12/07/2026
बोस्निया और हर्जेगोविना में स्रेब्रेनिका कत्लेआम (Genocide) की 31वीं बरसी पर दुनिया भर के रहनुमाओं और हज़ारों आम लोगों ने नम आँखों से बेगुनाह मारे गए लोगों को याद किया। इस गमगीन मौके पर 10 और पीड़ितों के बचे हुए अवशेषों (बाक़ियात) को पोटोकारी मेमोरियल में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
यहाँ अब तक 6782 शहीदों को दफनाया जा चुका है। ज़ुल्म की खौफनाक दास्तान बयान करने वाले इस कत्लेआम के 1000 से ज़्यादा लोग आज भी लापता हैं। जिन 10 मजलूमों को इस साल दफनाया गया, उनमें सबसे छोटे 20 साल के सेनाद और सबसे बड़े 56 साल के रामो शामिल थे। आज भी कई परिवार अपने प्यारों की बाक़ियात मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि उन्हें इज़्ज़त के साथ रुखसत कर सकें। अल्लाह इन तमाम मजलूमों की मगफिरत फरमाए।