28/08/2026
भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप
तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति
बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई।
युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है।
तीन-चा�