Barwala News24

Barwala News24 News Update all India

*सीआईए बरवाला की कार्रवाई—10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार**नशा तस्करों को एसपी सिद्धान्त जैन की द...
18/09/2026

*सीआईए बरवाला की कार्रवाई—10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार*

*नशा तस्करों को एसपी सिद्धान्त जैन की दो टूक चेतावनी—“नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा”*

हिसार 18 सितम्बर । हिसार पुलिस द्वारा जिला हिसार को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए बरवाला की टीम ने वार्ड नंबर-14, बरवाला से एक महिला आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान निक्की पत्नी प्रवीन, निवासी वार्ड नंबर-14, बरवाला के रूप में हुई है।

प्रभारी सीआईए बरवाला PSI प्रदीप ने बताया कि एएसआई सूरजमल अपनी पुलिस टीम के साथ अग्रोहा रोड, शराब ठेका बरवाला के नजदीक गश्त एवं अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक महिला के नशीले पदार्थ लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों की सहायता से आरोपी महिला को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

आरोपी महिला के खिलाफ थाना बरवाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके दौरान नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अपने आसपास नशे की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

17/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बरवाला नगरपरिषद चैयरमैन रमेश बैटरीवाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज Barwala News24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

17/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरवाला में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
बरवाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सायं बरवाला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दीप प्रज्वलित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। सेवा संकल्प अभियान समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव को और मजबूत करने का अवसर है।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बरवाला श्री अश्वीर नैन तथा पूर्व चेयरमैन श्री रणधीर सिंह धीरू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और राष्ट्रहित में सेवा एवं समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेने का सार्थक माध्यम है। इस अवसर पर एस डी ओ रणसिंह, विनोद बंसल, सुरेश गोयल, पवन शर्मा, सुंदर गोयल, प्रमोद सिवाच, महेश शर्मा, जगमंदर सिंगला, सतीश गिल, रामकेश बंसल, आदि उपस्थित रहे।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज BarwalaNews24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

*बरवाला बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाना पड़ेगा भारी — एसपी सिद्धान्त जैन**बस चालकों को सख्त हिदाय...
17/09/2026

*बरवाला बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाना पड़ेगा भारी — एसपी सिद्धान्त जैन*

*बस चालकों को सख्त हिदायत: निर्धारित बस स्टैंड के अंदर जाकर ही सवारियां बैठाएं, सड़क पर बस रोककर यातायात बाधित किया तो होगी नियमानुसार कार्रवाई*

हिसार, 17 सितम्बर। हिसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बरवाला बस स्टैंड के आसपास सड़क पर बसें खड़ी करके सवारियां बैठाने वाले सभी सरकारी एवं निजी बस चालकों/परिचालकों को सख्त हिदायत दी है।

पुलिस के संज्ञान में आया है कि बरवाला बस स्टैंड के अंदर जाने के बजाय कुछ बसें बाहर मुख्य सड़क पर ही रुककर सवारियां बैठाती हैं। सवारियों के इंतजार में बसें सड़क पर काफी देर तक खड़ी रहती हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ जाम एवं भीड़ की स्थिति उत्पन्न होती है और सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

हरियाणा मोटर व्हीकल नियमों में स्टेज कैरिज बसों के ठहराव एवं बस स्टैंड/बस स्टॉप पर सवारियां चढ़ाने-उतारने संबंधी प्रावधान हैं। नियमों के अनुसार निर्धारित स्थान के अलावा सड़क पर अनावश्यक रूप से बस रोककर यातायात बाधित करना उचित नहीं है।

*एसपी हिसार की सख्त हिदायत*

“बरवाला रूट पर संचालित सभी सरकारी एवं निजी बसों के चालक निर्धारित बस स्टैंड के अंदर जाकर ही सवारियों को बैठाएं और बस स्टैंड से संबंधित निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। मुख्य सड़क पर बस खड़ी करके सवारियां बैठाने अथवा उतारने और यातायात बाधित करने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि कोई बस चालक सड़क पर इस प्रकार बस खड़ी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध यातायात नियमों के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सवारियों को बैठाने के लिए सड़क पर बस रोकना कोई मजबूरी नहीं है। बस चालक निर्धारित बस स्टैंड में जाकर ही बस खड़ी करें, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

*बस चालकों के लिए स्पष्ट निर्देश*

• बरवाला बस रूट पर चलने वाली सभी सरकारी एवं निजी बसें निर्धारित बस स्टैंड के अंदर जाएं।
• मुख्य सड़क पर बस रोककर सवारियां एकत्रित न करें।
• सवारियों के इंतजार में सड़क पर बस को अनावश्यक समय तक खड़ा न रखें।
• बस स्टैंड में निर्धारित प्रक्रिया/दस्तावेज संबंधी औपचारिकताओं का पालन करें।
• यातायात बाधित करने वाली गतिविधि पाए जाने पर नियमा

17/09/2026

सीवर की खुदाई बनी हादसे का कारण! सड़क पर पड़ी मिट्टी में जा लगी गाड़ी, पलटी कार
बरवाला | जींद रोड
बरवाला के जींद रोड स्थित आईटीआई के पास सीवर की खुदाई के चलते सड़क पर डाली गई मिट्टी हादसे का कारण बन गई।
बताया जा रहा है कि सीवर की खुदाई से निकली मिट्टी सड़क पर पड़ी हुई थी। इसी दौरान एक गाड़ी मिट्टी में जा लगी और पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, गाड़ी के पलटने से बड़ा हादसा होने की आशंका ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि सीवर की खुदाई के बाद सड़क पर मिट्टी डाल दी गई, लेकिन वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम नहीं किए गए।
अब सवाल यह है कि सड़क पर खुदाई के बाद मिट्टी किसकी जिम्मेदारी में पड़ी रही? क्या मौके पर सुरक्षा संकेतक और बैरिकेड लगाए गए थे? और अगर नहीं लगाए गए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़ी मिट्टी को हटवाया जाए और खुदाई वाले स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज BarwalaNews24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

*बिजली चोरी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, अम्बेडकर बस्ती में पुलिस-बिजली विभाग का संयुक्त चैकिंग अभियान**करीब 30 घ...
16/09/2026

*बिजली चोरी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, अम्बेडकर बस्ती में पुलिस-बिजली विभाग का संयुक्त चैकिंग अभियान*

*करीब 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग ने की कार्रवाई, अवैध कनेक्शन व बिजली चोरी पर रहेगी कड़ी नजर : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 16 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस चौकी पड़ाव क्षेत्र की अम्बेडकर बस्ती में हिसार पुलिस एवं बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा प्रभारी पुलिस चौंकी पड़ाव SI सन्दीप कुमार के नेतृत्व में अम्बेडकर बस्ती में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान बिजली कनेक्शन की वैधता, मीटर एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 30 घरों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

*अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन अथवा बिजली व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी हिसार ने कहा कि बिजली चोरी से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ अवैध कनेक्शन के कारण शॉर्ट-सर्किट, आगजनी और जान-माल की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक वैध बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करे और बिजली व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करे।

*संयुक्त चैकिंग अभियान आगे भी रहेगा जारी*

हिसार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध कनेक्शन एवं बिजली चोरी की गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील एवं ऐसे क्षेत्रों में जहां इस प्रकार की शिकायतें सामने आती हैं, वहां भविष्य में भी औचक चैकिंग अभियान जारी रखे जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि बिजली का उपयोग नियमानुसार करें और किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेने या बिजली चोरी करने में सहयोग न दें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून एवं नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

15/09/2026

गली में बन रहे सीवरेज के मेन हाल बनाए जाने को लेकर वार्ड नंबर 10 के निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार।

बरवाला: बरवाला शहर के वार्ड नंबर 10 में स्थित गली में बन रहे सीवरेज के मेन हाल को लेकर वार्ड वासियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस गली में सीवरेज के मेन हाल बनाए जाने को लेकर कार्य चल रहा है। परंतु वार्ड के एक व्यक्ति विशेष ने इस सीवरेज के मेन हाल का निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। जिस करके इस प्रमुख गली में आने जाने वाले राहगीरों को बडी़ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के अनेक लोगों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके छोटे छोटे बच्चे हैं जो कि इस गली में से टप कर जाते हैं और ये सीवरेज के मेन हाल खुला होने के कारण गिरकर चोटिल भी हुए हैं। इस बारे में उन्होंने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों और अपने वार्ड के पार्षद को भी इस मामले में अवगत करवाया है। मगर अभी तक प्रशासन ने उनकी इस समस्या पर कोई भी गौर नहीं किया। वार्ड वासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सीवरेज के मेन हाल बनाए जाने को लेकर गुहार लगाई है।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज BarwalaNews24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

15/09/2026

बरवाला गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए विवाद को लेकर छात्रा के परिजनों व वार्ड नंबर 9 पार्षद प्रतिनिधि सुशील आनंद ने स्कूल के उच्चाधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेकर आज मीटिंग की। वहीं वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील आनंद व छात्रा के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों पक्षों का आपसी में बैठकर जो भी विवाद था वो अब समाप्त हो चुका है।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज Barwala News24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें।

15/09/2026

बरवाला शहर की मोती लुहार वाली गली में सीवरेज लाइन ब्लाक होने के कारण वार्ड वासियों में प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष।

वहीं इस बारे में जब पत्रकारों ने वार्ड पार्षद राधेश्याम गुंदली से इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व नगरपरिषद चैयरमैन रमेश बैटरीवाला को भी इस गली के बारे में अवगत करवाया हुआ है इस गली का टेंडर लग चुका है जल्द ही इसकी सीवरेज लाइन व्यवस्था का भी निर्माण कार्य शुरू करने के बाद में नई सड़क भी बनाई जाएगी।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज Barwala News24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

14/09/2026

दूषित पानी की निकासी ना होने के कारण बरवाला शहर की मोती लुहार वाली गली वार्ड नंबर 15,16,17,18 की प्रमुख गली में सीवरेज लाइन ब्लाक होने के कारण वार्ड वासियों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज Barwala News24 को वह हमारे यूटयूब चैनल BN24 News Barwala को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

Address

Ward No 3 Sardar Gurbaksh Wali Gali, Naya Bajar Barwala. Hisar
Barwala
125121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barwala News24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Barwala News24:

Shortcuts

Share