04/09/2026
दिल्ली और पूरे NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने का रेड अलर्ट... नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम में भी बारिश मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है... जबकि आने वाले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है...
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है. जिससे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ. वहीं लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है.
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
बारिश के कारण कई संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. गुरुग्राम में राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और एनएच-48 के आसपास भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि आने वाले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले एक-दो दिन तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है.
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
इसके साथ ही आने वाले समय में दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश (50-100 मिमी) होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है...
#दिल्लीकीसर्दी