Bhiwani Samachar

Bhiwani Samachar खबरे,मनोरंजन, राजनीति
(1)

CID अधिकारी सुनील कुमार को मिले शहीद का दर्जा !बताया जाता है कि लोगो को बचाने के लिए बस में चढ़ा था और धमाका हो गया बस म...
30/04/2026

CID अधिकारी सुनील कुमार को मिले शहीद का दर्जा !

बताया जाता है कि लोगो को बचाने के लिए बस में चढ़ा था और धमाका हो गया बस में। शायद आखिरी बार भी अपने कर्म और कर्तव्य को निभा गया भाई।
हमारी मांग है भाई को शहीद का दर्जा दे प्रशासन।
आप भी इस भाई को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग प्रशासन तक पहुंचाए।

28/04/2026

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बस स्टैंड पर छात्र पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।*

28/04/2026

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा अपहरण कर जबरन रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा फिरौती/जबरन वसूली जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अपहरण कर जबरन रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अजय निवासी नारनौंद ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बातचीत निकिता नामक महिला से होती थी। दिनांक 25.04.2026 को दोपहर के समय निकिता ने उसे बस स्टैंड भिवानी बुलाया। वहां से वह उसके साथ गाड़ी में बैठकर शहर में घूमने के बाद वापस बस स्टैंड पहुंचे। इसी दौरान निकिता का पति दीपक तथा उसका साथी सचिन एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आए और शिकायतकर्ता को जबरदस्ती उसकी गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गए। आरोपी उसे गांव ढाणी लक्ष्मण ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देकर उससे ₹ 1,19,000/- रुपए जबरन ट्रांसफर करवा लिए।
शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

दीपक पुत्र सरजीत निवासी ढाणी लक्ष्मण, भिवानी

निकिता पत्नी दीपक निवासी ढाणी लक्ष्मण, भिवानी

सचिन पुत्र मांगे राम निवासी गांव चहड खुर्द, भिवानी

पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला निकिता को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। वहीं आरोपी दीपक व सचिन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तथा उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की गई।

रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपी दीपक व सचिन को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।

28/04/2026

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के द्वारा राकेश हत्या मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।*

28/04/2026

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के द्वारा राकेश हत्या मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।*

*आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ -2 ने राकेश हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

रितिक निवासी उत्तराखंड ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 17.04.2026 को वह अपने परिवार सहित रोहित पुत्र रतन निवासी गांव बलियाली की शादी में शामिल होने आए थे । दिनांक 21.04.2026 को बारात सिंघाना (राजस्थान) गई, जहां उसके पिता की आरोपी अमित आदि के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश के चलते दिनांक 22.04.2026 को गांव लौटने के बाद, जब उसके पिता घर की बैठक में बैठे थे, तब आरोपी लाठी-डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. अमित पुत्र दिलीप निवासी बलियाली

2. अजय पुत्र रामपाल निवासी बलियाली

3. साहिल पुत्र याशुदेव निवासी जिला झुंझुनू (राजस्थान)

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए।
मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।

27/04/2026

थाना शहर पुलिस भिवानी ने गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी में लेक्चरर से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार।*

Address

Bhiwani
127021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhiwani Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share