बिजनौर लाइव

बिजनौर लाइव खबर वही जो आपके लिए सही

24/09/2026

उत्तर प्रदेश –

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी। 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई। यह बस नोएडा से महोबा जा रही थी।

बाबा रामदेव ने कहा –"हम सुल्फइया साधु नहीं हैं। हमने संन्यास गांजा, भांग, धतूरा पीने के लिए नहीं लिया है। नशेड़ी, गंजेडी...
24/09/2026

बाबा रामदेव ने कहा –

"हम सुल्फइया साधु नहीं हैं। हमने संन्यास गांजा, भांग, धतूरा पीने के लिए नहीं लिया है। नशेड़ी, गंजेडी, भंगेडी साधु नहीं हैं। हम गांजा की चिलम नहीं लगाते हैं"

"पतंजलि का देसी घी आज तक दुनिया की किसी लैब में फेल नहीं हुआ। लोग सवाल करते हैं कि हम 700 रुपए में ओरिजनल घी कैसे बेच सकते हैं। अब हम सोने की भस्म डालकर एक लाख रुपए वाला घी बेचेंगे"

हरियाणा की युवती और यूपी के खाकीधारी दरिंदे!हरियाणा के फतेहाबाद की युवती एक कंपनी में जॉब करती है. दोस्त भावना चौधरी ने ...
24/09/2026

हरियाणा की युवती और यूपी के खाकीधारी दरिंदे!

हरियाणा के फतेहाबाद की युवती एक कंपनी में जॉब करती है. दोस्त भावना चौधरी ने मोहित से मुलाकात कराई. CRPF में इंस्पैक्टर मोहित और युवती डेट पर घूमने के लिए कार से मेरठ आये और यहां से मोहित ने अपने साथ CRPF इंस्पैक्टर लालाराम यादव को कार में बिठा लिया. कार अमरोहा पहुंची और वहां मोहित का दोस्त दारोगा संजय और कांस्टेबल प्रमोद मिला.

यहां झुलपुरी फार्म हाउस में दो कमरे लिए गये. फिर दारूबाजी हुई. मोहित, लालाराम और संजय तोमर ने युवती से गैंगरेप किया और फिर प्रमोद भी कमरे में घुस आया. पीड़िता ने प्रमोद को कमरे से किसी तरह बाहर किया और कमरा अंदर से बंद कर लिया.

दरिदें रोके नही रूक रहे थे इसलिए उसने पुलिस को फोन किया और मदद मांगी. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है. एसपी अमरोहा ने पुलिसकर्मियों को सस्पैंड कर दिया है.

वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया फार्म हाउस उत्तराखंड के फायरब्रांड निर्दलीय विधायक और मीडिया टायकून उमेश शर्मा का है.

देर रात तक DIG मुनिराज जी और ADG रमित शर्मा अमरोहा में डेरा डाले रहे. पुलिस अफसरों ने अब तक आरोपियों को फोटो-वीडियो जारी नही किये है.

📍अमरोहा, उत्तर प्रदेश

बिजनौर में नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण किया।
23/09/2026

बिजनौर में नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण किया।

22/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर

बिजली विभाग के जेई के साथ दंबगों ने की पिटाई,

चेकिंग के दौरान जेई को जमकर पीटा,

सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल,

वायरल वीडियो के बाद बिजनौर पुलिस का एक्शन

पुलिस ने संदीप जई की वीडियो संज्ञान ले 6 नामजद 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर का मामला

वीडियो कमेंट बॉक्स में

22/09/2026

UP- मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रेसीडेंट नितिन नवीन का नेशनल हाईवे पर जोरदार स्वागत हुआ. यहां बुलडोजर नही था इसलिए उनका काफिला रूका और बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं, नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया.

यूपी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जब उन्हें माला पहनानी चाही तो अध्यक्ष ने माला लेकर प्रसन्नता से मंत्री के गले में माला डाल दी. एक के बाद एक और माला कपिलदेव अग्रवाल को पहनाई.

UP- अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.  सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि...
22/09/2026

UP- अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि CCTV में 70 नहीं, 105 चोरी की घटनाएं दर्ज हैं.

एसआईटी जांच लगभग पूरी हो चुकी है

उत्तर प्रदेश में एक अरसे से छात्र संघ चुनाव बंद है. वहीं दिल्ली में डबल इंजन की सरकार को स्टूडेंट यूनियन के इलेक्शन से क...
22/09/2026

उत्तर प्रदेश में एक अरसे से छात्र संघ चुनाव बंद है. वहीं दिल्ली में डबल इंजन की सरकार को स्टूडेंट यूनियन के इलेक्शन से कोई दिक्कत नहीं है.

दिल्ली के स्टूडेंट यूनियन के नेता राजनीति के पटल पर छा रहे है जबकि यूपी के स्टूडेंट यूनियन के लीडर खाक छान रहे है.

आज लखनऊ में इस मामले से संबंधित कुछ पोस्टर्स लगाए गए है.

22/09/2026

देश की राजधानी दिल्ली में फिर गैंगरेप –

नाबालिग लड़की अपने नाबालिग दोस्त संग कालका जी मंदिर में दर्शन करने गई। फिर दोनों एक पार्क में पहुंचे। वहां 3 युवक आ गए। खुद को पुलिस से बताया, धमकाया और लड़की से गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया, बाकी 2 की तलाश जारी है। दिल्ली में सितंबर महीने में नाबालिग से गैंगरेप का यह तीसरा मामला है।

22/09/2026

बिजनौर के चांदपुर दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने वाली बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ अब चांदपुर में मामला दर्ज हुआ है। इस गिरोह के खिलाफ जिले में अब तक 18 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। गिरोह के सरगना बब्बू लंगड़ा और सात महिलाओं समेत 12 आरोपियों को जेल भी भेजा चुका है।

Address

Bijnor

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बिजनौर लाइव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share