BHIM ARMY Bijnor 20

BHIM ARMY Bijnor 20 bhim army bijnor

03/03/2026
01/03/2026

JNU में UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 को लागू करवाने के लिए छात्रों-छात्राओं द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद JNUSU के पदाधिकारियों (अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित) को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्कासित करना, कुलपति शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित का यह बयान कि “कुछ लोग हमेशा पीड़ित बने रहने या ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने से आगे नहीं बढ़ सकते” और उसे दलितों व अश्वेत समुदायों के संदर्भ से जोड़ना, शांतिपूर्ण “समता मार्च” के दौरान छात्रों-छात्राओं की पिटाई तथा घायल छात्रों को हिरासत में लिया जाना।यह सब लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है। असहमति को लाठी से नहीं दबाया जा सकता।

एक पुलिसकर्मी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब जी की तस्वीर फाड़ने का कृत्य न केवल दण्डनीय बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

और से हमारी निम्नलिखित मांगे हैं:
1. JNUSU पदाधिकारियों पर लगाए गए निष्कासन आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएँ।
2. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए।
3. घायल व हिरासत में लिए गए छात्रों को बिना शर्त रिहा कर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर जवाबदेही तय की जाए।
4. परम पूज्य बाबा साहेब की तस्वीर फाड़ने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की जाए।
5. कुलपति द्वारा दिए गए बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण व क्षमा-याचना की जाए।

लोकतंत्र में विश्वविद्यालय विचार-विमर्श और समानता के केंद्र होते हैं, दमन के नहीं। संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा करना ही प्रशासन का दायित्व है।

01/03/2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, विशेषकर ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष, गंभीर चिंता और वैश्विक अस्थिरता का विषय है। इस संवेदनशील परिस्थिति में वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

हम से मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन सक्रिय की जाए, दूतावासों के माध्यम से व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित निकासी (Evacuation) की स्पष्ट व ठोस कार्ययोजना लागू की जाए।





हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं 💐आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी जी की धर्मपत्नी जेबा...
01/03/2026

हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं 💐
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी जी की धर्मपत्नी जेबा परवीन जी को वार्ड संख्या 28 से पार्षद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
जय भीम | जय संविधान 🙏

Address

Bijnor
Bijnor
246763

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHIM ARMY Bijnor 20 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share