16/08/2026
आकाशवाणी रायपुर के सफर ने मुझे सिर्फ एक बेहतरीन पेशेवर अनुभव ही नहीं दिया, बल्कि जीवन भर के लिए एक मार्गदर्शक, एक गुरु और एक 'फादर फिगर' दिया है। आज उन्हीं आदरणीय पंकज मेश्राम सर का जन्मदिन है...🧁
सर, ऑफिस में लोग अक्सर आपके कड़े अनुशासन से घबराते थे, लेकिन मेरे लिए आप हमेशा वो सुरक्षित आधार रहे जहां मैं निडर होकर अपने विचार साझा कर सकती थी। मुझे आपसे बात करने में कभी कोई झिझक या डर नहीं लगा, बल्कि एक अजीब सी सहजता और अपनापन महसूस हुआ।
नमस्कार रायपुर कार्यक्रम को एक नए अंदाज में शुरू करने में अपना योगदान देना...मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आकाशवाणी के प्रति अपने प्रेम को जीने का एक सुंदर अवसर था। इतने कम समय में आकाशवाणी परिवार और श्रोताओं का इतना प्रेम और सम्मान मिला है जो जिंदगी भर के लिए मेरी सबसे खूबसूरत यादों में हमेशा महकता रहेगा। खुशी की बात ये है कि जब भी इस कार्यक्रम का जिक्र होता है, तो सर मेरा नाम जरूर लेते हैं और कहते... "शीतल न होती तो ये कभी नहीं हो पाता, आपका ही इंतजार था आकाशवाणी रायपुर को। आप न आती तो मेरा सपना साकार नहीं हो पाता..." एक प्रस्तोता के लिए अपने मेंटर से ये शब्द सुनना किसी भी सर्वोच्च सम्मान से बढ़कर है। 🙏
आपने मुझ पर जो असीम विश्वास जताया और मुझे जितना काबिल समझा, शायद मैं खुद को भी उतना नहीं समझती थी। आपके वो शब्द आज भी मेरे दिल में एकदम ताजा हैं जब आपने कहा था... "शीतल, आकाशवाणी की आचार संहिता और सीमाओं में रहकर भी अपना प्रेजेंटेशन उच्चकोटि का कैसे रखा जा सकता है, आप उसकी जीवंत मिसाल हैं।
आपका ये मानना कि मेरे पास रेडियो की एक गहरी समझ है और एक अच्छे प्रेजेंटर के लिए रेडियो आज भी 'One Man Army' है, मेरे लिए किसी बड़े गौरव से कम नहीं। जब आपने मुझसे कहा था कि "आप अच्छा लिखती हैं, सलीके से पेश करती हैं और आज भी आपकी आवाज को सुनने के लिए लोग तैयार बैठे हैं", तो आपके उस एक वाक्य ने मेरे आत्मविश्वास को नई उड़ान दी और मेरे अंदर के कलाकार को हमेशा के लिए एक नई पहचान दे दी।
मुझे याद है, मेरे छोटे से छोटे इनपुट को भी आपने हमेशा सम्मान दिया। किसी खास दिन प्रस्तुति के पहले सुबह सुबह आने वाले आपके प्रेरणादायक संदेश हों या कार्यक्रम के बाद आपका "शानदार 👌" और "अप्रतिम 🌹" कहना...आपके उन शब्दों ने मेरे काम की हर सुबह को, मेरी हर प्रस्तुति को खास बनाया।
आज मैं भोपाल में काम कर रही हूं, लेकिन आकाशवाणी रायपुर की मेरी सबसे बड़ी 'मिसिंग' आप ही हैं। आपके द्वारा दिया गया वो निस्वार्थ सम्मान, असीम प्रेम और 'दायरे का मर्म' मैं