म्हारा बहादुरगढ़

म्हारा बहादुरगढ़ यह म्हारा बहादुरगढ़ न्यूज़ चैनल का आधिकारिक अकाउंट है।

निरीक्षक सतीश कुमार हुए सेवानिवृत्त-- पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित किया गया विदाई समारोहझज्जर पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदा...
30/09/2026

निरीक्षक सतीश कुमार हुए सेवानिवृत्त

-- पुलिस लाइन झज्जर में आयोजित किया गया विदाई समारोह

झज्जर पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत निरीक्षक सतीश कुमार सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने निरीक्षक सतीश कुमार को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ पुलिस कार्यों का निर्वहन किया। उन्होंने पुलिस कार्य के साथ-साथ समाज सेवा एवं जनजागरूकता के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

वार्ड 21 में आंगन मिलन समारोह आयोजित, आंगनबाड़ी वर्करों को समाजसेविका बबीता दहिया ने किया सम्मानितबहादुरगढ़। शहर के रेलव...
30/09/2026

वार्ड 21 में आंगन मिलन समारोह आयोजित, आंगनबाड़ी वर्करों को समाजसेविका बबीता दहिया ने किया सम्मानित

बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड़ पर आँगनबाड़ी प्री स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका बबीता दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर समाजसेविका बबीता दहिया ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समाज के बेहतर निर्माण में उनका योगदान सराहनीय है।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर मिडिल हेड पुष्पा, सुपरवाइजर सुमित्रा तथा आंगनबाड़ी वर्कर सुमित्रा, उषा, सुनीता, ललिता, दर्शना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़ा सेवा का मान, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग ने आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी का...
30/09/2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़ा सेवा का मान, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग ने आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

-- पंकज गर्ग बोले—प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जनसेवा को मिल रहा नया आयाम
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 7 एवं 8 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के पोषण, महिलाओं के स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
पंकज गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुपरवाइजर ममता सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

30/09/2026

वार्ड 26 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचा सेवा संकल्प अभियान, बच्चों व माताओं से मिले भाजपा युवा शहरी अध्यक्ष सचिन सैनी

-- सचिन सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की

:: सराहनीय सेवा कार्य ::झाड़ली में ‘आम जन रोटी बैंक’ को आजीवन चलाने की पहल, 365 सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू -- हर द...
30/09/2026

:: सराहनीय सेवा कार्य ::

झाड़ली में ‘आम जन रोटी बैंक’ को आजीवन चलाने की पहल, 365 सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू

-- हर दिन झाड़ली रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को मिल रहा नि:शुल्क भोजन, एक सदस्य साल में एक दिन उठाएगा भोजन का खर्च

विक्की जाखड़
साल्हावास । ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प के साथ झाड़ली में पिछले छह वर्षों से संचालित ‘आम जन रोटी बैंक’ को अब आजीवन सुचारू रूप से चलाने की पहल शुरू की गई है। आम जन विकास सेवा समिति की ओर से इसके लिए 365 सदस्यों को जोड़ने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 365 सदस्य मिलकर वर्ष के सभी 365 दिनों में जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आम जन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन झाड़ली रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले छह वर्षों से यह सेवा निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन से यह मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है।

-- 365 सदस्य, 365 दिन भोजन की जिम्मेदारी --
पूर्व चेयरमैन महताब सिंह गहलोत ने बताया कि रोटी बैंक को भविष्य में भी बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए 365 आजीवन सदस्यों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। योजना के अनुसार प्रत्येक सदस्य वर्ष में अपनी पसंद का एक दिन चुनेगा और उस दिन जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था का खर्च वहन करेगा। इस तरह पूरे वर्ष प्रतिदिन भोजन वितरण की व्यवस्था निरंतर चलती रहेगी।
प्रमुख समाजसेवी मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि समाजसेवी 3100 रुपये की सहयोग राशि देकर एक दिन साधारण भोजन रोटी-सब्जी वितरित करवा सकते हैं। वहीं 5100 रुपये की सहयोग राशि देकर जन्मदिन, शादी की सालगिरह या प्रियजनों की स्मृति जैसे विशेष अवसरों पर सब्जी, पूरी, रोटी और मिठाई का विशेष भोजन वितरित करवाया जा सकता है।

-- शुरुआत में ही 16 दानवीरों ने बढ़ाया हाथ --
अभियान की शुरुआत में ही 16 दानवीरों ने आगे आकर सहयोग दिया है। इनमें अनूप (मारोत), राकेश सौनी (छुछकवास), सोहन सिंह (बिकानेर मिष्ठान भंडार, छुछकवास), संदीप कौशिक (खानपुर खुर्द/डीके लॉजिस्टिक्स), केशु राम जिंदल, जय किशन जिंदल, देशराज राजपूताना (बहु झोलरी), राजबीर सुहाग (मातनहेल), रोशन लाल जिंदल (छुछकवास), सुरेंद्र मित्तल (बहु झोलरी वाले, गंज बाजार रेवाड़ी), किशन जिंदल, कर्ण लाल जिंदल (छुछकवास), अमित सिवाच (सुखबीर बिल्डिंग मैटेरियल), डॉ. हरिओम रंगा (छुछकवास), मनीष मित्तल और महाबीर मित्तल (बहु झोलरी) शामिल हैं।
समिति पदाधिकारियों ने आमजन से इस सेवा मुहिम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से रोटी बैंक को लंबे समय तक चलाया जा सकता है और जरूरतमंदों तक नियमित भोजन पहुंचाने की व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।

एपीसीपीएल की सीएसआर पहल से झज्जर में स्वास्थ्य सेवाओं और हरित ऊर्जा को मिला बढ़ावाविक्की जाखड़ साल्हावास। झज्जर जिले में...
29/09/2026

एपीसीपीएल की सीएसआर पहल से झज्जर में स्वास्थ्य सेवाओं और हरित ऊर्जा को मिला बढ़ावा

विक्की जाखड़
साल्हावास। झज्जर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एपीसीपीएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत सिविल अस्पताल, झज्जर में 100 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम वर्षा खांगवाल आईएएस उपायुक्त झज्जर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रबीन्द्र पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एपीसीपीएल, संजय जैन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन), उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन); तथा डॉ. मंजू कादयान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एपीसीपीएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत अस्पताल में पोर्टेबल डिजिटल रेडियोग्राफी प्रणाली, एयर कंडीशनर, सिरिंज पंप, बर्न केज, बाइफेसिक डिफिब्रिलेटर, ओटी सीलिंग लाइट, कैंसर बाह्य रोगी विभाग के लिए पोर्टा केबिन तथा लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त, झज्जर ने कहा कि यह पहल इस बात का उदाहरण है कि आवश्यक जनसेवाओं के उन्नयन और बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वहीं, रबीन्द्र पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र कंपनी की सीएसआर प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और भविष्य में भी रखेगा। उन्होंने कहा कि एपीसीपीएल जिले में अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से सामाजिक उत्थान और समग्र विकास में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिविल अस्पताल में स्थापित 100 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम एपीसीपीएल की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले भाजपा नेता जसबीर सैनी-- जसबीर सैनी बोले—योगी सरकार के काम से जनता संतुष्ट...
29/09/2026

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले भाजपा नेता जसबीर सैनी
-- जसबीर सैनी बोले—योगी सरकार के काम से जनता संतुष्ट, यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार
लखनऊ/बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ल केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जसबीर सैनी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरह मिलनसार स्वभाव के नेता हैं और आम लोगों से आत्मीयता के साथ मिलते हैं।
सैनी ने मुलाकात के दौरान एक जनहित से जुड़े कार्य को लेकर डिप्टी सीएम के समक्ष आग्रह रखा। उन्होंने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए तथा 15 दिन के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा।

जसबीर सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम ने प्रदेश में जनता के लिए अनेक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी।
सैनी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य समाज के लिए भी गर्व की बात हैं। वे सभी समाज के लोगों का सम्मान करते हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं। इस अवसर पर लोकेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज और ललित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समिति ने कबीर बस्ती चौक पर कूड़ा डालने की डीसी वर्षा खांगवाल से की शिकायत-- समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने डीसी से की कार...
29/09/2026

समिति ने कबीर बस्ती चौक पर कूड़ा डालने की डीसी वर्षा खांगवाल से की शिकायत
-- समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने डीसी से की कार्रवाई की मांग
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति, वार्ड-31 के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सोमवार को डीसी झज्जर वर्षा खांगवाल से मुलाकात कर कबीर बस्ती चौक पर खुले में अवैध रूप से कूड़ा डाले जाने की शिकायत की। प्रदीप कुमार ने डीसी को बताया कि नगर परिषद बहादुरगढ़ के कर्मचारियों द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए कबीर बस्ती चौक पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। इससे आसपास के लोगों और बच्चों में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि चौक पर लगातार कूड़ा डाले जाने से सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसके अलावा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का चौक से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने डीसी से इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने और खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की।
शिकायत सुनने के बाद डीसी वर्षा खांगवाल ने समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करवाने के निर्देश देने की बात कही।

युवा शक्ति के नवाचार से साकार होगा विकसित भारत का सपना : दिनेश सिंह शेखावत-- सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्याल...
29/09/2026

युवा शक्ति के नवाचार से साकार होगा विकसित भारत का सपना : दिनेश सिंह शेखावत

-- सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गांव बहू में हुआ ‘Seva First Innovation Challenge’ का आयोजन, विद्यार्थियों से समाज की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने का आह्वान

झज्जर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गांव बहू, जिला झज्जर में ‘Seva First Innovation Challenge’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनेश सिंह शेखावत मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, स्टार्टअप और तकनीकी समाधानों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दिनेश सिंह शेखावत ने कहा कि युवा शक्ति, नवाचार और सेवा भावना का संगम ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने युवाओं के सामने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने तक सीमित रहने के बजाय अपने विचारों और नवाचारों के माध्यम से रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि Seva First Innovation Challenge युवाओं को समाज और शासन व्यवस्था से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान तलाशने का मंच उपलब्ध करा रहा है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों के नए विचार समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी नवाचार की वास्तविक सफलता केवल पुरस्कार हासिल करने में नहीं, बल्कि किसी वास्तविक समस्या का प्रभावी समाधान देने में है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक सोच का इस्तेमाल जनकल्याण के लिए करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला एमएसएमई/उद्योग केंद्र, झज्जर स्थित बहादुरगढ़ के औद्योगिक विस्तार अधिकारी मोहन कुमार ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिनेश गोयल, झज्जर विधानसभा सह संयोजक दीपक झांसवा, धीरज कौशिक, मोहन कुमार, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, नोडल अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मोहन सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने प्रोजेक्ट, मॉडल, शोध, वीडियो एवं तकनीकी समाधान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ नवाचारों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर दिनेश सिंह शेखावत ने महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा समस्याओं पर चर्चा करने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में आगे बढ़ें, तो भारत नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।

रोहित लाठर ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स स्विमिंग में जीता कांस्य पदकबहादुरगढ़। गांव गोयला कला निवासी और गोल्ड...
29/09/2026

रोहित लाठर ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स स्विमिंग में जीता कांस्य पदक

बहादुरगढ़। गांव गोयला कला निवासी और गोल्डन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंडर-17 तैराक रोहित लाठर ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स 2026-27 में 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। रोहित की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रोहित लाठर बहादुरगढ़ स्थित एचएल सिटी चैंपियंस एक्वाटिक अकादमी में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें कोच साईं जाधव प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतियोगिता में रोहित ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

रोहित की उपलब्धि पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन एवं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रोहित को आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Address

Bahadurgarh
124507

Telephone

+919813470407

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when म्हारा बहादुरगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to म्हारा बहादुरगढ़:

Shortcuts

Share