17/04/2026
माला में पिरोए गये बुलन्दशहर रत्न
जिला कृषि औद्योगिक सांस्कृतिक प्रदर्शनी,बुलन्दशहर महोत्सव 2026 में जनपद की 50 प्रतिभाओं का चयन कर वरिष्ठ समाजसेवियों प्रतिभाशाली लोगों ने "बुलन्दशहर रत्न" पुरुस्कार से सम्मानित किया, सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, किसान, साहित्यकार, इतिहासकार, समाजसेवी, प्रोफेसर, पत्रकार, खिलाड़ी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन में शामिल सर्वश्रेष्ठ समूह की दस सखी व दीदी महिलाओं समेत कुल 50 लोगों को प्रमाण पत्र अंग वस्त्र व मोतियों का हार प्रेषित कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संयोजन पत्रकार मुकुल शर्मा ने किया व संचालन वरिष्ठ शिक्षिका अनिता त्यागी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभावान लोगों ने अपना जीवन परिचय देते हुए बताया जिसमें कर्नल सुभाष देशवाल ने गाजर की खेती के बारे में बताया और उसको देश के साथ-साथ विदेश में भी एक्सपोर्ट करने का तरीका प्रोसेसिंग यूनिट और उपलब्धि के बारे में जानकारी दी, वरिष्ठ इतिहासकार प्रवीण जी ने और अवंतिका देवी, महाभारत कॉरिडोर , ऊंचा गांव का किले का इतिहास अन्य बुलंदशहर के इतिहास पर प्रकाश डाला, प्रदेश की ललित कला साहित्य अकादमी से जुड़े दुर्जन सिंह राणा ने भी अपनी साहित्यिक उपलब्धि और वंदे भारत पर आधारित पेंटिंग के बारे में जानकारी दी जिसका उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को लोकार्पण किया था. राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह को निरंतर उनके द्वारा की जा रही जनपद के लावारिस शव के निस्तारण व गौ सेवा आदि सामाजिक , चिकित्सक नकुल उपाध्याय को चिकित्सा कार्य के साथ निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उत्तरांचल के केदारनाथ ,बद्री नाथ आदि स्थानों पर, परम् उधोग के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार को देश-विदेश में बुलंदशहर को उद्योग के माध्यम से प्रसिद्ध करना साथ ही सरकार को सर्वाधिक उद्योग जीएसटी देने, प्रोफेसर अजय गोयल को हायर एजुकेशन में में जनपद का नाम करने, डॉ वीरेंद्र गर्ग को समाज सेवा से निरंतर जुड़े रहने, रचनाकार मधु वार्ष्णेय, डेजी रानी शर्मा को, बेसिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय चिंतन चौधरी, वेट लिफ्टर गीता फौगाट, बादल तेवतिया , सीनियर एडवोकेट जेपी गुप्ता, प्रदेश व केंद्र सरकार की कई समितियों के सदस्य गौशाला संचालक बब्बन मियां, वर्ष 70 के दशक में आई आई टी रहे राधे लाल जालान को इंजीनियर के साथ साथ समाज सेवा से जुड़े रहने, निकुंज टीम को जनपद के लिए कई रिकार्ड, करोड़ो बार राम राम लिखने वाले सुदेश बंसल युवा पत्रकार चेतन, शर्मा एक्टिव रहने का व खेल प्रतिभाओं में स्पोर्ट्स लांग जम्प में खुशी भारद्वाज, हीमान्द्री भारद्वाज, प्रदेश स्तर की हैंडबॉल टीम सोनू, हिमांशु, निशांत, कनिका, राधिका विनय ,जूडो टीम में सागर, कुलदीप चुनमुन जिया ,बॉक्सिंग टीम में सोहम, पलक, वंश , प्रियांशी व अंडर 19 टीम भारतीय क्रिकेट महिला में पार्श्वि चोपड़ा और रणजी ट्रॉफी में सलेक्ट हुई भारती शर्मा के अलावा प्रदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में सखी और दीदी के रूप में कार्य कर रही रेनू हेमलता, कुमारी विमलेश, पूजा भारद्वाज, प्रीति, सपना राघव, सोनी, निधि शर्मा, खुशबू प्रियंका समूहों की देख रेख , ऋण आवंटन रन कलेक्शन बिजली बिल कलेक्शन की प्रबंधन ग्रुप ट्रेनिंग फाइनेंशियल मैनेजमेंट का फाइनेंसियल एडवाइज आदि प्रकरणों में अग्रणी कार्य करने में जनपद के समाजसेवियों व प्रदर्शनी उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मानित किया।