Breaking News Wala

Breaking News Wala जिलास्तरीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म - हम उपलब्ध है देश के प्रत्येक जिले में...

 #मध्यप्रदेश के भिंड से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। भारी बारिश के बाद उफान पर आई बैसाली नदी शिक्षकों के लिए बड़ी...
24/08/2026

#मध्यप्रदेश के भिंड से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। भारी बारिश के बाद उफान पर आई बैसाली नदी शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। #भिंड के बाबेड़ी क्षेत्र के नदरौली और सुमेर सिंह का पुरा गांव स्थित सरकारी स्कूलों तक पहुंचने के लिए शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।

स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित सड़क या पुल नहीं होने के कारण करीब छह पुरुष शिक्षक टायर की ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार करते हैं। सामने आए वीडियो में एक शिक्षक हवा से भरी ट्यूब पर बैठकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। तेज बहाव के बीच कभी ट्यूब ऊपर-नीचे होती है तो कभी शिक्षक चप्पू के सहारे आगे बढ़ते दिखाई देते हैं।

दरअसल, साल के बाकी महीनों में बैसाली नदी उथली और रेत से भरी रहती है, लेकिन मानसून में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ आसपास के खेतों में भी पानी भर जाता है। ऐसे में गांवों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है।

मुश्किल सिर्फ शिक्षकों तक सीमित नहीं है। दोनों सरकारी स्कूलों में करीब 100 छात्र पढ़ते हैं, लेकिन बारिश के दौरान कई बच्चे नदी के उफान के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाते।

वहीं, शिक्षकों के सामने एक और दबाव है। जनवरी से ई-अटेंडेंस ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करना जरूरी किया गया है। ऐसे में स्कूल पहुंचने में देरी होने पर वेतन कटने का डर भी बना रहता है। यही वजह है कि शिक्षक खराब मौसम और उफनती नदी के बावजूद बच्चों को पढ़ाने के लिए रोज स्कूल पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

यह तस्वीर सरकारी स्कूलों तक पहुंच की व्यवस्था और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक शिक्षक और बच्चे जान जोखिम में डालकर शिक्षा के अधिकार तक पहुंचने को मजबूर रहेंगे?

23/08/2026

बाबा रामदेव के सुर बदले; बोले- आजकल हम ज्यादा बात नहीं करेंगे...देखें! VIDEO

 #दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुकुंदपुर के जनत...
23/08/2026

#दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना कागजात की बाइक मिलने पर पुलिसकर्मी उसे थाने ले जाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इससे नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, इसके बाद ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला किया। बीच-बचाव और मदद के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

घटना के बाद #पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज समेत अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सुनील इलाके का घोषित बैड कैरेक्टर है और उसके खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो NDPS एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने FIR नंबर 537/26 दर्ज कर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 #नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट ने देश के युवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण तस्वीर सामने रखी है। ‘विकसित भारत 2047 के लिए कौशल ...
23/08/2026

#नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट ने देश के युवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण तस्वीर सामने रखी है। ‘विकसित भारत 2047 के लिए कौशल विकास की नई कल्पना’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 वर्ष की आयु के करीब 8.7 करोड़ युवा ऐसे हैं, जो न तो पढ़ाई कर रहे हैं, न रोजगार में हैं और न ही किसी तरह का प्रशिक्षण ले रहे हैं। रिपोर्ट में दिए गए ये आंकड़े वर्ष 2021 में किए गए राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 78वें दौर के आंकड़ों पर आधारित हैं। यह स्थिति देश की युवा आबादी को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की चुनौती को सामने रखती है।

नीति आयोग ने रिपोर्ट में युवाओं को स्वरोजगार और रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर जोर दिया है। खासतौर पर कम आय वाले परिवारों के युवाओं के लिए किफायती और सब्सिडी वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराने की जरूरत बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक परेशानियों के कारण कई युवा अतिरिक्त प्रशिक्षण हासिल नहीं कर पाते और पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी योग्यता से कम वेतन वाली नौकरी स्वीकार करने को मजबूर हो जाते हैं।

#रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि केवल 8.25 प्रतिशत लोग ही अपनी योग्यता के अनुरूप काम कर रहे हैं। ऐसे में नीति आयोग ने कौशल प्रशिक्षण को अधिक सुलभ बनाने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षा से रोजगार तक बेहतर रास्ता तैयार करने की जरूरत बताई है। देश की बड़ी युवा आबादी को यदि सही शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर मिलते हैं, तो यही युवा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

22/08/2026

#निवाड़ी प्रशासन के दावों की खुली पोल? सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो उठाया खौफनाक कदम, शिविर में फां*सी की कोशिश...देखें! खबर

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Narayan Singh Kushwah Umang Singhar Jitu Patwari MOHAN 181 Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari Hemant Khandelwal |

 #मध्यप्रदेश के पाटन से वरिष्ठ   विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी ही...
22/08/2026

#मध्यप्रदेश के पाटन से वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक अखबार की रिपोर्ट साझा करते हुए विश्नोई ने कहा कि PWD और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की हालत लगभग एक जैसी खराब है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों से परेशान जनता सरकार को कोसती है और स्थानीय विधायक को जवाबदेह ठहराती है। विश्नोई के मुताबिक, उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार को कई बार पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया है।

विश्नोई ने शाहपुरा-पाटन क्षेत्र में सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि प्रमुख मार्गों के बंद या खराब होने के कारण भारी वाहनों का दबाव ऐसे वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ गया है, जो इतने ट्रैफिक के लिए तैयार नहीं हैं। इससे सड़कों की हालत और बिगड़ रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार कम दर पर काम लेने के बाद मुनाफे और अधिकारियों को कथित रूप से दिए जाने वाले हिस्से को निकालते हैं, जिसके बाद घटिया गुणवत्ता का निर्माण होता है।

वरिष्ठ विधायक ने सड़कों की खराब हालत को लेकर सरकार और को फटकार लगाने पर हाई कोर्ट का आभार जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। इससे पहले भी विश्नोई शाहपुरा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में देरी और जबलपुर-पाटन सड़क के चौड़ीकरण को प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था में सुधार के साथ बेहतर गुणवत्ता वाला इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने की मांग की है।

 #मध्यप्रदेश के कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। FIR ...
21/08/2026

#मध्यप्रदेश के कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। FIR दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि पुलिसिया दबदबे का इस्तेमाल करते हुए एक आरोपी की कीमती जमीन को कथित तौर पर बेहद कम कीमत पर खरीदवाया गया।

मामले में जांच के बाद नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंहवारा क्षेत्र की करीब 82.86 लाख रुपये गाइडलाइन मूल्य वाली जमीन को कथित तौर पर 18.20 लाख रुपये में हस्तांतरित कराने का आरोप है। इससे पहले उन पर एक ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली और अन्य मामलों को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं।

#मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर दबाव, लापरवाही या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

21/08/2026

#निवाड़ी में चेकिंग पॉइंट पर मचा बवाल; अवैध उगाही के आरोपों के बीच वायरल हो रही यह वीडियो

Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Uday Pratap Singh Hemant Khandelwal Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari |

 #जयपुर में कॉकरोच पार्टी ( ) के प्रवक्ता आशुतोष रांका के स्कूल निरीक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। खबर के मुताबिक, रांक...
21/08/2026

#जयपुर में कॉकरोच पार्टी ( ) के प्रवक्ता आशुतोष रांका के स्कूल निरीक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। खबर के मुताबिक, रांका एक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उनके पहुंचने का विरोध किया। देखते ही देखते मामला हंगामे और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव भी किया और आशुतोष रांका को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बाहरी लोगों को बिना अनुमति गांव में आकर माहौल खराब करने या बच्चों की शिक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

 #मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के प्राकृतिक हीरों को बड़ी पहचान मिली है। ‘Panna Diamond’ को भौगोलिक संकेत यानी GI टैग के तहत...
20/08/2026

#मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के प्राकृतिक हीरों को बड़ी पहचान मिली है। ‘Panna Diamond’ को भौगोलिक संकेत यानी GI टैग के तहत आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया है। भारत सरकार के भौगोलिक संकेत रजिस्टर में ‘Panna Diamond’ को रजिस्ट्रेशन नंबर 1097 दिया गया है। इसका आवेदन 7 जून 2023 को पन्ना कलेक्टोरेट की डायमंड ब्रांच की ओर से दाखिल किया गया था।

#पन्ना लंबे समय से अपने प्राकृतिक हीरों के लिए देशभर में पहचान रखता है। GI टैग किसी क्षेत्र विशेष से जुड़े ऐसे उत्पाद को आधिकारिक पहचान देता है, जिसकी गुणवत्ता, विशेषता या प्रतिष्ठा उस भौगोलिक क्षेत्र से जुड़ी होती है। ‘Panna Diamond’ का GI पंजीकरण पन्ना के प्राकृतिक हीरों की विशिष्ट पहचान को औपचारिक रूप से दर्ज करता है।

GI रजिस्टर के अनुसार ‘Panna Diamond’ क्लास 14 में प्राकृतिक वस्तु के रूप में दर्ज है और इसका पंजीकरण प्रमाणपत्र 10 नवंबर 2025 को जारी किया गया। इस उपलब्धि से पन्ना के हीरों की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ उनके संरक्षण, ब्रांडिंग और बाजार में अलग पहचान बनाने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

Address

Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Breaking News Wala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Breaking News Wala:

Shortcuts

Share