत लाया जा सका। यह मानवीय कार्य समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया।
मृतक के परिजन लगातार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे,किंतु उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की तथा शव को स्वदेश लाने की पूरी जिम्मेदारी स्वयं संभाली।
इस क्रम में उनके निर्देशन में मेराज अंसारी को सऊदी अरब भेजा गया,जिन्होंने अल बिसा में रहकर जावेद तेली के सहयोग से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग 19 दिन बाद शव को भारत लाया जा सका।
लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को प्राप्त करने हेतु स्वयं पूर्व मंत्री रुश्दी मियां अपने सहयोगियों एवं मृतक के परिजनों के साथ उपस्थित रहे। तत्पश्चात शव को पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव पूरे परसन,रुदौली पहुंचाया गया। इस मानवीय पहल के लिए शोकाकुल परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पूर्व मंत्री रुश्दी मियां के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हज़रत मक्का शाह बाबा र०अ० का उर्स मुबारक 25 अप्रैल को,सजेगी सूफ़ियाना महफ़िलमवई अयोध्या। ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्...
21/04/2026

हज़रत मक्का शाह बाबा र०अ० का उर्स मुबारक 25 अप्रैल को,सजेगी सूफ़ियाना महफ़िल

मवई अयोध्या। ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पचलो में हज़रत मक्का शाह बाबा र०अ० का सालाना उर्स मुबारक 25 अप्रैल को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर दरगाह परिसर में सूफ़ियाना महफ़िल का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।
ग्राम प्रधान व मेला आयोजक इस्तखार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आने वाले ज़ायरीन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने,पेयजल, रोशनी,साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
उर्स मुबारक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कव्वाली की महफ़िल होगी,जिसमें कानपुर के मशहूर क़व्वाल क़मर ताज और लखनऊ की नामवर क़व्वाला अंजुम बानो के बीच जवाबी क़व्वाली का मुकाबला होगा।
हज़रत मक्का शाह बाबा र०अ० की दरगाह पर सभी धर्मों के लोगों की गहरी आस्था है। उर्स के इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहज़ीब,आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश जाता है। उर्स कमेटी के सदर अब्दुल हमीद (हम्मे), जुरार अहमद ख़ां सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं,ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके,क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उर्स मुबारक में पहुंचने की अपील की है।

रुदौली में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश,आंदोलन की चेतावनीरुदौली में गैस के लिए हाहाकार सप्लाई इंस्पेक...
13/04/2026

रुदौली में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश,आंदोलन की चेतावनी

रुदौली में गैस के लिए हाहाकार सप्लाई इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध

मवई अयोध्या। रुदौली क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध न कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रुदौली क्षेत्र में संचालित रुदौली गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने के बजाय गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा है इस व्यवस्था के कारण खासकर महिलाओं बुजुर्गों एवं असमर्थ व्यक्तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है, जिससे अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं कांग्रेस नेता इरफ़ान खाँ ने बताया कि गैस गोदाम नगर क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ रहा है इसके अलावा होम डिलीवरी के स्थान पर उपभोक्ताओं से गोदाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं जो शासन के नियमों के खिलाफ है इस गंभीर समस्या को लेकर इरफान खाँ सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं तारिक रुदौलवी नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी रुदौली ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके इस संबंध में एसडीएम संतोष जगराम ने बताया की मैंने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया है की व्यवस्था में सुधार लाए और होम डिलीवरी शुरू करे।
वहीं,तमाम शिकायतों के बावजूद रुदौली के सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान की भूमिका भी सवालों के घेरे में है जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है आरोप है कि उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे गैस एजेंसी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्लाई विभाग का दायित्व है कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करे लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि होम डिलीवरी न होने अतिरिक्त शुल्क वसूली तथा गोदाम से वितरण जैसी समस्याओं की शिकायतें सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान तक पहुंचने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सप्लाई विभाग द्वारा कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाती तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती इस मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर की निष्क्रियता या लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है और वे उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लोगों ने यह भी मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं विभागीय स्तर पर मिलीभगत या उदासीनता तो नहीं है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के अनुसार सुविधाएं मिल सकें।

Address

Ayodhya, UP, India
Ayodhya
224123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सच का आईना न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share