10/10/2026
बहराइच: बहू को बचाने के लिए तालाब में कूदे 70 वर्षीय बुजुर्ग, डूबने से मौत
ग्राम पंचायत करनई, बहराइच
तालाब के किनारे पैर फिसलने से बहू मीरा पानी में गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए 70 वर्षीय सियाराम पुत्र रामलाल तालाब में कूद पड़े, लेकिन अंदर मौजूद जंगल-झाड़ियों में फंस गए।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सियाराम को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! सियाराम अपने पीछे पांच बेटियां छोड़ गए हैं, जिनमें से चार अविवाहित हैं।
एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
देखिए पूरी खबर और जानिए घटनाक्रम।
📰 The Awadh Voice
आपकी बात, सच्चाई के साथ।
#बहराइच #करनई #यूपी_न्यूज