BBN News -Baddi,Barotiwala,Nalagarh

BBN News -Baddi,Barotiwala,Nalagarh बद्दी,बरोटीवाला, नालागढ़ News

08/09/2026
23/08/2026

जिला सोलन के अर्की क्षेत्र की खीरी घाटी में आज 23/8/2026 को हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है जिला सोलन, जिसमें हि. प्र. के 11 जिलो के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों पटवारी कानूनगो हाज़िर हैं।

22/08/2026

भारी बारिश से रत्ता नदी उफान पर, हररायपुर श्मशान घाट पर मंडराया खतरा।

भूड बेरियल स्थित रता नदी में इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण हररायपुर स्थित श्मशान घाट पर कटाव का खतरा पैदा हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोरपिन रोड की ओर रत्ता नदी के बीच में सरकारी जमीन इनडोफाम कंपनी को आवंटित की गई है। आरोप है कि नदी के बीच तक जमीन को कवर कर वहां डंगा लगा दिया गया है। इसके कारण नदी के पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित होकर एक ही दिशा में अधिक मात्रा में बह रहा है
। यदि बारिश इसी तरह जारी रही और नदी का बहाव बढ़ा, तो श्मशान घाट का बचा हुआ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

बद्दी–नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन स्थानों पर सड़क के साथ नाले का निर्माण हो चुका है, वहाँ अधिग्रहित भूमि की सीमा स...
14/08/2026

बद्दी–नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन स्थानों पर सड़क के साथ नाले का निर्माण हो चुका है, वहाँ अधिग्रहित भूमि की सीमा स्पष्ट दिखाई देती है। लेकिन कई स्थानों पर अभी तक कोई निशानदेही (मार्किंग) नहीं की गई है, जिसके कारण भूमि मालिकों को यह पता नहीं चल पा रहा कि उनकी भूमि कहाँ तक है और अधिग्रहित क्षेत्र कहाँ से शुरू होता है।
अतः NHAI एवं संबंधित निर्माण एजेंसी से अनुरोध है कि सड़क से सटी अधिग्रहित भूमि की शीघ्र निशानदेही (मार्किंग) करवाई जाए, ताकि भूमि मालिक बिना किसी विवाद या भविष्य की परेशानी के अपने निर्माण कार्य कर सकें।

09/08/2026

पूर्व विधायक Paramjeet Singh Pammi ने की स्थानीय विधायक Ram Kumar Chaudhary से अपील NH के नए ठेकेदार को भी मत भगा देना।

28/07/2026

NH रोड का टेंडर तो हो गया अब देखते है इसका श्रेय कौन कौन लेता है।

24/07/2026

26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया।
सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में, लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना अनशन तोड़ा।
आधी रात के बाद जारी एक बयान में वांगचुक ने कहा कि उन्होंने "विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत" और "देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए" अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
अस्पताल से सामने आए वीडियो में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह वांगचुक को उठकर बैठने में मदद करते नजर आए, जबकि जेपी नड्डा ने उन्हें पहला घूंट पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो भी मौजूद थीं।
वांगचुक ने कहा कि वे जल्द ही एक विस्तृत वीडियो जारी करेंगे, जिसमें उन सभी शर्तों की जानकारी देंगे, जिनके आधार पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला किया।
गौरतलब है कि 28 जून से शुरू हुई उनकी भूख हड़ताल लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा और अधिक अधिकारों की मांग को लेकर चल रहे व्यापक आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गई थी।

Address

BADDI
Baddi
173205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BBN News -Baddi,Barotiwala,Nalagarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share