22/08/2026
#बोकारो_में_कोटपा_एक्ट_को_लेकर_पुलिस_सख्त
#बोकारो_में_सिगरेट, #गुटखा और अन्य #तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री व सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। 22 अगस्त को एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, फूड इंस्पेक्टर और थाना नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर कार्रवाई और सामग्री जब्त करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानों के नोडल अधिकारियों को हर माह कम से कम 5 अभियान चलाने को कहा गया है।
Bokaro news Network ( ADMIN )