झारखंडी आवाज

झारखंडी आवाज झारखंड से संबंधित प्रमुख घटनाएं, प्रतिभा, खोज को सबके बिच लाने का मंच हैं।

13/05/2026

13/05/2026

नीट परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर के छात्रों को मिल गए थे 720 में से 600 नंबर के सवाल। केरल से MBBS कर रहे चूरू के लड़क...
13/05/2026

नीट परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर के छात्रों को मिल गए थे 720 में से 600 नंबर के सवाल। केरल से MBBS कर रहे चूरू के लड़के ने 1 मई को सीकर भेजा क्वेश्चन बैंक। इसमें एक ही हैंडराइटिंग में लिखे हैं 300+ सवाल, इनमे से 150 परीक्षा में आए। करियर काउंसलर्स और पीजी संचालक ने छात्रों को बांटा।

  UG2026 Exam cancel।
13/05/2026

UG2026 Exam cancel।

पाकुड़ जिले में पिछले सात महीनों से अपने पदस्थापन का इंतजार कर रहे सहायक आचार्यों के लिए खुशियां उस वक्त मायूसी में बदल ग...
12/05/2026

पाकुड़ जिले में पिछले सात महीनों से अपने पदस्थापन का इंतजार कर रहे सहायक आचार्यों के लिए खुशियां उस वक्त मायूसी में बदल गईं, जब उन्हें आवंटित विद्यालयों की सूची जारी हुई। विगत 8 मई को हुए पदस्थापन के बाद शिक्षकों का कहना है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद मिला यह फल अब उन्हें ‘पुरस्कार’ नहीं बल्कि ‘दंड’ जैसा लगने लगा है। अपनी व्यथा सुनाने और पदस्थापन में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में सहायक आचार्य समाहरणालय पहुंचे।

शिक्षकों ने बताया कि अधिकांश नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन उनके निवास स्थान से 30 से 70 किलोमीटर की दूरी पर कर दिया गया है। पदस्थापन की इस प्रक्रिया में महिला शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को भी नजरअंदाज किया गया है। कई महिला शिक्षकों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भेज दिया गया है, जिससे उनके लिए प्रतिदिन आवागमन करना लगभग असंभव है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि अन्य जिलों की तर्ज पर यहाँ भी शिक्षकों की सहूलियत और विभाग के नियमों का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन पाकुड़ में स्थिति बिल्कुल उलट है। इतनी दूरी पर पदस्थापन होने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। कार्यालय कक्ष में हुई इस वार्ता के दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और अन्य जिलों की पदस्थापन नीति का हवाला देते हुए सुधार की मांग की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपनी पसंद के तीन विद्यालयों के विकल्प के साथ एक औपचारिक आवेदन विभाग को सौंपें। डीएसई ने आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों और विकल्पों पर विचार करते हुए जल्द ही नियमानुसार समस्या का उचित समाधान निकाला जाएगा।

इस आश्वासन के बाद शिक्षकों का आक्रोश थोड़ा शांत हुआ, हालांकि उन्होंने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

11/05/2026
रांची पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश की ज...
11/05/2026

रांची पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश की जा रही है।

आप सभी से विनम्र अपील है कि यदि कहीं भी बच्ची दिखाई दे या उससे संबंधित कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत पोस्टर में दिए गए नंबरों पर सूचना दें। जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

एक छोटी सी सूचना मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है। मानवता के नाते आगे आएं और इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें।

Hemant Soren Police

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।   पार्टी  के "घोषणाप...
11/05/2026

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । पार्टी के "घोषणापत्र" ।

• 60 साल की उम्र तक परिवार की हर महिला मुखिया को ₹2500
• हर परिवार को साल में 6 मुफ़्त LPG सिलेंडर
• हर दुल्हन को 8 ग्राम सोना + 1 रेशमी साड़ी
• पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूली उम्र के बच्चे के हर अभिभावक को ₹15,000
• राज्य के अंदर चलने वाली सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त सफ़र
• मुफ़्त सैनिटरी पैड
• महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख का अनुदान
• हर नवजात शिशु के लिए सोने की अंगूठी + बेबी ऑयल, साबुन, डाइपर, कपड़े, सप्लीमेंट, खाना, मच्छरदानी

• 12वीं से लेकर PhD तक की सभी पढ़ाई के लिए ₹20 लाख तक का बिना किसी गारंटी के लोन
• ग्रेजुएट लोगों के लिए ₹4000 प्रति माह और डिप्लोमा धारकों के लिए ₹2500 प्रति माह
• हर साल 5 लाख युवाओं को इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल करना। ग्रेजुएट लोगों के लिए ₹10,000 प्रति माह और डिप्लोमा धारकों के लिए ₹8,000 प्रति माह
• युवा उद्यमियों के लिए ₹25 लाख तक का बिना किसी गारंटी के लोन
• 5 लाख युवाओं को 'पीपल सर्विस एसोसिएट' (पार्टी के वेतनभोगी कार्यकर्ता) के तौर पर रोज़गार देना, जिनकी मासिक सैलरी ₹18,000 होगी
• 1.5 लाख युवा उद्यमियों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी देना।

• पुलिस वालों की सैलरी 40% बढ़ाएंगे।

• चावल का MSP ₹35 प्रति किलोग्राम होगा (वर्तमान में ₹23)
• बटाईदार किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए प्रति वर्ष ₹10,000

#थलपति_विजय

सविधान ने क्या प्रावधान है इस समस्या का ??
05/05/2026

सविधान ने क्या प्रावधान है इस समस्या का ??

 #थलपति_विजय
04/05/2026

#थलपति_विजय

Address

Bokaro

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when झारखंडी आवाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to झारखंडी आवाज:

Share