18/02/2026
*आज जनप्रिय नेता पूर्व मंत्री वालीबॉल संघ के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री महेश गागड़ा जी,ने बीजापुर मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होकर देश के विभिन्न राज्यों से पधारी सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किये।*
*इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से न केवल युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि बीजापुर जैसे क्षेत्र को देशभर में एक सकारात्मक पहचान भी मिलती है। सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है।*
*इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय लुकड़ जी,श्री पूलचंद गागड़ा जी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री सुखलाल पुजारी जी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरिहर साहनी जी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संदीप तेलम जी,जिला पंचायत सदस्य श्री शंकरैया मांडवी जी,श्री मैथियास कुजूर जी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती माया झाड़ी जी,जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ श्रीमती दसरी कोरसा जी, जनपद अध्यक्ष उसूर सुश्री पूर्णिमा तेलम जी सहित सभी पार्षदगण,जनपद सदस्य, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।*@ बीजापुर की आवाज Bijapur Bjp ST Morcha