11/06/2026
निष्पक्ष खबर
"भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।"
"पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अमन झा को झारखंड के गोड्डा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी।"
"गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से सांसद के अंगरक्षक की चोरी हुई सरकारी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।"
"जानकारी के अनुसार, 7 जून की रात तिलकामांझी स्थित सांसद आवास सह कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी डीवीआर, कंप्यूटर उपकरण और सांसद के हस्ताक्षर वाले कई ब्लैंक लैटरपैड भी लेकर फरार हो गया था।"
"पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।"
"ऐसी ही निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए निष्पक्ष खबर के साथ।"
#निष्पक्ष_खबर #जनहित