SCI OnlineSolution

SCI OnlineSolution Online research & development A BRAND OF MP GOVT. IS MPONLINE LTD.AND IT IS CREATED A MILE STONE IN ONLINE SERVICES........

29/01/2017

"सारी उम्र जन्नत में रह कर उसे उजाड़ने में गुज़ार दी
और किया भी जिहाद तो इस बात के लिए की मरने के बाद जन्नत मिले..."

15/01/2017

जो लोग अकेले रहते है ,खामोश रहते है उनके पास अक्सर बोलने के लिए बहुत कुछ होता है!

12/01/2017

ये आज कल जो कुछ भी चलता है इसे अग्रेशन नहीं कहते हैं.!!!
अगर आपको अग्रेशन देखना है तो राहुल द्रविड़ की आंखों में देखिये जब वो टेस्ट मैच में बैटिंग कर रहा होता है!

10/01/2017

एक बुजुर्ग ग्रामीण के पास एक बहुत ही सुंदर और शक्तिशाली घोड़ा था. वह उससे बहुत प्यार करता था. उस घोड़े को खरीदने के कई आकर्षक प्रस्ताव उसके पास आए, मगर उसने उसे नहीं बेचा.
एक रात उसका घोड़ा अस्तबल से गायब हो गया. गांव वालों में से किसी ने कहा “अच्छा होता कि तुम इसे किसी को बेच देते. कई तो बड़ी कीमत दे रहे थे. बड़ा नुकसान हो गया.”
परंतु उस बुजुर्ग ने यह बात ठहाके में उड़ा दी और कहा – “आप सब बकवास कर रहे हैं. मेरे लिए तो मेरा घोड़ा बस अस्तबल में नहीं है. ईश्वर इच्छा में जो होगा आगे देखा जाएगा.”
कुछ दिन बाद उसका घोड़ा अस्तबल में वापस आ गया. वो अपने साथ कई जंगली घोड़े व घोड़ियाँ ले आया था.
ग्रामीणों ने उसे बधाईयाँ दी और कहा कि उसका तो भाग्य चमक गया है.
परंतु उस बुजुर्ग ने फिर से यह बात ठहाके में उड़ा दी और कहा – “बकवास! मेरे लिए तो बस आज मेरा घोड़ा वापस आया है. कल क्या होगा किसने देखा है.”
अगले दिन उस बुजुर्ग का बेटा एक जंगली घोड़े की सवारी करते गिर पड़ा और उसकी टाँग टूट गई. लोगों ने बुजुर्ग से सहानुभूति दर्शाई और कहा कि इससे तो बेहतर होता कि घोड़ा वापस ही नहीं आता. न वो वापस आता और न ही ये दुर्घटना घटती.
बुजुर्ग ने कहा – “किसी को इसका निष्कर्ष निकालने की जरूरत नहीं है. मेरे पुत्र के साथ एक हादसा हुआ है, ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, बस”
कुछ दिनों के बाद राजा के सिपाही गांव आए, और गांव के तमाम जवान आदमियों को अपने साथ लेकर चले गए. राजा को पड़ोसी देश में युद्ध करना था, और इसलिए नए सिपाहियों की भरती जरूरी थी. उस बुजुर्ग का बेटा चूंकि घायल था और युद्ध में किसी काम का नहीं था, अतः उसे नहीं ले जाया गया.
गांव के बचे बुजुर्गों ने उस बुजुर्ग से कहा – “हमने तो हमारे पुत्रों को खो दिया. दुश्मन तो ताकतवर है. युद्ध में हार निश्चित है. तुम भाग्यशाली हो, कम से कम तुम्हारा पुत्र तुम्हारे साथ तो है.”
उस बुजुर्ग ने कहा – "अभिशाप या आशीर्वाद के बीच बस आपकी निगाह का फ़र्क होता है. इसीलिए किसी भी चीज को वैसी निगाहों से न देखें. निस्पृह भाव से यदि चीजों को होने देंगे तो दुनिया खूबसूरत लगेगी..

09/01/2017

Online research & development

Happy Birthday A.R. Rahman Shahab
06/01/2017

Happy Birthday A.R. Rahman Shahab

21/12/2016

हम बंद पड़े तालों से डरते नहीं कभी
असफलताओं पर गुस्सा करते नहीं कभी
लेकिन विपदाओं में घिर जाने वालों को
आधे पथ से वापस फिर जाने वालों को
हम अपना यौवन अपनी बाँहें देते हैं
हम अपनी साँसें और निगाहें देते हैं
देखें--जो तम के अंधड़ में गिर जाते हैं
वे सबसे पहले दिन के दर्शन पाते हैं।
देखें--जिनकी किस्मत पर किस्मत रोती है
मंज़िल भी आख़िरकार उन्हीं की होती है।
#पुराने_शहर_में_एक_नया_दिन_और_एक_नई_शुरुवात

14/08/2016

सौभाग्य न सब दिन सोता है!
देखे , आगे क्या होता है!

18/06/2016

एक बार एक गाँव में बिल्कुल भी बारिश नही हुई,सब जगह सुखा था! जमीन सुखी थी,आँखे भी! हार कर गाँव वालो ने ये निर्णय लिया भगवान से बारिश के लिये प्रार्थना करेंगे! ध्रीरे धीरे सभी गाँव वाले एक एक करके एक मंदिर के पास इकठ्ठा हुए!, इसी उम्मीद के सहारे की बारिश हो जाये!
सब खाली हाथ आये थे वहा! सिर्फ एक लड़का था, जो छाता लेकर आया था! क्योकि उसको विश्वास था कि बारिश जरुर होगी!!!!

इस कहानी का लड़का आप और हम में से कोई भी हो सकता है????

06/05/2016

***** सफल-असफल *****
आज दसवीं का रिज़ल्ट था . कविता मैम …सुबह से टेंस थी. पता नहीं ….इस बार उसके स्कूल का कौन सा बच्चा …फेल होने के कारण …कोई ग़लत कदम उठा ले.
पिछले साल ही ..स्कूल का सबसे हरफ़नमौला छात्र चिराग ने ….लोवर ग्रेड के कारण….बड़े ही दर्दनाक डांग से ख़ुदकुशी कर ली थी . वह स्कूल के बॉलीवॉल टीम का कॅप्टन भी था.
और सौम्या …ने भी ….एक सब्जेक्ट में फेल होने के कारण …..ख़ुदकुशी का प्रयास किया था. थैंक गॉड ….वह बच गयी थी.
ठीक चार बजे शाम को …जब रिज़ल्ट ऑनलाइन हुआ …कविता मैम ने लिस्ट में सबसे पहले असफल स्टूडेंट्स और लोवर ग्रेड वाले छात्रों का नाम देखा …..कुल चार नाम थे …कनिष्क , मोहित, सुरभि और अनुपमा.
उन्होने तुरंत….उन चारों को फोन किया …..डियर ….रिज़ल्ट में कुछ गड़बड़ी हैं…स्कूल को मैसेज आया हैं…तुरंत आकर .....स्कूल के असेंब्ली हॉल में मिलो.
और मैम ने तुरंत वॉटस अप के ज़रिए सभी सफल स्टूडेंट्स को भी …….फ़ौरन …स्कूल के असेंब्ली हॉल में एकट्ठा होने को कहा.
अगले दो घंटे में …..असेंब्ली हॉल …..करीब -55- स्टूडेंट्स …...बड़े ही बेसब्री से मेडम की प्रतीक्ष कर रहे थे . एक बड़ा स्टेज सजाया गया था . कुर्सियाँ रखी गयी थी. गुलदस्ते रखे थे.
मैडम के आते ही…हॉल मे “ गुड ईव्निंग “, मैम का शोर उभरा ….जिसमे ….बेहद खुशी …कम खुशी और उदासी की मिली जुली आवाज़ें थी. स्कूल के और भी टीचर्स भी मंच पर थे .
मैम ने माइक लेकर बोलना शुरू किया ……” मेरे प्यारे स्टूडेंट्स …..सॉरी फॉर रॉंग इन्फर्मेशन . रिज़ल्ट के गड़बड़ी की खबर मैने केवल तुम सब को बुलाने के लिए दी थी. "
मुझे सफल छात्रों से पहले चूक गये छात्रों से बात करनी हैं. और मैं पहले बुलाना चाहूँगी उन स्टूडेंट्स को जो अगली बार पास होने वाले हैं.
मुँह लटकाएँ एक एक कर चारों छात्र-छात्राएँ स्टेज पर आ गये.
कविता मैडम ने उन चारों को पहले शपथ दिलवाई कि …पिछले साल के चिराग और सौम्या की तरह वे कोई ग़लत कदम नहीं उठाएँगे .
फिर उसने उन चारों का मुँह मीठा करवाया -" तुम चारों आज हार कर भी विजेता हो . तुम्हें ….एक हार नहीं तोड़ सकती ….तुम्हें एक साल और अच्छे से तैयारी कर के …खुद को साबित करना हैं……तुम सब अपने अपने घरों के सबसे अनमोल हीरे हो….पूछो चिराग की माँ से.....कि ... उन्हे चिराग चाहिए था ….या ….उसका उस साल सफल होना ज़रूरी था. वे आज भी बेटे के गम में रो रहे .
और तुम्हें किसी से शर्माने की ज़रूरत नहीं ….कि तुम सब फेल हो गये या लोवर ग्रेड आया हैं…..क्योकि…पूरे देश में कल कितने हारे हुए बच्चे ( भगवान ना करे ) ख़ुदकुशी कर लेंगे …मगर …तुम चारों पूरे समाज को मैसेज दो कि तुम सब विनर हो…. अगले मैच के विनर .
“ नाकामयाबी एक पड़ाव हैं…..आख़िरी पड़ाव नहीं….इसके आगे निकल कर ही …कई कामो में असफल रहा…कई चुनावों में हारा …एक अमरीकी ….अमरीका का ऑल टाइम फ़ेवरेट प्रेसीडेंट अब्राहम लिंकन के नाम से जाना जाता हैं.
हवाई जहाज़ों के निर्माता बंधुयों ने शुरुआत एक साइकल की दुकान से की थी.
मैंने अपने कैरियर में 900 से ज्यादा शॉट्स मिस किये, करीब 300 मैचों में नाकाम रहा , 26 मौकों पर विनिंग शॉट्स गंवाए . मैं बार बार नाकाम रहा ...मगर नाउममीद नहीं हुआ ...और इसी कारण मैं कामयाब भी रहा ” पता हैं यह किसकी कहानी हैं द ग्रेटेस्ट बास्केट बॉल प्लेयर …………..”
“ माइकल जोर्डन की “ भीड़ से आवाज़ आई.
“एक लड़का जो रामेश्वरम में अख़बार बेचा करता था . जिसकी बनाई पहली मिसाइल फेल हो गयी थी”
“ अब्दुल कलाम “ भीड़ से दूसरी आवाज़ आई
“ और तुम लोग उस युवक के बारे में जानते होगे …जिसे एक न्यूज़ पेपर के ऑफीस से “ लैक ऑफ इमॅजिनेशन एंड गुड आइडिया “ कह कर निकाल दिया गया था…..मगर उसने सुसाइड नही किया बल्कि वॉल्ट डिज़्नी बना.
मैडम के उदाहरणों से असफल हुए स्टूडेंट्स के चेहरे पर छाई उदासी ख़त्म हो रही थी.
“नाकाम होने के बाद भी हिम्मत टूटने नहीं देना …..यह है "रियल विनर " की निशानी …तो ऑडियेन्स बता ओ आज का सच्चा विनर कौन हैं
भीड़ में से उन चारों के फ्रेंड्स ने ……खूब ज़ोर से कहा ..
कनिष्क ,
मोहित,
सुरभि
अनुपमा.”
वाउ…..असफलता का जश्न पहली बार देखा था और यह जश्न अपने उद्देश्य में सफल भी रहा.
रचनाकार :- गौतम सागर

23/04/2016

काश; कि फेंक पाता
ख़्वाहिशों को; बाँधकर गहरे कहीं

बढ़ाने में इनको
दिल तो कमबख़्त; दुखा है मेरा अपना ही !

Address

Bhopal
462038

Opening Hours

Monday 10:30am - 9pm
Tuesday 10:30am - 9pm
Wednesday 10:30am - 9pm
Thursday 10:30am - 9pm
Friday 10:30am - 9pm
Saturday 10:30am - 9pm
Sunday 10:30am - 9pm

Telephone

07552740337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCI OnlineSolution posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SCI OnlineSolution:

Share

Category