Sandeep bajpai bmu

Sandeep bajpai bmu photo videos

*बहराइच : आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस*बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में आतंक का प...
03/12/2025

*बहराइच : आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस*

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। कारीपुरवा गांव में लगाए गए पिंजरे में यह तेंदुआ कैद हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है। पकड़े गए तेंदुए को पहले जिला मुख्यालय लाया गया, जहां उसका प्राथमिक निरीक्षण किया गया।

*हमले में एक महिला की मौत*

26 नवंबर को उमरी दहरो गांव की शांति (62), पत्नी राजित राम, को तेंदुआ गन्ने के खेत में घसीट ले गया था। ग्रामीणों की तलाश के बाद शांति गंभीर हालत में मिलीं, जिन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे थे।

*वन विभाग की कार्रवाई*

डीएफओ डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि घटना के बाद इलाके में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही थी। मंगलवार को करीब चार साल का नर तेंदुआ कारीपुरवा में लगे पिंजरे में कैद हो गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का एक पैनल बनाकर तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी और राहत दोनों का माहौल है।

*उन्नाव में पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, संदिग्धों और बाहरी मजदूरों पर कड़ी निगरानी*उन्नाव जिले में कानून-व्यवस्था को और...
03/12/2025

*उन्नाव में पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, संदिग्धों और बाहरी मजदूरों पर कड़ी निगरानी*

उन्नाव जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर लोगों की पहचान, दस्तावेज और पते की जांच कर रही हैं।

मंगलवार को सदर कोतवाली, बिहार थाना क्षेत्र, माखी और दही इलाकों में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों, किराए के मकानों और बाहरी मजदूरों की गहन जांच की गई। दर्जनों लोगों से आधार कार्ड, पहचान पत्र, किरायानामा और अन्य दस्तावेज मांगे गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर खास निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में खुफिया इकाई और थाना पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके।

जिन लोगों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं, उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में सभी मजदूरों और बाहरी कामगारों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिकों को भी चेतावनी दी गई है कि बिना वैध दस्तावेज किसी को कमरा न दें।

अभियान की समीक्षा करते हुए एएसपी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिले में सुरक्षा को चाक-चौबंद रखना प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि किसी तरह की अवैध गतिविधि या संदिग्ध मूवमेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्नाव पुलिस का यह अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Address

Mohalla Takiya Bangarmau Unnao
Bangarmau
209868

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandeep bajpai bmu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share