SS.news channel

SS.news channel हमारे पेज का मुख्य उद्देश्य समाज में हो ग़लत कार्यों रोकना है

sa news uttarpradeshरुदायन बीचका मोहल्ला वार्ड नं  (1) में ट्रांसफार्मर खराब, पानी की किल्लत से लोग बेहालबदायूं/बिल्सी। ...
14/08/2026

sa news uttarpradesh

रुदायन बीचका मोहल्ला वार्ड नं (1) में ट्रांसफार्मर खराब, पानी की किल्लत से लोग बेहाल

बदायूं/बिल्सी। जिला बदायूं की तहसील बिल्सी क्षेत्र की रुदायन नगरपालिका के वार्ड नं (1) बीचका मोहल्ले में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या भी गहरा गई है। वहीं किसानों की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली घर पर कई बार दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। किसानों के सामने फसलों की सिंचाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से बीचका मोहल्ले के लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूर होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या को लेकर आवाज उठानी पड़ेगी।

Address

Budaun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SS.news channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share