Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल

  • Home
  • Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल

Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल, Internet Marketing Service, Karjain, Raghopur, .

"करजाईन बाज़ार, सुपौल, की पावन धरती पर पधारे आप सभी सम्मानित अतिथियों, नगरवासियों एवं प्रिय जनों का हम हृदय की गहराइयों से हार्दिक अभिनंदन एवं स्नेहपूर्ण स्वागत करते हैं।" नाम: करजाईन बाज़ार, सुपौल (बिहार)
श्रेणी: स्थानीय बाज़ार / समुदाय / व्यापार केंद्र
परिचय:
करजाईन बाज़ार, बिहार के सुपौल ज़िले के राघोपुर प्रखंड में स्थित एक प्रसिद्ध ग्रामीण बाज़ार है। यह क्षेत्र कृषि, व्यापार, बैंकिंग सेवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। यहाँ डाकघर, बैंक (SBI शाखा), राईस मिल और छोटे व्यापारियों की सक्रियता इस क्षेत्र की पहचान है।

हमारा उद्देश्य इस पेज के माध्यम से करजाईन बाज़ार और आसपास के लोगों को सूचनाएँ, सेवाएँ, और व्यापार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है।

सेवाएँ:

स्थानीय समाचार और सूचनाएँ

व्यापार विज्ञापन और संपर्क

नौकरी और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूचना


संपर्क:
📧 Email: [email protected]
📍 स्थान: करजाईन बाज़ार, राघोपुर, सुपौल, बिहार – 852215

23/06/2026

🚨 करजाईन बाज़ार में किसानों का फूटा गुस्सा, बसंत राइस मिल के सामने सड़क जाम

करजाईन बाज़ार, सुपौल | मक्का, धान और गेहूं बेचने के बाद भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने बसंत राइस मिल के सामने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से भुगतान की मांग करने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत की कमाई नहीं दी जा रही है।

प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रशासन से किसानों ने जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

📍 स्थान: बसंत राइस मिल के सामने, करजाईन बाज़ार, राघोपुर, सुपौल (बिहार)

"मेहनत का हक चाहिए, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं!"

🚨 करजाईन बाज़ार में किसानों का फूटा गुस्सा, बसंत राइस मिल के सामने सड़क जामकरजाईन बाज़ार, सुपौल | मक्का, धान और गेहूं बे...
23/06/2026

🚨 करजाईन बाज़ार में किसानों का फूटा गुस्सा, बसंत राइस मिल के सामने सड़क जाम

करजाईन बाज़ार, सुपौल | मक्का, धान और गेहूं बेचने के बाद भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने बसंत राइस मिल के सामने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से भुगतान की मांग करने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत की कमाई नहीं दी जा रही है।

प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रशासन से किसानों ने जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

📍 स्थान: बसंत राइस मिल के सामने, करजाईन बाज़ार, राघोपुर, सुपौल (बिहार)

"मेहनत का हक चाहिए, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं!"

🌿🐝 प्रकृति का अद्भुत वास्तुकार – मिट्टी की ततैया का अनोखा घर 🐝🌿आज घर की दीवार पर बने इस छोटे से मिट्टी के घोंसले को देखक...
15/06/2026

🌿🐝 प्रकृति का अद्भुत वास्तुकार – मिट्टी की ततैया का अनोखा घर 🐝🌿

आज घर की दीवार पर बने इस छोटे से मिट्टी के घोंसले को देखकर मैं सचमुच आश्चर्यचकित रह गया। पहली नजर में यह केवल मिट्टी का एक साधारण ढांचा लगता है, लेकिन जब इसके बारे में जानकारी मिली तो पता चला कि यह एक छोटे से कीड़े, जिसे मिट्टी की ततैया (Mud Dauber Wasp) कहा जाता है, की अद्भुत कला और मेहनत का नमूना है।

हम अक्सर बड़े-बड़े भवनों, पुलों और शानदार निर्माण कार्यों की प्रशंसा करते हैं, लेकिन प्रकृति में ऐसे अनगिनत जीव हैं जो बिना किसी मशीन, नक्शे या आधुनिक तकनीक के आश्चर्यजनक निर्माण कर लेते हैं। मिट्टी की ततैया उनमें से एक है। यह छोटी-सी ततैया तालाबों, खेतों या नम स्थानों से गीली मिट्टी इकट्ठा करती है और उसे अपने मुंह तथा पैरों की सहायता से दीवारों, छतों या सुरक्षित जगहों पर लाकर धीरे-धीरे घोंसले का निर्माण करती है।

एक छोटा सा घोंसला बनाने के लिए उसे दर्जनों नहीं बल्कि कई बार सैकड़ों चक्कर लगाने पड़ते हैं। वह मिट्टी की परतों को जोड़कर छोटे-छोटे कक्ष बनाती है। इन कक्षों के भीतर वह अपने अंडे रखती है और अपने बच्चों के भोजन के लिए छोटे कीड़े या मकड़ियों को भी सुरक्षित रख देती है। जब अंडों से लार्वा निकलते हैं, तो वे इन्हीं खाद्य पदार्थों को खाकर विकसित होते हैं। कुछ समय बाद वे पूर्ण विकसित होकर घोंसले में एक छोटा छेद बनाकर बाहर निकल जाते हैं।

इस छोटे से जीव की मेहनत हमें बहुत बड़ा संदेश देती है। यह सिखाती है कि सफलता के लिए आकार नहीं, बल्कि लगन और धैर्य महत्वपूर्ण होते हैं। एक ऐसा जीव, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, अपने परिश्रम और प्राकृतिक बुद्धिमत्ता से ऐसा निर्माण करता है जिसे देखकर कोई भी प्रभावित हो सकता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर प्रकृति की इन छोटी-छोटी अद्भुत चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन यदि हम थोड़ा समय निकालकर अपने आसपास देखें, तो हमें हर जगह प्रकृति के चमत्कार दिखाई देंगे। यह घोंसला केवल मिट्टी का ढांचा नहीं है, बल्कि मेहनत, धैर्य, समर्पण और जीवन के संघर्ष की एक जीवंत कहानी है।

आइए, हम प्रकृति और उसके प्रत्येक जीव का सम्मान करें। हर जीव इस धरती के संतुलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, उसके अंदर छिपी प्रतिभा और मेहनत हमें कुछ न कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करती है।

क्या आपने भी अपने घर, खेत या आसपास कहीं ऐसा मिट्टी का घोंसला देखा है? यदि हाँ, तो अपने अनुभव कमेंट में जरूर साझा करें।👇

🌿 प्रकृति हमें हर दिन कुछ नया सिखाती है, बस देखने और समझने की जरूरत है। 🌿

#प्रकृति #प्रकृतिकरिश्मा #ततैया

23/03/2026
23/03/2026

______________________________________
*🪪 PAN CARE के साथ अपना बिज़नेस शुरू करें*
💼 अब घर बैठे कमाएं हर महीने ₹10,000+ तक!

*🪪 PAN Card Services*

✅ नया PAN Card बनाएं
✅ PAN Correction / Update
📸 Photo & Signature वाला PAN Card
🧾 Biometric और OTP से आवेदन
📄 Offline PAN Card की सुविधा
⚡ Fast & Secure Process
🔐 100% Government Approved Process
⏱️ सिर्फ 2 घंटे में PAN Card

*🚀 Business Opportunity Available*

✅ Retailer ID
✅ Distributor ID
✅ Master Distributor ID

*💸 हर सर्विस पर कमाई का मौका*

🏠 घर बैठे शुरू करें अपना खुद का बिज़नेस

*👉 आज ही ID लें और कमाई शुरू करें*

🌐 pancare.org.in

094302 24140

____________________________________

🏏 कोसी कप 2026📍 करजाईन बाजार, सुपौल✨ शानदार सेमीफाइनल मुकाबला!करजाईन ने अररिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली ह...
02/02/2026

🏏 कोसी कप 2026
📍 करजाईन बाजार, सुपौल
✨ शानदार सेमीफाइनल मुकाबला!
करजाईन ने अररिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
करजाईन बनाम अररिया (सेमीफाइनल)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अररिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए।
जिसमें Md Ashaque ने शानदार संजीवनी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 68 रन बनाए
(5 छक्के, 2 चौके)।
Uttam Kumar ने खेला तूफानी कैमियो — 16 गेंदों में 30 रन,
जबकि Raja Babu ने शुरुआत में 20 रन जोड़े।
वहीं करजाईन की गेंदबाज़ी ने आज अररिया की कमर तोड़ दी।
Adarsh Parashar ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके।
साथ ही Aditya Mahesh ने भी 2 विकेट चटकाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी करजाईन की टीम एक समय जरूर लड़खड़ा गई थी,
लेकिन जैसे ही मैदान पर Sudarshan Kumar आए, मैच का पूरा माहौल ही बदल गया।
मैदान के हर छोर पर छक्कों की बरसात होने लगी।
चारों तरफ सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी —
“सुदर्शन… सुदर्शन… सुदर्शन…”
उनके साथ बल्लेबाज़ Adarsh Parashar ने शानदार कैमियो पारी खेली
और समझदारी से अधिक से अधिक स्ट्राइक सुदर्शन को देते रहे।
दोनों की बेहतरीन साझेदारी और रणनीति ने आखिरकार करजाईन को
5 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
Sudarshan Kumar की विस्फोटक बल्लेबाज़ी —
मात्र 30 गेंदों में 54 रन
(4 छक्के, 5 चौके)।
Adarsh Parashar ने बल्ले से भी मचाया धमाल —
21 गेंदों में नाबाद 37 रन।
वहीं Kumar Rajnish ने टीम को मजबूत और भरोसेमंद शुरुआत दिलाई।
अररिया की गेंदबाज़ी की ओर से —
Uttam Kumar ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।
🏆 टीम करजाईन बाजार, सुपौल ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
🔥 कल खेला जाएगा फाइनल का महा मुकाबला।
⚔️ नवादा और करजाईन के बीच छिड़ेगी जबरदस्त जंग।

Mscc T20 Live
MSCC Forbesganj

‘‘कोई आदमी अपनी गाड़ी के सामने आ गया है,’’ अपने पति मोहन की यह बात सुन कर किसी अनहोनी के डर से गीता का कलेजा कांप उठा.अभ...
01/02/2026

‘‘कोई आदमी अपनी गाड़ी के सामने आ गया है,’’ अपने पति मोहन की यह बात सुन कर किसी अनहोनी के डर से गीता का कलेजा कांप उठा.

अभी नीचे उतरने के लिए गाड़ी का दरवाजा खोला ही था कि उस आदमी का चेहरा देख कर गीता चौंक गई. उस ने ?ाट से हथेलियों से अपना चेहरा ढक लिया. वह कोई और नहीं, बल्कि गीता का सालों का खोया हुआ प्यार अजय था, लेकिन गाड़ी की टक्कर से उसे चोट नहीं आई आई थी.
‘‘सर, आप ठीक तो हैं न?’’ मोहन ने ?ाट गाड़ी से नीचे उतर कर अजय को संभालते हुए पूछा.
गीता और मोहन अपने एकलौते बेटे को लेने के लिए दिल्ली के रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था.

‘‘हां, मैं बिलकुल ठीक हूं,’’ अजय ने कहा. ‘‘लेकिन सर, आप यहां कैसे? मोहन ने पूछा.‘‘सर, आज ही मेरी बेटी लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी कर के घर वापस आई थी. उस के यहां घूमने की जिद के चलते मैं यहां था,’’ अजय ने बताया. ‘‘लेकिन आप की बेटी इस समय आप के साथ नहीं है?’’ मोहन ने पूछा. ‘‘वह कुछ खरीदारी करने गई थी, आती ही होगी,’’ जवाब में अजय ठहाका मार कर हंस पड़ा, तो गीता भी उस के साथ मुसकरा उठी. काफी अरसे बाद वे दोनों साथ हंस रहे थे, लेकिन अजय को इस बात की जानकारी नहीं थी.

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी. सब की आंखें अजय पर टिकी हुई थीं. लेकिन गीता की समझ में कुछ नहीं आ रहा था. तभी उस भीड़ को चीरती हुई एक बेहद खूबसूरत गाड़ी आ कर रुकी. उस गाड़ी के सामने गीता की गाड़ी फीकी लग रही थी. उस गाड़ी की ड्राइविंग सीट से एक लड़की उतरी और अजय को देखते हुए बोली, ‘‘पापा, आप यहां क्या कर रहे हैं? सब ठीक तो है न? यहां इतनी भीड़ क्यों जमा है?’’ ‘‘कुछ नहीं बेटा… बस ऐसे ही’’ अजय ने कहा. ‘‘तो फिर घर चलें हम?’’ वह लड़की बोली.

‘‘चलता हूं,’’ अजय ने वहां जमा भीड़ की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गया. उस के बैठते ही गाड़ी सड़क पर दौड़ने लगी. जब अजय की गाड़ी दूर निकल गई और गीता को यह यकीन हो गया कि अब वह भीड़ की तरफ मुड़ कर देखेगा, तो भी उसे नहीं पहचान पाएगा, लिहाजा वह गाड़ी से नीचे उतर गई. ‘‘कौन था यह आदमी?’’ गीता ने अनजान बनते हुए मोहन से पूछा. ‘‘जादूगर,’’ मोहन ने कहा.

‘‘जादूगर?’’ गीता ने मोहन का यह शब्द बड़े ही जबरदस्त अंदाज में दोहराया. ‘‘हां, कलम का जादूगर. दुनियाभर में इस के लिखे उपन्यास खूब बिकते हैं. फुरसत के पलों में मैं भी इस के उपन्यास बड़े ही चाव से पढ़ता हूं,’’ मोहन ने गीता को बताया. उस समय रात के 2 बज रहे थे, लेकिन गीता की आंखों से नींद कोसों दूर गायब थी. आज उसे रहरह कर पुरानी यादें ताजा हो रही थीं.

गीता अजय की सादगी पर मरमिटी थी. वे दोनों एक ही कालेज में पढ़ते थे और प्यार भी करते थे. लेकिन उन दोनों के प्यार को गीता के भैया की नजर लग गई थी.गीता के भैया नहीं चाहते थे कि वह एक गरीब लड़के से प्यार करे, क्योंकि गीता एक अमीर परिवार से थी, इसलिए उस के भैया की नजर में अजय गरीब होने के साथसाथ एक गंवार और जाहिल लड़का भी था. लेकिन प्यार तो प्यार होता है. एक दिन गीता के भैया ने उन दोनों को एकसाथ देख लिया.

उसी दिन भैया ने गीता की शादी अपने दोस्त के बेटे के साथ तय कर दी. ‘भैया, मैं यह शादी नहीं कर सकती,’ गीता ने कहा. ‘क्यों? क्या बुराई है इस रिश्ते में?’ भैया ने पूछा. ‘कुछ नहीं भैया. बुराई तो आप की बहन में है जो किसी से बेपनाह मुहब्बत कर बैठी है.’ ‘किस से? उस अनपढ़, जाहिल, गंवार लड़के से, जिस के पास कोई ठिकाना नहीं है?’ ‘हां भैया.

आप की यह बहन उस के बगैर जिंदा नहीं रह सकती, इसलिए आप मेरा प्यार मेरी झोली में अपनी तरफ से भीख समझ कर डाल दीजिए,’ यह कहते हुए गीता ने अपना आंचल भाई के आगे फैलाया ही था कि भाई ने गीता के गाल पर एक थप्पड़ रसीद कर दिया. थप्पड़ इतना जोरदार था कि गीता ‘धड़ाम’ से फर्श पर गिर गई. गीता को इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी. आज अपने मांबाप की बहुत कमी खल रही थी कि तभी अजय की आवाज उस के कानों में गूंजी.

‘देख लीजिए भैया. अजय आज अपने प्यार को छिनते देख कर आप के पास चला आया है.’ ‘मैं इस की हिम्मत का कद्र करता हूं, लेकिन आज यह मेरे हाथों से जिंदा बच कर नहीं जाएगा,’ कहते हुए भैया दीवार पर टंगी हुई म्यान से तलवार खींच कर दरवाजे की तरफ बढ़ गए. ‘नहीं भैया, आप ऐसा नहीं करेंगे. आप जहां चाहेंगे, मैं वहीं शादी करने के लिए तैयार हूं,’ जब गीता ने यह कहा, तो भैया के बढ़ते कदम रुक गए.

‘तो जा कर उस से कह दो कि तुम इस शादी से खुश हो. साथ ही यह भी बोल देना कि आज के बाद वह
यहां आसपास भी न दिखाई दे,’ भैया ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा. अजय गली में खड़ा था. गीता के बाहर आते ही उस ने गीता का हाथ कस कर पकड़ कर कहा, ‘यह मैं क्या सुन रहा हूं…’ ‘तुम ने ठीक सुना है…’ गीता की आवाज कड़क थी, ‘आखिर जिस से मेरी शादी हो रही है, उस के पास सबकुछ है. तुम्हारे पास क्या है?’

‘क्या तुम ने इसलिए मुझसे से प्यार किया था कि आज मेरी हैसियत का मजाक उड़ा सको?’ गीता ने कुछ नहीं सुना और घर के भीतर चली गई. देखते ही देखते न जाने कैसे 25 साल गुजर गए, पता ही नहीं चला और अजय की याद दिल के कोने में ही दब गई. लेकिन उस की याद गीता में एक टीस पैदा कर देती थी. ‘‘गीता सुबह हो गई, तुम कहां खोई हो?’’ मोहन के कहने पर वह वर्तमान में आई.

‘‘अभी थोड़ी देर में उठती हूं,’’ कह कर गीता ने मोहन से पीछा छुड़ाया. थोड़ी देर में मोहन नहाने के लिए बाथरूम में चले गए. अब मोहन से क्या कहती गीता कि वह कभी अजय से दिलोजान से मुहब्बत करती थी. उस दिन के बाद जब भी वह उस के लिखे गए उपन्यास को पढ़ती है, तो उसे अजय से हुई आखिरी मुलाकात याद आ जाती है.

गीता रोते हुए अजय से बोल रही थी, ‘अजय, आज मुझे इस बात की उतनी तकलीफ नहीं है कि कल सवेरे हम दोनों एकदूसरे से हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे, जितना मुझे इस बात की तकलीफ है कि मेरे भैया तुम्हें एक अनपढ़, जाहिल, गंवार से ज्यादा कुछ नहीं समझाते हैं, क्योंकि तुम गरीब हो. ‘इसे हमदर्दी मत समझना पर तुम्हें तुम्हारी गरीबी से नजात दिलाने के लिए मैं तुम्हारे लिए एक कलम लाई हूं.

जिस तरह तुम ने मेरे बगैर जीना नहीं सीखा है, उसी तरह तुम इस कलम से सीख लेना और अच्छा लिखना.‘तुम अपना चेहरा तभी मुझे दिखाना जब तुम एक कलम का जादूगर बन चुके होगे,’ इतना कह कर अजय की जेब में कलम रख दी और गीता अपने घर की तरफ बढ़ गई. पुलिस से उगाही करने वालों पर लगा मकोका

दिल्ली में पुलिस वालों को ‘ब्लैकमेल’ कर वसूली करने वाले गैंग को दबोच कर उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल औफ और्गैनाइज्ड क्राइम एक्ट लगा दिया गया. क्राइम ब्रांच की एंटी रौबरी एंड स्नैचिंग सैल ने इस मामले में केस दर्ज किया और गिरोह के सरगना राजकुमार उर्फ राजू मीणा को गिरफ्तार कर लिया. उसे दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया, जहां से 7 दिन की रिमांड मिली.

पुलिस अफसरों ने बताया कि यह उगाही गैंग दिल्ली नौर्थईस्ट जिले में साल 2018 से सक्रिय था, जो ज्यादातर ट्रैफिक पुलिस वालों को टारगेट करता था. ट्रैफिक स्टाफ से कथिततौर पर ‘रिश्वत’ लेते हुए का वीडियो होने का दावा किया जाता था. इस के बाद वे एक लाख से ले कर 5 लाख रुपए तक मांगते थे. पैसा नहीं देने पर गैंग मैंबर आला अफसरों के साथसाथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कैरियर बरबाद करने की धमकी देते थे. कई पुलिस वाले इस गिरोह के जाल में फंसे, जिन्होंने मोटी रकम दे कर अपना पीछा छुड़ाया.

Address

Karjain, Raghopur

852215

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Karjain Bazar, Supaul- करजाईन बाजार, सुपौल:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share