09/05/2021
आज mother's day के अवसर पर सभी ने अपनी अपनी माँ को याद किया, पर क्या कभी किसी ने जाना है की जिनकी माँ नहीं है उनका क्या हाल है,अरे छोड़ो कुछ तो ऐसे है जिनकी माँ भी है और सोसल मिडिया पर बढ़िया सा पोस्ट भी डाला है,पर क्या कभी माँ के पैर छूकर आशिर्बाद लिया ,क्या कभी प्यार से दो मीठे बोल बोले , सभी कहते है की माँ के हाथो से बना भोजन का स्वाद जैसा खाना कही नहीं मिल सकता ,सही है मगर क्या कभी किसी ने आपने हाथो से एक निबला भी अपनी माँ को खिलाया है दुनिया को दिखाने के लिए तो सभी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट डाले है मगर कितने है जिन्होंने माँ का आशीर्बाद लिया है ? माँ को माँ प्यार से बोला?
माँ दुनिया में एक ऐसा शव्द है जिसकी कोई व्यख्या नहीं कर सकता है जिसे ईश्वर से भी बड़के माना गया है, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती है 'माँ' में विद्वान नहीं जो इस शव्द का बखान कर सकू ममता मई माँ सुकून देने बाली माँ सरे संसार में इसे बढ़कर कोई नहीं
क्या हम इतने खुदगर्ज हो गए जो माँ के प्यार को दर्शाने की लिए किसी दिन का इंतजार करे
अरे जिस माँ ने जन्म दिया उसने कभी किसी दिन का इंतजार नहीं किया आप जब बोल भी नहीं सकते थे तव बो आप के मन की सारी बात जान लेती थी ,जब भी बच्चा अपनी माँ से दूर जाता है तो सारा दिन उसी के बारे में चिंता करना की कहा होगा या होगी ,खाना खाया होगा या नहीं ,किस हाल में होगा या होगी ,मगर हमें क्या ? अगर कही जाते वक्त माँ चिंता में ज्यादा कुछ बोल भी दे तो हम उसे बिच में रोक कर कह देते है की तू नहीं जानती तू नहीं समझेगी आजकल मॉडन जमाना है ,
लड़का या लड़की अगर घर से बहार रहते हो तो माँ का रोज फ़ोन आता है और रोज एक ही सवाल तू कैसा है तुने खाना खाया या नहीं ,
मगर क्या कभी किसी ने माँ से पूछा है की तुने खाना खाया या नहीं ?
में सभी पर इल्जाम नहीं लगा रहा की सभी ऐसे है कुछ है जो माँ की कद्र करते है "चाहे अपनी हो या पराई माँ तो माँ होती है "
मगर कुछ ऐसे भी है जो केबल बाबू सोना में बीजी है जो केवल माँ को प्यार जताने के लिए mother's day का इंतजार करते है और साल भर बाबू सोना में लगे रहते है इनके लिए हर रोज हर घंटे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते है मगर माँ या बाप को प्यार जताने की बारी आती है तो साल में केवल एक ही दिन mother's day पर माँ को और father's day पर बाप को
ये है मॉडन जमाना ?
अब आप ही सोचिये क्या ये सही है, क्या हमे आपने माता पिता के लिए भी किसी वक्त का मोहताज रहना जरूरी है क्या ?
में किसी को गलत नहीं ठहरा रहा हु, अगर मेरे पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची हो तो में माफ़ी चाहता हु मेरा उद्देस केवल आप को आज दौर से रूवरू करवाने का था
में आकाश लोवंशी आप का धन्यवाद करता हु की आपने मेरी पोस्ट देखी
अच्छा लगे तो like जरूर कर देना
हैप्पी mother's day सभी माताओ को
पोस्ट ऑथर
AK क्रिएटिव दिल से