Aayat Associates

Aayat Associates Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aayat Associates, Advertising/Marketing, Azamgarh.

13/04/2024
मेहनत करके ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।
17/07/2022

मेहनत करके ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।

एक समय में एक ही लक्ष्य पर फोकस करने से जल्दी सफलता मिलती है। लेकिन अगर आप एक समय में अलग-अलग लक्ष्यों पर फोकस करोगे तो ...
16/07/2022

एक समय में एक ही लक्ष्य पर फोकस करने से जल्दी सफलता मिलती है। लेकिन अगर आप एक समय में अलग-अलग लक्ष्यों पर फोकस करोगे तो कभी सफल नहीं हो पाओगे।

11/07/2022
बचपन में चली गई आंखों की रोशनी आज Food Business से कर रही हैं लाखों की कमाई जानें गीता सलिश के जीवन की प्रेरक कहानीहौसला...
10/07/2022

बचपन में चली गई आंखों की रोशनी आज Food Business से कर रही हैं लाखों की कमाई जानें गीता सलिश के जीवन की प्रेरक कहानी

हौसला रखने वालों का साथ किस्मत भी देती है। जो विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेता है वही जीवन में असली हीरो होता है। इस बात को सच साबित किया है केरल की रहने वाली गीता सलिश जी ने। जो बचपन से ही देखने में असक्षम है। वो देख नहीं सकती लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाया आज वो बुलंद हौसलो की बदौलत अपने काम से लाखों रूपये कमा रही हैं। गीता सलिश एक फूड बिज़नेस चलाती हैं। यह बिज़नेस उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही शुरू किया था। इस बिज़नेस (Business) में वो घर पर ही अचार, पापड़ जैसे फूड प्रोडक्ट बनाती हैं। वो भले ही आंखो से देख नहीं सकती लेकिन उनका हुनर उन्हें हर ओर प्रसिद्धि दिला रहा है। गीता की आंखो की रोशनी बहुत कम उम्र में ही चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने हुनर को अपना रोज़गार बनाया और आज इसी के जरिए वो अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब हो पाई हैं । आइए जानते हैं कैसे गीता सलिश ने कठिनाइयों से लड़कर सफलता की कहानी लिखी है।
बचपन में ही चली गई थी आंखों की रोशनी
केरल के एक सामान्य परिवार में जन्मीं गीता सलिश शुरू से ही पढ़ाई में तेज थी। क्लास में वो हमेशा फर्स्ट आती थी। वो खूब पढ़ाई करके कुछ बनना चाहती थी। लेकिन जब वो 8वीं कक्षा में थी तो एक दिन अचानक से उन्हें देखने में परेशानी होने लगी। जब इस बारे में जो डॉक्टर से बात की तो पता चला कि उनकी ऑप्टिकल नर्व डैमेज हो गई है। इसके कुछ दिनों के बाद ही उन्हें दिखाई देना बंद हो गया और उनकी आँखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई। गीता के परिवार के लोगों ने उनका इलाज करवाने और आँखों की रोशनी को वापस लाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे इसे ठीक नहीं करवा पाए। गीता अपने जीवन से निराश होने लगी।
परिस्थितियों के आगे नहीं मानी हार
आँखो की रोशनी गंवाने के बाद गीता निराश तो ज़रूर हो गईं। लेकिन उन्होंने अपनी कमज़ोरी को अपनी ताकत बनाने की ठानी। गीता सलिश ने इस सच को स्वीकार कर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने ब्लाइंड बच्चों के साथ पढ़ाई करना शुरू कर दिया और कक्षा 12वीं के बाद अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद गीता सलिश की शादी कर दी गई। शादी के बाद इनके पति ने बहुत मदद की। गीता सलिश के पति ने एक रेस्टोरेंट का काम भी शुरू किया। यह काम कुछ दिनों तक तो काफी अच्छा चला लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों की संख्या कम हो गई और उन्हें इसे बंद करना पड़ा।
ऐसे शुरू किया अपना बिज़नेस
गीता सलिश ने जीवन के अलग-अलग पड़ावों से गुज़रने के बाद भी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने बिज़नेस के बंद हो जाने के बाद नौकरी करने के बारे में विचार किया। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। गीता सलिश ने एक बार फिर से बिज़नेस करने का मन बनाया। ये वो समय था जब कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच सब कुछ बंद था। इसी का फायदा उठाकर गीता ने अपने कुछ प्रोडक्ट्स जैसे अचार और चटनी के साथ इस बिज़नेस को शुरू किया। सबसे पहले गीता सलिश ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट्स के फोटोज डालने शुरू किए और लोगों के ऑर्डर का वेट करने लगीं। उनका यह आइडिया सफल हुआ और कुछ ही समय में लोगों से आर्डर भी मिलने लगे। जिसके बाद गीता सलिश ने घी, खजूर का काढ़ा आदि भी बेचना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गीता सलिश का यह बिज़नेस रफ़्तार पकड़ने लगा और उनके पास कई ऑर्डर भी आने लगे। बिज़नेस को बढ़ता देख गीता सलिश ने अपने इस बिज़नेस के लिए एक वेबसाइट भी बना ली। शुरुआती दिनों में गीता सलिश खुद ही अपने इस बिज़नेस को स्मार्टफोन की मदद से संभालती रही। इस बिज़नेस में उनके साथ 4 महिलाऐं भी काम करती हैं। उनके पति मार्केटिंग का काम देखते हैं। गीता सलिश अचार, चटनी, घी जैसे प्रोडक्ट्स बना कर कई राज्यों में भेजती हैं और आज वो हर महीने लाखों की कमाई कर रही हैं। गीता सलिश की तरह आप भी अगर अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बिज़नेस ट्रेनर (Business Trainer) से संपर्क करना चाहिए ।
कभी आँखों की रोशनी चले जाने से परेशान होने वाली गीता सलिश आज लाखों लोगों का बिज़नेस कर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। अपनी खास पहचान बनाकर उन्होंने लोगों को बता दिया है कि अगर हिम्मत और लगन से कुछ काम किया जाए तो किसी भी परिस्थिती में आप सफलता हासिल कर सकते हैं।
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कठिन और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि स्टार्टअप बिज़नेस को आगे बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिज़नेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको PSC (Problem Solving Course) का चुनाव जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने बिज़नेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और अपने बिज़नेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं।

कल रणवीर अलाहाबादिया हमारे ऑफ़िस आए । इन्हें कंटेंटप्रियोंर भी कहा जाता है क्योंकि कंटेंट क्रिएट कर के कैसे पैसे कमाया ज...
09/07/2022

कल रणवीर अलाहाबादिया हमारे ऑफ़िस आए । इन्हें कंटेंटप्रियोंर भी कहा जाता है क्योंकि कंटेंट क्रिएट कर के कैसे पैसे कमाया जा सकता है, रणवीर उसके जीते जागते उदाहरण है। कैसे Video Influncer बनकर फुल टाइम करियर बनाया जा सकता है,
पर मैं ज़्यादा प्रभावित इनकी विनम्रता और मिलनसार स्वभाव से हुआ.. ॥

3 दिन बाद होने जा रहा है Parenting का सबसे बड़ा Webinar
08/07/2022

3 दिन बाद होने जा रहा है Parenting का सबसे बड़ा Webinar

कल हमारे परिवार में रोहित का जन्मदिन था.. रोहित 5 साल पहले मेरे पास ड्राइवर की नौकरी के लिए आया था… गाड़ी अछी चलाने के स...
07/07/2022

कल हमारे परिवार में रोहित का जन्मदिन था.. रोहित 5 साल पहले मेरे पास ड्राइवर की नौकरी के लिए आया था…
गाड़ी अछी चलाने के साथ साथ रोहित ने कम्प्यूटर अकाउंट्स बिलिंग और जेनरल ऑपरेशंज़ के कई काम सिख लिए.. इस साल हम रोहित का प्रमोशन असिस्टेंट मैनेजर की position पर कर रहे हैं..
रोहित आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई.. 🤗🎂🎂🎂🤗

Address

Azamgarh

Telephone

+919506767274

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aayat Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aayat Associates:

Share