Budaun Talks Digital Media

Budaun Talks Digital Media Don't question the law, the creator and the world, you will not be able to bear their answers. Independent Journalist and professional Blogger.

If you want the fastest and most reliable news, follow Budaun Talks Digital media today.

02/09/2026

हम बालिग हैं, अपनी मर्जी से शादी की है … परिवार जान का खतरा है, शादी रचा कर बोला प्रेमी जोड़ा, वीडियो वायरल
#अमरोहा #नौगावांसादात

02/09/2026

🚨 #बदायूं ब्रेकिंग

फाइनेंस अधिकारी बनकर युवक से ₹28 हजार की ठगी!
बिसौली में बाइक की EMI और पेनल्टी के नाम पर युवक से ऑनलाइन ₹28,000 लिए गए। बाद में आरोपी ने रकम लौटाने के लिए ₹28 हजार का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली बिसौली में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है.
#बदायूं #बिसौली #ठगी #ब्रेकिंगन्यूज #यूपी_न्यूज

02/09/2026

अंकित यादव अपने गांव में सड़क और जल जमाव के लिए धरने पर है।
इसी बीच यूपी पुलिस देखिए कैसे धमकी दे रही है बोल रही फर्जी आंदोलन करते हो।
युवा बोला सामने पानी है निकलवा दीजिए बस।

02/09/2026

खाकी में भी तो आखिरकार इंसान ही बसता है! जब आम जनता छोटी-छोटी बातों पर सड़क को 'रेसलिंग रिंग' बना सकती है, तो हमारे पुलिस वाले पीछे क्यों रहें? आखिर उनका भी तो मन करता है कि कभी-कभी वर्दी का रुतबा छोड़कर 'दे दनादन' का लुत्फ उठाया जाए!
​बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नवादा शराब भट्टी के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां पुलिस के जांबाज सिपाहियों के बीच सड़क पर ही 'महासंग्राम' छिड़ गया। फिर क्या था, लात-घूंसे चले, जमकर मारपीट हुई और एक सिपाही जी घायल बताए जा रहे हैं l
​ सड़क पर सिपाहियों का यह महासंग्राम देखकर राहगीरों को लगा कि किसी साउथ फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन हकीकत में यह 'खाकी स्पेशल' लाइव एक्शन था।
​अब इस महासंग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और जनता मजे ले-लेकर शेयर कर रही है।
​लोग अब चुटकी ले रहे हैं कि पुलिस वाले हर वक्त दूसरों का गुस्सा शांत कराते-कराते ऊब गए थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि आज अपना ही 'हिसाब-किताब' चुकता कर लिया जाए। आखिरकार, उनका भी दिल है और 'मन' तो किसी का भी मचल सकता है!
​क्या आपको लगता है कि इस मामले में महकमे को कोई सख्त एक्शन लेना चाहिए, या यह सिर्फ आपसी 'तनाव दूर करने' का देशी तरीका था?
#सिविललाइन #नवादा #पुलिस #पुलिसकर्मी #पुलिसकीमारपीट #खाकी #वायरलवीडियो #खाकीमहासंग्राम #पुलिसमहासंग्राम #देदनादन

01/09/2026

🚨 चंदौली में बाढ़ का बढ़ता खतरा, कई रास्तों पर आवागमन ठप

चंदौली के मूसाखांड डैम से 39,944 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ गया है। 9 गेट 8-8 फीट खोलकर पानी छोड़ा गया। लतीफशाह बांध में पानी बढ़ने से 11KV बिजली लाइन डूब गई, जिससे कौड़ीहार और धन्नीपुर गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

नौगढ़-मधुपुर समेत जिले के कई मार्गों पर तेज पानी का बहाव होने से आवागमन ठप हो गया है। बकुलघट्टा और भसौड़ा-बरवाडीह मार्ग भी प्रभावित हैं। कई गांवों का संपर्क टूटने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

#चंदौली FloodAlert बाढ़ FloodNews MushakhandDam Naugarh उत्तरप्रदेश BreakingNews UPBreaking ViralNews LatestNews

31/08/2026

🔴 बदायूं: गौशालाओं में लापरवाही के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल का धरना

बदायूं में राष्ट्रीय बजरंग दल ने गौशालाओं में गौवंशों की देखभाल में कथित लापरवाही के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रान्त महामंत्री पंकज गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी के नाम पशुपालन विभाग से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा।

संगठन ने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, गौवंशों की शत-प्रतिशत टैगिंग, पर्याप्त हरा चारा व भूसा उपलब्ध कराने, नियमित पशु चिकित्सा, घायल गौवंशों के तत्काल उपचार और सरकारी रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन कराने समेत कई मांगें उठाईं।

संगठन ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान करण दक्ष, श्याम शर्मा, विकास सनातनी समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

#बदायूं #राष्ट्रीयबजरंगदल #गौशाला #गौवंश गौसेवा पशुपालनविभाग UPNews BudaunNews BreakingNews गौशालाओं_में_लापरवाही जनता_की_आ

31/08/2026

गौशालाओं में पशु पालन विभाग की लापरवाही को लेकर जनपद बदायूं क़े गौरक्षक विकास भवन #बदायूं में धरने पर।
Amit Singh

31/08/2026

🔴 शामली: अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो शूटर ढेर
शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी बताए जा रहे सुमित और मोहित को मार गिराया। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच दिन पहले जिम के बाहर अंकित की गोली मारकर हत्या की थी। मुठभेड़ में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। मामले में सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं।
पुलिस हत्या की वजह और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
PoliceEncounter BreakingNews UPNews HaryanaNews CrimeNews ViralNews LatestNews UttarPradesh शामली अंकितबालियान पुलिसमुठभेड़ ब्रेकिंगन्यूज

30/08/2026

🚨 बदायूं ब्रेकिंग

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

बदायूं के सहसवान में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बदायूं रेफर किया गया, लेकिन उझानी के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के पंजीकरण और दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

#बदायूं #सहसवान #स्वास्थ्यविभाग #जच्चाबच्चा #बदायूं_न्यूज़ #जनता_की_आवाज़

29/08/2026

सबला उत्कर्ष फाउंडेशन ने एनसीसी जवानों को राखी बांधकर और मिठाई से उनका मुंह मीठा कर रक्षा बंधन दिवस मनाया* ....... *सबला उत्कर्ष समाचार पत्र प्रतिनिधि* .....
*छत्रपति संभाजीनगर*: मीरा नगर, पडेगांव में सबला उत्कर्ष फाउंडेशन की ओर से एनजीओ की अध्यक्ष और महिला सदस्यों ने एनसीसी जवानों को राखी बांधकर *रक्षा बंधन कार्यक्रम* उत्साह के साथ मनाया। खबर है कि 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन दिवस के शुभ अवसर पर सबला उत्कर्ष फाउंडेशन पडेगांव अध्यक्ष श्रीमती. राजश्री राहुल चौधरी और

सदस्य महिला आरती रवीश परदेशी, आरती रितेश परदेशी श्रद्धा अमित परदेशी, सिमरन चौधरी 50 एमएएच, 5-1-57, एनसीसी भवन एपो.गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज उस्मानपुरा छत्रपति संभाजीनगर से *सुबेदार मेजर गिरीशचंद्र साहेब,*

 *नायब सूबेदार उमेद साहेब*,

*पूर्व सुबेदार बशीर साहेब,*

 *पुर्व सुभेदार इंगले साहेब*

*पूर्व हवलदार गणेश ढेपले साहेब, क्लर्क मयूर कुलकर्णी* जवानों के हाथों पर प्यार से राखी बांधी साथ ही ज

Address

Budaun
243634

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Budaun Talks Digital Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Budaun Talks Digital Media:

Shortcuts

Share

Category