16/03/2026
🔥 सुहिरा में रघुवर शिक्षा भारती हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता सबका दिल 🎭✨
सिंगरौली (सुहिरा):
रघुवर शिक्षा भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, सुहिरा में 16 मार्च को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच के बीच छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई देती रही और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यालय परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र मेश्राम (विधायक, देवसर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम शिरोमणि शाहवाल जी आईजी कॉलेज के प्रोफेसर इंद्रेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण दास शाह (सरपंच, सुहिरा) ने की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र शाह एवं व्यवस्थापक नरेंद्र शाह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।